आईपीएल सीजन 2025 (IPL2025) का 62वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। 20 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) दिया। इस सीजन में राजस्थान की यह चौथी जीत है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार। राजस्थान का ये आखिरी लीग स्टेज का मैच था। इस हार जीत से दोनों ही टीमों को विशेष फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकीं हैं और पॉइंट्स टेबल पर नीचे से टॉप पर हैं। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान की जीत के हीरो रहे। दरअसल, इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ।
188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बड़ी शानदार (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) रही

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 12 रनों पर ही उसके दो विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने ए आयुष म्हात्रे ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 20 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। इसके अलावा शिवम् दुबे ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए 39 रन बनाए। जिसके चलते सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब रही। 188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बड़ी शानदार रही। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाकर मैच को का रुख ही बदल (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) दिया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। वैभव के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 41 तो ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।
इसे भी पढ़ें:- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने किया लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर, भिड़े खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets)
ध्यान देने वाली बात यह कि इस वर्ष रवींद्र जडेजा ने 13 मुकाबले में सिर्फ 280 रन ही बनाए हैं। रही बात उनके औसत की तो उन्होंने 31.11 के औसत से रन बनाएं हैं। कहने की जरूरत नहीं दोनों टीमों के लिए आईपीएल का 18वां सीजन काफी खराब रहा (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) है। खैर, राजस्थान के इस आखिरी लीग मैच में एक जबरदस्त नजारा देखने मिला। हुआ यह कि मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तब सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वैभव आमने-सामने आ गए। वैभव ने हाथ मिलाने की जगह धोनी के पैर छुए। इसके बाद धोनी ने वैभव को बड़े प्यार से देखा और वैभव ने भी अपनी मासूम मुस्कान दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets
#IPL2025 #CSKvsRR #VaibhavSuryavanshi #ChennaiSuperKings #RajasthanRoyals #IPLHighlights #CSK10thLoss #RRVictory #T20Cricket #CricketNews




