विभिन्न तरह की डायट्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा जैसे कीटो डायट, इंटरमिटेंट फास्टिंग आदि। लेकिन, क्या आप नो डायट के बारे में जानते हैं? नो डायट का अर्थ है किसी भी तरह की कोई खास डायट (Diet) को फॉलो न करना। यानी, आहार के नियमों का पालन न करना और अपनी पसंद की चीजों का सेवन करना। हर साल 6 मई को इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है खाने के साथ सही तालमेल बिठाना, खुद से प्यार करना और बॉडी पॉजिटिविटी (Body positivity) को प्रोमोट करना। यह दिन डायट (Diet) करने के रिवाज को बंद करने और वजन कम करने की जगह पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने को प्रोत्साहित करता है। आइए जानें इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) के बारे में विस्तार से।
इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day): पाएं जानकारी
इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) को मनाने का यही उद्देश्य है कि लोग शारीरिक खूबसूरती की जगह अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत का ध्यान रखें। इससे हम खाने सम्बन्धी समस्याओं से बच सकते हैं और इसके साथ ही अनहेल्दी हैबिट्स से भी बचा जा सकता है।
इंटरनेशनल नो डायट डे की हिस्ट्री और थीम
इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) की शुरुआत 1992 में हुई थी। इसकी शुरुआत की थी ब्रिटिश नारीवादी मैरी इवांस यंग ने, जिन्होंने खुद एनोरेक्सिया और कई बॉडी इमेज इशूज का सामना किया था। वो दुनिया को बताना चाहती थी कि डायट (Diet) कल्चर का शरीर पर कितना बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही वो दुनिया को बॉडी पॉजिटिविटी (Body positivity) के बारे में भी जागरूक करना चाहती थी। इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) की इस साल की थीम के बारे में अभी कोई जानकारी उपलबध नहीं है।
इंटरनेशनल नो डायट डे मनाने का उद्देश्य
इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) मनाने का उद्देश्य इस प्रकार है:
- इस दिन को मनाया जाता है ताकि लोग अपने शरीर को लेकर किसी तरह का नकारात्मक महसूस न करें। इसके साथ ही लोग जैसे हैं वैसे ही खुश रहें।
- इस दिन को सेलेब्रेट करने का एक उद्देश्य यह भी है लोगों का आहार के साथ अच्छा संबंध बन सके। लोग बिना किसी समस्या के भोजन को एन्जॉय करें।
- डायट (Diet) कल्चर को नेग्लेक्ट करना भी इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य है।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
इंटरनेशनल नो डायट डे को कैसे मनाएं?
इंटरनेशनल नो डायट डे (International No diet day) को आप कई तरह से मना सकते हैं। इसके तरीके इस प्रकार हैं:
- बिना किसी शिकायत के अपनी पसंद का खाना खाएं।
- खुद में हीन भावना को न आने दें। खुद के बारे में अच्छा सोचें। अपनी फिजिकल अपीयरेंस की जगह गुणों पर ध्यान दें।
- लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। अपने सोशल मीडिया पर इस दिन में बारे में शेयर करें और इसके साथ ही लोगों को भी इसके बारे में बताएं।
- बॉडी पॉजिटिविटी (Body positivity) को सपोर्ट करें। खुद को प्यार करें और इसे बढ़ावा देने वाली ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ें।
नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi International No diet day
#nodietday #diet #bodypositivity #food #internationalnodietday






