मध्य प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत मिलने वाली किस्त अभी तक नहीं आई है। क़िस्त में मिलने में देरी देख तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार इस योजना को धीरे-धीरे बंद कर रही है। हालांकि इसे लेकर अब मोहन सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम मोहन यादव ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है। जानकारी के मुताबिक़ मोहन यादव ने कैबिनेट मीटिंग से पहले मंत्रियों को कहा है कि “राशि हस्तांरण की तारीख में एकरुपता लाना है और अब राशि हर माह 15 तारीख के आसपास अकाउंट में डाल दी जाए।” इसके अलावा, सीएम मोहन ने यह भी बताया कि “पशुपालकों के दूध और इससे जुड़े अन्य प्रोडक्ट अब सीधे नेशनल डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से खरीदे जाएंगे। इसके लिए 13 अप्रैल को राज्य सरकार और बोर्ड के बीच एक डील हुई है।”
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत 1250 रुपये हर रजिस्टर्ड महिला को दिए जाते हैं।
इस बीच लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “यह योजना बंद नहीं होगी। अब इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि 10 से 16 तारीख के बीच लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना की राशि जारी करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस बार 16 अप्रैल को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहन की किस्त डाली जाएगी। यह किस्त 1.24 करोड़ महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1,552.38 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। गौरतलब हो कि इस किस्त के तहत 1250 रुपये हर रजिस्टर्ड महिला को दिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- Ladli Behna Yojana पर सियासी संग्राम: महिलाओं के हक पर राजनीति या भ्रम?
5 सालों में 2 लीटर करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन की क्षमता का है लक्ष्य
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस पर पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल को निर्देश दिया गया है कि नए लक्ष्य को शामिल कर कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया जाए। खबर है कि आने वाले 5 सालों में 2 लीटर करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन की क्षमता का लक्ष्य रखा जाएगा। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 रुपये लीटर बोनस देने समेत डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के प्रसार के साथ प्रदेश के दूध की राष्ट्रीय स्तर समेत प्रदेश भर में मार्केटिंग भी की जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में धरातल पर यह योजना कितनी कारगर सिद्ध होती है। खैर, डबल इंजन की सरकार से मध्य प्रदेश के वासियों को उम्मीदें बड़ी हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi News Ladli Behna Yojana
#LadliBehnaYojana #MPGovernment #ShivrajSinghChouhan #WomenWelfare #YojanaUpdate #MadhyaPradeshNews #FinancialAssistance #WomenEmpowerment #GovtSchemes #LadliYojana



