नीरज चोपड़ा ने फिर लहराया तिरंगा, पेरिस डायमंड लीग 2025 में रिकॉर्ड थ्रो के साथ मारी बाजी

Neeraj Chopra 2025,

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर तिरंगा लहरा दिया है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस डायमंड लीग 2025 (Paris Diamond League 2025) में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने 88.16 मीटर का जोरदार थ्रो फेंककर पहले ही प्रयास में अजेय बढ़त बना ली और प्रतियोगिता के अंत तक कोई भी खिलाड़ी उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस डायमंड लीग प्रतियोगिता (Paris Diamond League 2025) की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की। उनका पहला थ्रो 88.16 मीटर का था, जो न केवल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, बल्कि इस सीजन में पेरिस डायमंड लीग (Paris Diamond League 2025) का सबसे लंबा थ्रो भी बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 85.10 मीटर लंबा थ्रो फेंका। हालांकि इसके बाद उनका अगले तीन थ्रो फाउल हो गए, लेकिन अंतिम प्रयास में उन्होंने फिर से 82.89 मीटर का थ्रो फेंका। 

नीरज की निरंतरता और आत्मविश्वास बरकरार

बता दें कि पिछली दो प्रतियोगिताओं में जर्मनी के जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को हराया था। 16 मई को दोहा डायमंड लीग में वेबर ने 91.06 मीटर और 23 मई को पोलैंड के जानुज कुसोचिंस्की मेमोरियल में 86.12 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया था। नीरज उन मुकाबलों में क्रमशः 90.23 और 84.14 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। लेकिन पेरिस में नीरज चोपड़ा ने अपने अनुभव और आत्मविश्वास से वापसी करते हुए वेबर को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता में वेबर का सबसे बेहतर थ्रो 86.10 मीटर का रहा। जबकि ब्राजील के लुईज मौरिशियो दा सिल्वा ने 85.62 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

नीरज चोपड़ा इस लीग के बाद 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में (Diamond League 2025) गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। यह इवेंट चेक रिपब्लिक में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरु में ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट’ में खेलेंगे। यह टूर्नामेंट पहले मई में होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से आगे बढ़ा दिया गया था।

नीरज की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां

बता दें कि नीरज चोपड़ा भारतीय खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन एथलीट में से एक हैं। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर भारत को ट्रैक एंड फील्ड का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया था। इसके अलावा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भी उन्होंने 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक था। 2024 के सीजन में भी नीरज की निरंतरता देखने लायक रही। उन्होंने बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड और फिर से दो डायमंड लीग मुकाबलों में पोडियम फिनिश हासिल की।

नीरज चोपड़ा ने अब पेरिस डायमंड लीग 2025 में जीत हासिल कर एकबार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अब केवल एक एथलीट नहीं, बल्कि भारत की उम्मीद, प्रेरणा और गौरव बन चुके हैं। वे हर मुकाबले में भारत का झंडा ऊंचा कर रहे हैं और आने वाले ओलंपिक 2028 की ओर भी उनकी तैयारी का यह आत्मविश्वासी कदम है।

इसे भी पढ़ें:- IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात

नीरज चोपड़ा को मिला चुका है कई सम्मान और पुरस्कार 

नीरज चोपड़ा को उनकी इस शानदार खेल उपलब्धियों और भारत के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए अब तक कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इन्हें साल 2021 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) मिला था। वहीं 2022 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से भी नीरज को उनके प्रदर्शन और खेल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए इन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Diamond League 2025

#NeerajChopra #ParisDiamondLeague #JavelinThrow #IndiaAthletics #DiamondLeague2025 #NeerajWinsAgain

Translate »