COVID-19 और Dengue हैं दो अलग-अलग बीमारियां, इनके बीच के अंतर को समझें और रहें सुरक्षित

COVID-19 and dengue

एक बार फिर से कोरोना की दस्तक ने सबको चिंता में ड़ाल दिया है। अब तक देश में इसके एक हजार से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस महामारी ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। ऐसे ही मच्छरों के कारण होने वाले रोग डेंगू (Dengue) के भी हर साल कई केस आते हैं। ये दोनों ऐसे इंफेक्शंस हैं, जो वायरस के कारण होते हैं। इन दोनों स्थितियों में रोगी बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों का अनुभव करता है। यही कारण है कि कई बार इन दोनों के बीच कई बार अंतर समझने में समस्या हो सकती है। लेकिन, कोविड-19 और डेंगू के बीच में अंतर (Difference between COVID-19 and dengue) समझना बहुत जरूरी है, ताकि सही समस्या का निदान हो सके और सही उपचार संभव हो। आइए जानें कोविड-19 और डेंगू के बीच में अंतर (Difference between COVID-19 and dengue) के बारे में।

कोविड-19 और डेंगू के बीच में अंतर (Difference between COVID-19 and dengue): क्या हैं दोनों के लक्षण? 

सीडीसी (CDC) के अनुसार डेंगू (Dengue) को एक व्यक्ति से दूसरे तक फैलाने का काम करता है संक्रमित मछर। यह मछर कभी दिन या रात को कभी भी काट सकता है। ऐसे में इससे बचना इस रोग से बचाव का सबसे बेहतरीन तरीका है मच्छरों से बचाव। कोविड-19 (COVID-19) और डेंगू (Dengue) की कॉम्प्लीकेशन्स से बचाव के लिए जरूरी है कोविड-19 और डेंगू के बीच में अंतर (Difference between COVID-19 and dengue) को जानना। इसके लिए सबसे पहले इनके लक्षणों के बीच के अंतर को जान लेते हैं।

कोविड-19 के लक्षण

कोविड-19 (COVID-19) के लक्षण माइल्ड से लेकर सीरियस तक हो सकते हैं। इसके कुछ लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • बुखार और ठंड लगना
  • खांसी
  • सांस लेने में समस्या 
  • थकावट
  • शरीर या मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • जी मिचलाना या उलटी आना
  • नाक का बंद आना या बहना
  • डायरिया

कुछ रोगियों में ऊपर दिए गए लक्षणों के अलावा अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। लेकिन, इसके गंभीर लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, जो इस प्रकार हैं:

  • सांस लेने में समस्या
  • छाती में लगातार दर्द या प्रेशर
  • कन्फ्यूजन
  • त्वचा, होंठ आदि का पीला, ग्रे या नीला होना।

डेंगू के लक्षण

डेंगू (Dengue) के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • दर्द होना खासतौर पर आंखों (Eye) में
  • जी मिचलाना
  • बुखार
  • उलटी
  • रैशेज

अगर डेंगू (Dengue) के निम्नलिखित लक्षणों का अनुभव किया जाता है, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है:

  • पेट में दर्द
  • उल्टी 
  • नाक या मसूड़ों से खून
  • उलटी या मल में खून 
  • थका हुआ या बेचैनी 

इसे भी पढ़ें: JN.1 variant of interest: WHO ने क्यों कहा JN.1 को वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट? जानिए कोरोना वायरस JN.1 वेरिएंट के लक्षण और बचाव

क्या हैं इनके बीच में अन्य अंतर?

  • प्रसार के तरीके: कोविड-19 (COVID-19) की वजह है SARS-CoV-2 और डेंगू (Dengue) एडीज मच्छर की वजह से स्प्रेड होता है। 
  • स्वाद: कोविड-19 (COVID-19) के रोगियों को न तो खाने का स्वाद आता है न ही कोई स्मेल। लेकिन, डेंगू (Dengue) के रोगियों को स्वाद आता है, हालांकि खाने में दिलचस्पी नहीं रहती है।
  • ऑक्सिजन लेवल में कमी: कोविड-19 (COVID-19) के रोगियों को सांस लेने से समस्या होती है और उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। हालांकि, डेंगू (Dengue) के रोगियों को ऐसी कोई परेशानी नहीं होती है।
  • रिकवर होने में समय: डेंगू (Dengue) का मरीज सामान्यतया  5 से 7 दिनों में रिकवर हो जाती है, लेकिन कोविड-19 (COVID-19) के रोगी को रिकवर होने में 14 दिनों से अधिक समय लगता है।

नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi COVID 19 and Dengue

#DifferencebetweenCOVID19anddengue  #COVID-19  #dengue #COVID19anddengue

Translate »