IPL 2025 Schedule Match Dates, Venues & Full Fixtures

IPL 2025: कब और कहां-कहां होगा आईपीएल मैच?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) की तैयारी पूरी हो चुकी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 22 मार्च को IPL 2025 का पहला मैच खेला जाएगा और पहले दो ही दिन में कुल तीन मुकाबले होंगे। इसमें 6 टीमें अपने-अपने मैच खेलकर टूर्नामेंट में भाग लेंगी। इस बार आईपीएल में नए रोमांच और जोश के साथ मैच खेले जाएंगे और क्रिकेट प्रेमियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। पहला मैच और टाइमिंग 22 मार्च को आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डेंस (Kolkata Eden Gardens) में होगी। पहला मैच अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। पहले दिन मैच के पहले कुछ कार्यक्रम होंगे जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल तैयार किया जा सके। इसलिए मैच का समय थोड़ा आगे भी हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर मैच का शेड्यूल साढ़े सात बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस का समय सात बजे निर्धारित किया गया है। कुछ विशेष कार्यक्रमों के कारण मैच में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन आयोजन समिति की पूरी कोशिश रहेगी कि टॉस समय पर हो और इसके बाद मैच को साढ़े सात बजे से शुरू किया जा सके। दिन के मैच की टाइमिंग दिन के मुकाबलों की बात करें तो रविवार को होने वाले पहले मैच का टॉस दोपहर तीन बजे होगा और मैच साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। रविवार को दोपहर में एक मैच खेला जाएगा जिसके बाद शाम को दूसरा मैच होगा। इस बार दिन के मैचों का समय खास रूप से ध्यान में रखा गया है, ताकि दर्शक हर मैच का आनंद उठा सकें और दोनों मैचों के बीच कोई ओवरलैप ना हो। हालांकि, आईपीएल के इतिहास में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि दो मैच एक साथ चलने लगते हैं, लेकिन इस बार कोशिश की जाएगी कि पहला मैच समाप्त होने के बाद ही दूसरा मैच शुरू हो, ताकि दर्शकों को पूरी तरह से मैच का अनुभव हो सके। पहले दो दिन में होंगे तीन मुकाबले पहले दिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरे दिन यानी 23 मार्च को आईपीएल में डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) IPL 2025 और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस होंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथ में रहेगी। इसी दिन यानी 23 मार्च को शाम को दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की कमान किसे दी जाएगी। इसके लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव प्रमुख दावेदार हैं। इसे भी पढ़ें:- पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर आईपीएल 2025 के बारे में अन्य अहम जानकारियाँ इस बार आईपीएल के मैचों का समय काफी खास रखा गया है, ताकि दर्शकों को हर मैच का पूरा अनुभव मिल सके। शाम के मैचों का टॉस सात बजे होगा, और मैच साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। वहीं दिन के मैचों का टॉस तीन बजे होगा और साढ़े तीन बजे से मैच खेला जाएगा। यह टाइमिंग इस प्रकार से निर्धारित की गई है कि दर्शकों को हर मैच का पूरा आनंद मिल सके और कोई भी मैच मिस न हो। आईपीएल 2025 के आगाज से पहले इसके आयोजकों ने इसे और भी दिलचस्प बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इस बार टूर्नामेंट में नई टीमें भी नजर आएंगी, और पुराने खिलाड़ी भी नए अंदाज में मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल के पहले दो दिन में ही तीन मैच होने जा रहे हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर क्रिकेट का मनोरंजन मिलेगा। आईपीएल 2025 का आयोजन क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक धमाकेदार शुरुआत के रूप में होने जा रहा है। पहले दिन एक मैच और दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत और भी रोमांचक होगी। सभी टीमें और कप्तान अपनी पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार हैं। अगर आप भी आईपीएल के फैन हैं, तो मैच के समय का ध्यान रखें और कोई भी मैच मिस न करें। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 #IPL2025 #T20Cricket #IPLMatchSchedule #CricketFans #IPLFixtures #IPLTeams #IPLMatches #CricketTournaments #IPLUpdates #IndianPremierLeague

आगे और पढ़ें
International Masters League

सचिन तेंदुलकर की टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर जीती International Masters League

16 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला गया। जिसमें वेस्टइंडीज मास्टर्स  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने इंडिया मास्टर्स को 149 रनों का लक्ष्य दिया था। गौर करने वाली बात यह कि उसकी आधी टीम 85 के स्कोर पर ही आउट हो गई थी। ब्रायन लारा मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विलियम पर्किन्स 6 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस बीच लड़खड़ाती पारी को संभालने क्रीज पर आये लेंडल सिमंस ने अकेले अपने दम पर 57 रनों की आतिशी पारी खेल वेस्टइंडीज मास्टर्स को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। बता दें कि ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंद पर 45 का स्कोर करके पारी का अंत किया। टीम के लिए स्मिथ और सिमंस के अलावा कोई और बड़ी पारी नहीं खेल पाया। शाहबाज नदीम टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके।  सचिन तेंदुलकर की टीम ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के रोमांचक मुकाबले में दी वेस्टइंडीज मास्टर्स को मात इस बीच सचिन तेंदुलकर की टीम ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम को कड़ी पटखनी देते हुए और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर (25) और अंबाती रायुडू (74) की 67 रनों की साझेदारी ने लक्ष्य को आसान बना दिया। मजे की बात यह कि इंडिया मास्टर्स ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया, इस दौरान क्योंकि तेंदुलकर और रायुडू ने पुराने स्ट्रोक्स खेले। तेंदुलकर ने जहां शानदार खेल दिखाया और अपने खास कवर ड्राइव तथा फ्लिक से दर्शकों से खचाखच भरे मैदान को हिला दिया। बता दें कि टीम इंडिया ने महज 4 विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को हासिल किया। बेशक सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के बीच फाइनल मुकाबला हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक सपने जैसा ही है। बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में कुल 5 देशों की टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें इंडिया मास्टर्स ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची थी तो वहीं वेस्टइंडीज मास्टर्स ने लीग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर मैच जीता था। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 16 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिली। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस मैच का भरपूर लुत्फ़ उठाया।  इसे भी पढ़ें:- WPL 2025 का फाइनल: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला आज बात करें इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के प्लेइंग 11 की तो  वेस्टइंडीज मास्टर्स: ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, विलियम पर्किन्स, दिनेश रामदीन, एश्ले नर्स, टिनो बेस्ट, लेंडल सिमंस, चैडविक वाल्टन, जेरोम टेलर, सुलेमान बेन, रवि रामपॉल इंडिया मास्टर्स: सचिन तेंदुलकर, अंबाती रायडू, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह मान, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, शाहबाज नदीम  Latest News in Hindi Today Hindi news International Masters League

आगे और पढ़ें
IND vs NZ rain rules

IND vs NZ: बारिश या फिर मैच टाई होने की स्थिति में क्या है ICC के नियम? 

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक मुकाबला 9 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच में आमने-सामने होंगे भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand)। यह मैच चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का फाइनल मैच होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि, न्यूजीलैंड इस समय शानदार फॉर्म में है और टीम इंडिया के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा। फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि अगर बारिश हुई तो क्या होगा? क्या मैच पूरा होगा या रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा? आईसीसी (ICC) ने इस मैच के लिए क्या तैयारियां की हैं? इस आर्टिकल में आगे समझेंगे।  अगर फाइनल के दौरान बारिश हुई तो क्या होगा? बारिश क्रिकेट मैच (Cricket Match) में बाधा डाल सकती है, लेकिन आईसीसी ने इसके लिए नियम तय किए हैं। यदि फाइनल मैच के दौरान बारिश होती है, तो ओवरों की संख्या घटाकर मैच कराया जाएगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार: सुपर ओवर कब होगा? अगर फाइनल मैच टाई हो जाता है, यानी दोनों टीमों का स्कोर समान रहता है, तो जीत का फैसला सुपर ओवर से होगा। सुपर ओवर के तहत: भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs  New Zealand) ग्रुप स्टेज मैच का संक्षिप्त विवरण: क्या इस बार 2002 जैसी स्थिति बन सकती है? साल 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी को कौन भूल सकता है, जब भारत और श्रीलंका फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन बारिश की वजह से दो दिन तक मैच नहीं हो सका था। उस समय के नियमों के अनुसार, दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था। आईसीसी के मौजूदा नियमों के अनुसार: फाइनल मैच पूरा खेला जाना चाहिए। अगर रिजर्व डे के बावजूद मैच नहीं हो पाया, तो दोनों टीमों को ज्वाइंट विनर घोषित किया जाएगा। पहले खेले गए मैचों के आधार पर फैसला नहीं होगा, बल्कि जिस दिन का प्रदर्शन बेहतर होगा, वही टीम ट्रॉफी उठाएगी। हालांकि, बारिश ना हो तो ही अच्छा है, क्योंकि हर क्रिकेट फैन एक रोमांचक मुकाबला देखना चाहता है, जिसमें सही मायनों में सर्वश्रेष्ठ टीम को विजेता घोषित किया जाए।  इसे भी पढ़ें:-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह फाइनल के लिए भारत की संभावनाएं भारत इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है और पूरे आत्मविश्वास के साथ फाइनल में उतरने वाला है। भारतीय टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाज और घातक गेंदबाज हैं। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, न्यूजीलैंड भी एक मजबूत टीम है और केन विलियमसन की कप्तानी में टीम को कम नहीं आंका जा सकता। उनके पास ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे शानदार गेंदबाज हैं, जो भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं। कौन बनेगा चैंपियन? चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का फाइनल एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें मजबूत हैं और जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी। भारतीय टीम जहां अपने संतुलित प्रदर्शन और शानदार फॉर्म के चलते फेवरिट मानी जा रही है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी रणनीति और आक्रामक खेल से भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब देखना होगा कि क्या भारत एक और चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) अपने नाम करेगा या न्यूजीलैंड अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रचेगा? 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहा है। Latest News in Hindi Today Hindi news India and New Zealand #INDvsNZ #CWC2024 #RainRule #ICCRules #CricketFans #MatchTie #CricketWorldCup #INDvsNZ2025#RainImpact #ICCCricket

आगे और पढ़ें
Team India in semi-final

Champions Trophy: न्यूजीलैंड को पटखनी देने के बाद सेमीफइनल में कंगारुओं से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा है भारी 

रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) के आखिरी ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से मात देते हुए भारत ग्रुप ए शीर्ष पायदान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए आवश्यक 250 रन के आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और 45.5 ओवर में 205 रन पर ही ढेर हो गई। बता दें कि ग्रुप ए से भारत-न्यूजीलैंड और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं। लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले यह तय नहीं हो पा रहा था कि ग्रुप ए में टॉपर कौन होगा। क्योंकि ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला ग्रुप ए की टॉपर टीम से होना था। ऐसे में न्यूजीलैंड के भारत से हारने अब ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया से होगा और न्यूजीलैंड का मुकाबला ग्रुप बी की टॉपर साऊथ अफ्रीका से होगा।  दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला  बता दें कि 4 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मार्च , 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को (यदि सेमि फाइनल में भारत जीता तो) दुबई और (यदि ऑस्ट्रेलिया जीता तो) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले का महामुकाबला होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के बिगड़े मौसम को देखते हुए दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का प्रावधान किया है। इसके पीछे की वजह यह कि सेमीफाइनल मैच यदि बारिश की भेंट चढ़ा तो अगले दिन या फिर दो तीन दिनों नतीजा निकाला जा सके।  इसे भी पढ़ें:– बारिश की वजह से Champions Trophy 2025 के 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, भारत और न्यूजीलैंड मैच भी कहीं…. चैंपियंस ट्रॉफी में 2 बार भारत की हो चुकी है ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत  खैर, मंगलवार को टीम इंडिया का मुकाबला कंगारुओं से होना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है? बता दें कि अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में 2 बार भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हो चुकी है। साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार भिड़ी थी। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था। इसके बाद अगली भिड़ंत साल 2000 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें नैरोबी में भिड़ी थीं। इस बार भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हरा दिया था। साल 2009 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अतीत के आंकड़ों पर गौर करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी ही रहा है। मजे की बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया भारत को मात देने में नाकाम रहा है। वहीं बात करें वनडे फॉर्मेट की तो, अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कुल 84 जीते हैं और भारत को 57 मैचों में ही जीत मिली है। खैर, बता दें कि मंगलवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। Latest News in Hindi Today Hindi News Champions Trophy #ChampionsTrophy #INDvsAUS #TeamIndia #CricketSemiFinal #AUSvsIND #CricketFans #NZvsIND #TrophyHunt #RohitSharma #ViratKohli

आगे और पढ़ें
Translate »