30 मई को खेले गए आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 20 रन से हरा (Mumbai Indians Beat GT) दिया। शुक्रवार को मल्लंपुर में खेले गए इलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि सही सबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा और बेयरस्टो ने 84 रन की साझेदारी की। तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 तो तिलक वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। अपने बल्लेबाजों के बेहतरी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने 228 रनों का अंबार लगाने में कामयाब रही। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
गुजरात 20 ओवर में टीम 208 रन ही बना (Mumbai Indians Beat GT) सकी

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के बल्लेबाजों ने निराश किया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। गुजरात की शुरुआत ही बेहद खराब रही। ट्रेंट बोल्ट (2/56) ने चौथी गेंद पर ही कप्तान शुभमन गिल को आउट कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन ने गुजरात की पारी को संभालने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें कुसल मेंडिस और वॉशिंगटन सुंदर का साथ मिला। सुदर्शन और सुंदर 48 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को पस्त करना शुरू ही किया था कि 14वें ओवर ने मैच का रुख ही पलट दिया। दरअसल, बुमराह की घातक गेंदबाजी ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। फिर क्या था इसके बाद सुंदर और सुदर्शन दोनों एक बोल्ड हो गए। इन दोनों धाकड़ बल्लेबाजों का आउट होना गुजरात की उम्मीदों पर पूर्णविराम लगा दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद गुजरात वापसी नहीं कर पाई। इस तरह कुल-मिलाकर गुजरात 20 ओवर में टीम 208 रन ही बना (Mumbai Indians Beat GT) सकी। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस का तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो गया।
इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल
1 जून को मुंबई की भिड़ंत पंजाब किंग्स से (Mumbai Indians Beat GT) होगी
कहने की जरूरत नहीं प्लेऑफ के दूसरे मैच में तीसरे और चौथे नंबर की इन दोनों टीम के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद (Mumbai Indians Beat GT) थी। बेशक हुआ भी वही। गौर करने वाली बात यह कि मुंबई ने इस मुकाबले में जितनी जोरदार बल्लेबाजी की, उतनी ही गुजरात की फील्डिंग खराब रही। बता दें कि इस जीत के बाद मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। 1 जून को मुंबई की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। गौरतलब हो कि पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब और मुंबई के मैच का विजेता फाइनल में बेंगलुरु से भिड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि 1 जून को मुंबई पंजाब किंग्स को हराती है या पंजाब मुंबई को हराकर आरसीबी के साथ फाइनल खेलती है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai Indians Beat GT
#MumbaiIndians #GTvsMI #IPL2025 #Qualifier2 #RohitSharma #MIvsGT #IPLT20




