50-Year-Old Woman Kills her Husband: प्यार में पागल 50 वर्षीय महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने ही पति के किए 6 टुकड़े

50-year-old woman in Delhi allegedly killed her husband

आए दिन पति-पत्नी की हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। शादी के बंधन को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। लेकिन वर्तमान माहौल को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि यहाँ एक जन्म भी साथ रहना संभव नहीं हो पा रहा है। मेरठ के साहिल-मुस्कान कांड ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि सभ्य समाज में इस तरह के भी लोग रहते हैं। साहिल-मुस्कान का मामला अभी ठंडा अभी नहीं हुआ था कि यूपी के मेरठ कुछ इसी तरह की घटना सामने आई है जहाँ एक पत्नी प्रेमी के चक्कर में इस कदर बौराई की अपने ही पति को ही मौत के घाट उतार दिया। न सिर्फ जान ली बल्कि शव के 6 टुकड़े भी कर दिए। और उसे ऐसी जगह फेंका कि मिलें ही नहीं। जानकारी के मुताबिक आरोपी 50 वर्षीय (50-Year-Old Woman Kills her Husband) माया देवी बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर की रहने वाली है। किसी और के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से उसने पति की प्रेमी संग मिल हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति के शव को 6 टुकड़ों में काटकर उसने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव स्थित घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया। 

पति को मौत के घाट (50-Year-Old Woman Kills her Husband) उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गई थाने 

माया देवी इस कदर शातिर है कि पति को मौत के घाट (50-Year-Old Woman Kills her Husband) उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, माया देवी ने 10 मई को बलिया थाना कोतवाली में दरख्वास्त देकर बताया कि सेना के बीआरओ विंग से रिटायर्ड उसके पति देवेंद्र कुमार बेटी को लाने बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अभी जांच शुरू ही की थी कि इसी बीच 10 मई को ही सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दियारे में एक व्यक्ति का कटे हुए हाथ-पैर मिले। पुलिस इस मामले की आगे छानबीन की तो 12 मई को उसी जगह से कुछ दूर स्थिति कुएं से एक धड़ मिला। खैर, पुलिस ने जब धड़ की शिनाख्त की तो पता चला की यह तो देवेंद्र कुमार का है। पुलिस सिर की बरामदगी में लगी हुई है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान माया से सख्ती से पूछताछ की। पुलिसिया सख्ती के आगे माया टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी महिला और उसका आशिक अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। और दोनों की मदद करने वाले दो और आरोपियों को भी पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा है। 

इसे भी पढ़ें:- अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल

प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया (50-Year-Old Woman Kills her Husband) था।

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक बलिया, ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि “देवेंद्र के सिर को उन्होंने घाघरा नदी में फेंक दिया है। गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश की जा रही है। बता दें कि मृतक देवेंद्र की बेटी ने 12 मई को शव की शिनाख्त होने के बाद बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर अपनी मां माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों सतीश और बोलेरो गाडी के ड्राइवर मिथलेश पटेल के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया (50-Year-Old Woman Kills her Husband) था। इस मामले में आरोपी माया देवी समेत उसके प्रेमी अनिल यादव और प्रेमी के दो दोस्तों सतीश यादव और ड्राइवर मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात यह कि सात जन्मों तक जीने-मरने की कसम खाने वाली आरोपी माया ने एक ही पल में पति के शव को 6 टुकड़ों में काटने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  50-Year-Old Woman Kills her Husband

#womanmurdershusband #crimeofpassion #delhihorrormurder #relationshipcrime #indiaheadlines #truecrimeindia #trendingnews #domesticviolence #affairgonewrong #murdermystery

Translate »