IPL patriotic theme: आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी होगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम, तीनों सेना प्रमुखों को दिया गया न्योता

Army Navy Air Force IPL invite

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) का रोमांच अपने चरम पर है। इस लीग के प्लेऑफ में चार टीमें क्रमशः पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस पहुँच चुकी हैं। 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में तीनों सेना प्रमुखों को (IPL patriotic theme) आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण अहमदाबाद में तीन जून को होने वाले फाइनल के समापन समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों को सम्मानित करने के लिए दिया गया है। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि “उसने अहमदाबाद में तीन जून को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के लिए तीनों सेना के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में उनके वीरतापूर्ण प्रयासों को सलामी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को एक मीडिया बयान में यह घोषणा की।

बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम (IPL patriotic theme) करता है

देवजीत  सैकिया ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि “हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए (IPL patriotic theme) सभी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया है।” उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयासों की सराहना की जिसने राष्ट्र की रक्षा की और उसे प्रेरित किया।” सैकिया ने कहा कि “उनकी सराहना के तौर पर हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने और अपने नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। जबकि क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून बना हुआ है लेकिन हमारे देश और इसकी संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है।” बता दें कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी थल सेना प्रमुख हैं, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी नौसेना प्रमुख हैं और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह वायुसेना प्रमुख हैं।

 इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल

बीसीसीआई द्वारा तीनों सेना प्रमुखों को आमंत्रित करना एक अच्छा कदम (IPL patriotic theme) है- सीके खन्ना

 यही नहीं, बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने बोर्ड के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बीसीसीआई द्वारा तीनों सेना प्रमुखों को आमंत्रित करना एक अच्छा कदम (IPL patriotic theme) है, क्योंकि सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश को गौरवान्वित किया है। हमें सुरक्षित रखने के लिए हम हमेशा अपने सैन्य बलों के ऋणी रहेंगे।” गौरतलब हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। पकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने मौत का नंगा नाच खेला था। मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। इस आतंकी हमले का करारा जवाब देने हेतु ही भारत सरकार ने 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी अड्डों एयर एयर बेस को तबाह किया था। सेना की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और 40 से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी पलटवार करना शुरू किया था। मामला गंभीर होता देख पाकिस्तानी के अनुरोध पर भारत ने संघर्ष विराम रोकने पर सहमति जताई थी।

Latest News in Hindi Today Hindi news IPL patriotic theme

#IPL2025 #OperationSindoor #PatrioticIPL #ClosingCeremony #IndianArmy #Navy #AirForce #CricketTribute #DeshPrem

Translate »