क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026: भारत के टॉप इंस्टीट्यूट्स जिन्होंने बनाई है इसमें अपनी जगह

QS World University Rankings 2026

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स एक ऐसी जानी-मानी रैंकिंग है, जिसे हर साल पब्लिश किया जाता है। इसका बहुत अधिक महत्व है और इसका पूरी दुनिया में बहुत अधिक सम्मान किया जाता है। इसमें दुनिया भर की यूनिवर्सिटीज को इवैल्युएट किया जाता है। इस रैंकिंग को क्वाक्वारेली सिमंड्स द्वारा पब्लिश किया जाता है। ऐसा माना गया है कि यह विभिन्न यूनिवर्सिटीज की परफॉरमेंस का मूल्यांकन करने और उन्हें कम्पेयर करने का विश्वसनीय संसाधन है। इस रैंकिंग के लिए कई चीजों का ध्यान रखा जाता है जैसे इंस्टीट्यूशन की एजुकेशनल और एम्प्लायर रेपुटेशन, फैकल्टी और स्टूडेंट्स का रेशो, इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशो आदि। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) की हाल ही में आई लिस्ट में भारत के टॉप इंस्टीट्यूट्स को भी जगह मिली है। आइए जानें इसके बारे में।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि पाई है। इन लिस्ट में भारत के 54 संस्थानों को जगह मिली है, जो पिछले सालों की तुलना में बहुत अधिक हैं। अपनी इस उपलब्ध के साथ ही भारत उन टॉप चार देशों में शामिल हो गया है जिसकी यूनिवर्सिटीज को इस सूची में जगह मिली है। इस लिस्ट में भारत की आठ यूनवर्सिटीज को जगह मिली हैं हैं। यह संख्या अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है। संक्षेप में कहा जाए तो हमारे देश की यूनिवर्सिटीज इस प्रतिष्ठित लिस्ट में अपनी क्वालिटी और परफॉर्मेस में सुधार कर के संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और चीन के बाद चौथी पोजीशन पर पहुंच गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भारत इससे भी अधिक उपलब्धियों के साथ आगे आएगा।  

भारतीय संस्थानों की उपलब्धियां

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने टॉप पोजीशन को पाया है जो ग्लोबल लेवल पर 123वां स्थान है।  पिछले साल यह रैंकिंग 150 थी जबकि 2024 में यह रैंकिगं 197 थी। पिछले सालों की तुलना में इस साल आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने अपनी पोजीशन को मजबूत किया है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स की लिस्ट में 129वें स्थान पर है। जबकि आईआईटी मद्रास को इस लिस्ट में 180वीं जगह मिल है। आईआईटी मद्रास को पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है।

इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रिक्रूटमेंट: 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 लिस्ट में टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) लिस्ट में टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)- 123 रैंक
  • आईआईटी बॉम्बे – 129 रैंक
  • आईआईटी मद्रास – 180 रैंक
  • आईआईटी खड़गपुर – 215 रैंक
  • आईआईटी बैंगलोर – 219 रैंक
  • आईआईटी कानपुर – 222 रैंक
  • यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली -328 रैंक
  • आईआईटी गुवाहाटी- 334 रैंक
  • आईआईटी रूड़की- 339 रैंक
  • अन्ना यूनिवर्सिटी – 465 रैंक

कुछ नॉन-आईआईटी इंस्टीट्यूट्स भी इस सूची में शामिल हैं। नॉन-आईआईटी इंस्टीट्यूट्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी को 328वां स्थान मिला है। वहीं अन्ना यूनिवर्सिटी को 465 ग्लोबल रैंकिंग मिली है। यह यूनिवर्सिटी तमिलनाडु राज्य में है। इसका अर्थ है कि जो इंस्टीट्यूट्स क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शामिल हुए हैं, उनमे से लगभग आधे इंस्टीट्यूट्स ने इस साथ अपनी पोजीशन को इम्प्रूव किया है। भारत की पांच यूनिवर्सिटीज ने एम्प्लॉयर रेपुटेशन में टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है। जबकि आठ इंस्टीटूट्स ने प्रति फैकल्टी उद्धरण यानी साइटेशन पर फैकल्टी में ग्लोवल लेवल पर टॉप 100 में जगह बनाई है और जो अन्य देशों की तुलना में ज्यादा है। यानी, भारत के इंस्टीट्यूट हर साल दुनिया में अपनी नई और अलग पहचाना बना रहे हैं।

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi news QS World University Rankings 2026

#QSRankings2026 #TopIndianUniversities #GlobalRankings #IITRanking #HigherEducationIndia

Translate »