प्रोटीन (Protein) एक जरूरी न्यूट्रिएंट है, जो हमारे शरीर की लगभग हर प्रक्रिया में शामिल होता है। प्रोटीन मांसपेशियों के साथ-साथ हॉर्मोन और एंजाइम के निर्माण में भी सहायक है। यही नहीं, यह हेल्दी बाल, नाखून और त्वचा के लिए भी आवश्यक है। इसके सेवन से लम्बे समय तक हमारा पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती। यानी, वजन को सही बनाए रखने में भी इसे फायदेमंद माना गया है। अंडे को प्रोटीन (Protein) का अच्छा स्त्रोत माना गया है। यही कारण है कि अधिकतर लोग अपने आहार में अंडों को शामिल करते हैं। लेकिन, कुछ वेजिटेरियन फूड्स से भी हम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। जानें प्रोटीन के बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्स (Best vegetarian sources of protein) कौन से हैं?
प्रोटीन के बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्स (Best vegetarian sources of protein): पाएं जानकारी
हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार वेजिटेरियन और वीगन डायट्स से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या है पर्याप्त प्रोटीन (Protein) का न होना। लेकिन, कुछ प्लांट और अन्य सोर्सेज से प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानें प्रोटीन के बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्स (Best vegetarian sources of protein) के बारे में:
दालें (Lentils)
क्या आप जानते हैं कि केवल दालों की आधी कटोरी 8 ग्राम प्रोटीन (Protein) प्रदान कर सकती है। यही नहीं भारत में लगभग 65,000 से भी अधिक दालों के प्रकार पाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि हमें एक हफ्ते में पांच विभिन्न तरह की दालें खानी चाहिए। इन्हें विभिन्न तरह से खाया जा सकता है जैसे दाल, सूप, डोसा, वड़ा, खिचड़ी आदि।
पम्पकिन सीड्स (Pumpkin Seeds)
पम्पकिन सीड्स (Pumpkin Seeds) यानी कद्दू के बीज में भी प्रोटीन (Protein) का अच्छा स्त्रोत है। 30 ग्राम पम्पकिन सीड्स (Pumpkin Seeds) से हमें 8.5 प्रोटीन मिलती है। यही नहीं, इन बीजों में फाइबर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर भी होता है। इन बीजों को आप सलाद में ड़ाल सकते हैं या ऐसे भी खा सकते हैं। इससे आपकी प्रोटीन (Protein) की जरूरत पूरी होने में मदद मिलती है।
चना (Chickpeas)
अगर आपको चना (Chickpeas) पसंद है, तो आपको यह जानकार अच्छा लगेगा कि इन्हें खाने से आपको स्वाद के साथ ही प्रोटीन (Protein) भी मिलेगी। एक कटोरी चना (Chickpeas) 8 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। हम अक्सर इन्हें सब्जी के रूप में खा सकते हैं,सलाद या चाट के रूप में इनका सेवन कर सकते हैं या चने का हमस बना कर भी सेवन किया जा सकता है जो एक लोकप्रिय डिश है।
सोयाबीन (Soybean)
प्रोटीन के बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्स (Best vegetarian sources of protein) में सोयाबीन भी शामिल है। यह प्रोटीन (Protein) का बेहतरीन स्त्रोत है। ऐसा माना जाता है कि एक कप सोयाबीन में 29 ग्राम प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन (Protein) का एक ऐसा प्लांट बेस्ड सोर्स है, जिस पर आप पूरी तरह से विश्वास कर सकते हैं।
क्विनोआ (Quinoa)
क्विनोआ के कई फायदे हैं। बहुत से लोग इसका सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं। यह एक ग्लूटेन फ्री अनाज है जिसमे फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। प्रोटीन (Protein) का भी यह अच्छा स्त्रोत है और इसके साथ ही इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड्स भी होते हैं जिसमें मसल-प्रमोटिंग-एल-अर्गनीन शामिल है। एक कप क्विनोआ में 8 ग्राम प्रोटीन होता है।
इसे भी पढ़ें: Ayurvedic Herb for Women: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की 5 सबसे प्रभावी हर्ब्स
ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt)
ग्रीक योगर्ट में घर के बने दही की तुलना में दोगुना प्रोटीन (Protein) होता है। इसे खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत है। एक कप फैट फ्री 170 ग्राम ग्रीक योगर्ट यानी से 17 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
यह तो थी जानकारी प्रोटीन के बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्स (Best vegetarian sources of protein) की। इनके अलावा एडामे बीन्स, आलमंड बटर, कॉटन चीज, ओटमील, हेम्प सीड्स भी ऐसे फूड की लिस्ट में शामिल हैं, जो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन (Protein) प्रदान करते हैं।
नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।
Latest News in Hindi Today Hindi Best vegetarian sources of protein
#Bestvegetariansourcesofprotein #protein #PumpkinSeeds #Chickpeas #Soybean






