मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों को मैंटेन रखने के लिए एक्सरसाइज व योगा करना बहुत जरूरी है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी योगा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इससे महिलाओं को विभिन्न चिंताओं, जैसे मासिक धर्म में ऐंठन, तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस और गर्भावस्था के बाद की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलती है। यही नहीं इससे फ्लेक्सिबिलिटी, स्ट्रेंथ में भी बढ़ोतरी होती है। हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वीमेन’स डे के रूप में मनाया जाता है। इंटरनेशनल वीमेन’स डे महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने, जेंडर इनक्वॉलिटी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समान अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस वीमेन’स डे आइए जानें उन योगासनों के बारे में, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद योगासन (Yogasana beneficial for women’s health) इस प्रकार हैं।
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद योगासन (Yogasana beneficial for women’s health): पाएं जानकारी
क्लीवलैंडक्लिनिक (Clevelandclinic) के अनुसार रोजाना की स्ट्रेस हमारी एनर्जी और मूड दोनों को प्रभावित कर सकती है। अगर आपको घर,नौकरी, पैसा आदि से सम्बन्धित चिंता है, तो इसे दूर करने में योगा आपकी मदद कर सकता है। महिलाओं को भी कुछ समय निकाल कर योगा करना चाहिए। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद योगासन (Yogasana beneficial for women’s health) इस प्रकार हैं:
1. भुजंगासना (Bhujangasana)
भुजंगासना (Bhujangasana) यानी कोबरा पोज पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में फायदेमंद है। इसके साथ ही इससे पोस्चर में भी सुधर होता है। यह योगासन (Yogasana) पेट के अंगों को स्टिमुलेट करता है और पीरियड्स में होने वाली परेशानियों से भी रहत दिलाता है।
ऐसे करें इस आसन को:
- भुजंगासना (Bhujangasana) को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अपने हाथों को कन्धों की सीध में रखें।
- अब सांस अंदर लें और अपनी कोहनियों को थोड़ा मोड़ते हुए अपनी छाती को ऊपर उठाएं।
- कुछ देर इसी पोजीशन में रहें उसके बाद सांस छोड़ दें।
- इस आसान को दोहराएं।
2. धनुरासन (Dhanurasana)
धनुरासन (Dhanurasana) पीठ और कोर को मजबूत बनती है और बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद योगासन (Yogasana beneficial for women’s health) में यह आसान फ्लेक्सिबिलिटी में भी मदद करता है।
ऐसे करें इस योगासन (Yogasana) को:
- धनुरासन (Dhanurasana) करने के लिए पेट के बल सीधा लेट जाएं।
- अब अपनी टांगों को ऊपर ले जाएं और अपनी हथेलियों से अपनी एड़ियों को पकड़ें।
- ऐसे में आपकी बॉडी की शेप धनुष जैसी नजर आएगी।
- कुछ देर इसी पोजीशन में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- आप बार-बार इस आसान को दोहराएं।
3. मार्जरीआसना (Marjariasana)
मार्जरीआसना (Marjariasana) को कैट स्ट्रेच पोज भी कहा जाता है और इसके कई फिजिकल और मेंटल बेनिफिट्स हैं। महिलाओं के लिए यह योगासन (Yogasana) बेहद फायदेमद है।
ऐसे करें इस आसन को:
- मार्जरीआसना (Marjariasana) को करने के लिए हथेलियों को कंधों की सीध में जमीन पर रखें और आपके दोनों घुटनों के बीच में पर्याप्त अंतर होना चाहिए।
- अब सांस लें और ठोड़ी को ऊपर उठाएं, सिर को पीछे झुकाएं, पेट को आराम दें, और टैलबोंन को ऊपर उठाते हुए उसे नीचे जाने दें।
- इसी स्थिति में कुछ देर रहें, सांस छोड़ दें और ठोड़ी को छाती से लगाएं और पीठ को मोड़ें।
- इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें: अगर आप बीयर पीने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सतर्क
4. मलासना (Malasana)
मलासना (Malasana) पाचन को सुधारने और पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी इस आसान को फायदेमंद माना गया है।
ऐसे करें इस आसन को:
- मलासना (Malasana) को करने के लिए स्क्वैट की पोजीशन में बैठ जाएं और आपके पैरों के बीच में पर्याप्त अंतर होना चाहिए।
- अपने हाथों को जोड़ लें और अपनी कोहनियों का उपयोग करके अपने घुटनों को अलग रखें।
- कुछ देर इसी पोजीशन में रहने के बाद सामान्य पोजीशन में आ जाएं।
यह तो थे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद योगासन (Yogasana beneficial for women’s health) के बारे में जानकारी। कुछ अन्य योगासन (Yogasana) भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं जैसे शवासन, अधोमुख श्वानासन, मत्स्यासन, जानु शीर्षासन आदि।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।
Latest News in Hindi Today Hindi Yogasana beneficial for women’s health
#Marjariasana #Beneficialforwomenshealth #Bhujangasana #Dhanurasana






