अपने बच्चे की हर पहली खास चीज माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण होती है जैसे उनका पहला दांत निकलना, पहली बार चलना या उनका पहली बार स्कूल (School) जाना। बच्चों का पहला स्कूल चुनना बहुत ही जरूरी निर्णय है। क्योंकि, यह वही जगह है जहां से बच्चे का शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास होता है। इस निर्णय से बच्चे का भविष्य प्रभावित होता है। सिर्फ स्कूल (School) की बिल्डिंग को देखकर आप स्कूल के अच्छे या बुरे होने का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। बल्कि, इसके लिए कई अन्य चीजों का भी ध्यान रखना आवश्यक है। आइए जानिए अपने बच्चे के लिए स्कूल चुनते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things to keep in mind while choosing a school for your child)?
अपने बच्चे के लिए स्कूल चुनते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things to keep in mind while choosing a school for your child)?
अगर आपका बच्चा स्कूल (School) जाने लायक हो गया है, तो आप अभी से तैयार हो जाएं और अपने एरिया के स्कूल के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दें और बच्चे के लिए सही स्कूल (Right school for child) चुनते हुए कुछ खास बातों का ध्यान रखें।
सही लोकेशन
अगर आप अपने बच्चे के लिए सही स्कूल (Right school for child) ढूंढ रहे हैं, तो सबसे जरूरी है स्कूल की सही लोकेशन। ध्यान रहे स्कूल अपने घर से अधिक दूर न हो। क्योंकि, आपका बच्चा स्कूल (School) के लिए अधिक सफर नहीं कर पायेगा और उसका अधिकतर समय स्कूल आने-जानें में निकल जाएगा। इससे वो बहुत जल्दी थक भी जाएगा। इसलिए, अपने बच्चे के लिए स्कूल चुनते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things to keep in mind while choosing a school for your child) में यह बहुत जरूरी है कि यह स्कूल घर के आसपास ही हो।
शिक्षक विशेषज्ञता
बच्चे के लिए सही स्कूल (Right school for child) को चुनते हुए यह भी ध्यान रखना चाहिए कि टीचर पूरी तरह से अपने कार्य में निपुण हों। क्योंकि शिक्षक बच्चे के ऐकडेमिक के साथ-साथ सोशल व इमोशनल डेवलपमेंट में भी मदद करते हैं। एक अच्छा टीचर वो है, जो बच्चों को सही और मजेदार तरीके से पढ़िए। इसलिए, ध्यान रखें कि टीचर एकेडेमिक रूप से योग्य हो और बच्चों के साथ भी उनका व्यवहार अच्छा हो।
इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा
ध्यान रहे कि आपके बच्चे के स्कूल (School) में वेंटिलेशन और लाइट पर्याप्त हो। इसके साथ ही वहां अच्छी कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल का मैदान आदि हों। इससे बच्चे को हर गतिविधि में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। यही नहीं बच्चों की सुरक्षा का भी इसमें सही इंतजाम होना चाहिए जैसे सीसीटीवी (CCTV) सर्विलांस, सुरक्षा गार्ड, आग बुझाने के उपकरण आदि।
एक्स्ट्रा-करीकुलर एक्टिविटीज
बच्चों के पूरे विकास के लिए एक्स्ट्रा-करीकुलर एक्टिविटीज बहुत जरूरी हैं। म्यूजिक, डांस, प्ले, गेम्स आदि एक्टिविटीज बच्चों की इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती हैं। इसलिए ऐसे स्कूल (School) को चुनना चाहिए जिनमें इन एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जाता है और बच्चों को इनके लिए प्रेरित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
करिकुलम और एकेडेमिक्स
स्कूल (School) के करिकुलम और एकेडेमिक्स और एजुकेशनल लेवल आदि पर भी ध्यान दें। इससे बच्चों को सही ज्ञान और स्किल्स मिलते हैं। बच्चों को पढ़ने के तरीके अच्छे होना बहुत जरूरी है। स्कूल की एजुकेशनल रेपुटेशन भी महत्वपूर्ण है, जो बच्चों के भविष्य के अवसरों को निर्धारित करती है।
नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi Things to keep in mind while choosing a school for your child
#Thingstokeepinmindwhilechoosingaschoolforyourchild #school #rightschoolforchild #rightschool






