वाईस प्रिंसिपल भर्ती 2025, जाने क्या है योग्यता और कैसे करें अप्लाई

Vice Principal Recruitment 2025

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (Bihar Public Service Commission) यानी बीपीएससी (BPSC) द्वारा वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई हैं। यह रिक्रूटमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी आईटीआई के लिए है। अगर अप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए कुल 50 पोस्ट्स निकाली गई हैं। आप इसके लिए आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और इसके बारे में अधिक जानकारी आपको बीपीएससी (BPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। यह जानकारी भी आवश्यक है कि इसके लिए आवेदन 10 जून से लिए जाने शुरू हो गए हैं। आइए जानें बीपीएससी द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal posts by BPSC) के बारे में।

बीपीएससी द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal posts by BPSC)

अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह भी जान लें कि इसके लिए आप 3 जुलाई तक ही अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आप इसके लिए एप्लीकेशन्स नहीं भेज सकते हैं। जानिए इसके बारे में और अधिक:

आयु सीमा

बीपीएससी द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal posts by BPSC) के लिए एज लिमिट मिनिमम 22 साल निर्धारित की गई है। जनरल श्रेणी के पुरुषों के लिए इसके लिए मैक्सिमम एज 37 साल है जबकि जनरल श्रेणी की महिलाओं के लिए यह उम्र सीमा 40 साल है। एससी और इबीसी के पुरुषों और महिलाओं के लिए यह उम्र सीमा 40 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के लिए यह एज लिमिट 42 साल है। अधिक जानकारी के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (Bihar Public Service Commission) की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स  (Vice Principal Posts) के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से इंजीनियर डिग्री या इसके समान डिग्री होना जरूरी है। विशिष्ट क्वालिफिकेशन के तौर पर एमटेक डिग्री अथवा एमई या एमएस होना भी आवश्यक है।

फीस 

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (Vice Principal posts by BPSC) द्वारा वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल कैटोगरी और बिना आरक्षण के कैंडिडेट्स के लिए फीस 750 रुपए निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति के कैंडिडेट्स, बिहार की महिलाओं और डिसेबल लोगों के लिए यह फीस केवल 200 रुपए है। 

इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक

बीपीएससी (BPSC) द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले इस लिंक पर जाएं: bpsc.bihar.gov.in
  • यहां आपको इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई वाले लिंक पर जाएं।
  • अब खुद को रजिस्टर करें।
  • इसके बाद एप्लीकशन फॉर्म भरें और फीस भी भरें।
  • यहां आपको जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अटैच करना होगा।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकशन फॉर्म भी भर कर डाउनलोड करना न भूलें।

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi Vice Principal posts by BPSC

#viceprincipalrecruitment2025 #govtjobs2025 #educationjobs #applyonline #sarkarinaukri #jobvacancy #eligibilitycriteria #careerupdate

Translate »