समर सीजन आते ही जहां एक ओर गर्मी से हालत खराब होती है, वहीं दूसरी ओर गर्मी से बचने के लिए कई टेस्टी तरीके भी अपनाए जाते हैं। आइसक्रीम (Ice cream) एक ऐसी चीज है, जो बच्चों को तो पसंद आती ही हैं, लेकिन बड़े लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। गर्मी में आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग है। क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाली अधिकतर आइसक्रीम्स, आइसक्रीम (Ice cream) नहीं बल्कि फ्रोजन डेजर्ट होता है? इसमें प्रिजर्वेटिव्स ओर चीनी भरपूर मात्रा में होते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो इन्हें खाना हमारी हेल्थ (Health) के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन, आप घर पर भी आसानी से हेल्दी आइसक्रीम (Healthy ice cream) बना सकते हैं। आइए जानें होममेड हेल्दी आइसक्रीम (Homemade healthy ice cream) के बारे में।
हेल्दी आइसक्रीम (Healthy ice cream): इस तरह से बनाएं इन गर्मियों में
अगर आपको लगता है कि होममेड आइसक्रीम (Ice cream) हेल्दी नहीं होगी या इनसे आपको बाजार वाला स्वाद नहीं मिलेगा तो आप बिलकुल गलत हैं। आप बिना चीनी और हानिकारक पदार्थों के भी आसानी से आइसक्रीम बना सकते हैं। इस तरह से बना सकते हैं आप होममेड हेल्दी आइसक्रीम (Homemade healthy ice cream)।
सामग्री
- खजूर: 10-12
- ड्राई फ्रूट: 1 कप भिगोये हुए काजू, बादाम, पिस्ता आदि
- ड्राई चॉकलेट: 1 कप शुगर फ्री
- दूध: आधा कप
- मखाना: 1 कप
- वनीला एसेंस: 3-4 ड्रॉप्स
विधि:
- होममेड हेल्दी आइसक्रीम (Homemade healthy ice cream) बनाने के लिए सबसे पहले खजूर में से बीज निकाल लें। अगर आप चाहें तो इन्हें इस्तेमाल करने से कुछ मिनट पहले गर्म पानी में भिगो कर रख सकते हैं। ऐसा करने से यह सॉफ्ट हो जाएंगे और अच्छे से ब्लेंड होंगे। यानी, आइसक्रीम (Ice cream) और अच्छी बनेगी।
- यह भी ध्यान रखें कि दूध गर्म न हो। ड्राई फ्रूट्स को आप काट लें।
- अब इन सभी चीजों को यानी दूध ड्राई फ्रूट्स, खजूर, मखाना (Fox Nuts), ड्राई चॉकलेट, वनीला एसेंस आदि को मिक्सर में ड़ाल दें।
- मिक्सर में इस मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड कर लें। आपका यह मिश्रण बिलकुल स्मूथ और क्रीमी बनना चाहिए। इससे आइसक्रीम (Ice cream) अच्छी बनेगी।
- अब इस मिश्रण को एक ऐसे बर्तन में ड़ाल दें, जो एयरटाइट हो।
- इसे अब फ्रीजर में कुछ घंटों तक रखें। इस मिश्रण को कम से कम आठ घंटों तक फ्रीजर में रखें।
- आपकी होममेड हेल्दी आइसक्रीम (Homemade healthy ice cream) रेडी है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में अपना रखें खास ख्याल और बरते यह 6 सावधानियां
आप इसे तरह से स्ट्राबेरी, मेंगो, कीवी आदि की हेल्दी आइसक्रीम (Healthy ice cream) बना सकते हैं। इनमें बस आप ड्राई चॉकलेट की जगह फ्रेश फलों का इस्तेमाल करें। यह आइसक्रीम (Ice cream) न केवल हेल्दी है बल्कि टेस्ट में भी बेहतरीन होगी। आपके बच्चों को यह अवश्य पसंद आएगी। अगर आप इस आइसक्रीम को और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें सामान्य दूध की जगह कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह शुगर फ्री आइसक्रीम (Ice cream) डायबिटीज के रोगियों के सेवन के लिए भी अच्छी है।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi Healthy ice cream
#Homemadehealthyicecream #healthyicecream #icecream #Homemadeicecream






