extramarital affair news

Woman cheats on husband with two married men: पति को धोखा देकर किया दो शादीशुदा मर्दों से प्रेम, एक को दूसरे से मरवाया, बच्चे की गवाही ने बिगाड़ा खेल

हवस चाहे मर्द की हो या औरत की, कहीं का नहीं छोड़ती। अधिकतर मर्डर अनैतिक प्रेम संबंधों की वजह से ही होते हैं। खैर, इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी सामने आने के बाद से देश भर में कोने-कोने से एक-एक कर सोनम निकल कर आ रही हैं। ताजा मामला राजस्थान के अलवर का है। जहाँ, एक महिला पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगती है। फिर उसे धोखा देकर किसी और से प्यार करने (Woman cheats on husband with two married men) लगी। और फिर एक से दूसरे बॉयफ्रेंड का कत्ल करवा देती है। वो तो एक बच्चे ने मर्डर होते देख लिया और उसकी गवाही से मामले का पर्दाफाश हो गया वर्ना किसी तीसरे का मर्डर होना फिक्स था। इस हत्या की गुत्थी ऐसी उलझी हुई थी कि उसे सुलझाने के लिए पुलिस को तकरीबन 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसे अजब प्रेम की गजब कहानी कहेंगे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।  ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उसने उन पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज (Woman cheats on husband with two married men) कराया ये घटना है 7 जून की रात की। घटना है राजस्थान के अलवर के खेरली इलाके की। घटना पर आऊं इससे पहले पूरी कहानी को समझते हैं। कहानी की शुरुआत होती है अनीता राज से, जिसकी शादी साल 2010 में भुसावर थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़े लिखे शख्स इंद्रमोहन जाटव से होती है। इंद्रमोहन फल बेचने का काम करता था। शादी हिंदू रीति-रिवाज और परिवार की सहमति से हुई थी। सबकुछ ठीक रहा था। इस बीच एक लड़का भी हुआ। कुछ साल बाद पति, सास ससुर ने खेरली रेल में मकान बनवाया, जहां अनिता राज अपने ससुराल वालों के साथ रहने लगी। इस तरह समय बीतता गया। और फिर कुछ समय बाद अनीता का ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उसने उन पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज (Woman cheats on husband with two married men) कराया। इस काम में पति इंद्रमोहन अपनी पत्नी अनीता राज का बखूबी साथ देता रहा। परिवार से न बनती देख इंद्रमोहन ने बाईपास पर एक मकान किराए पर ले लिया और पत्नी, बच्चे के साथ रहने लगा। अब पत्नी, बच्चे सब खुश थे।  अनीता पति इंद्रमोहन को छोड़कर वीरू जाटव के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने (Woman cheats on husband with two married men) लगी इसी बीच अनीता राज का वीरू जाटव से इश्क हो गया। वीरू जाटव से इश्क होने के बाद अनीता का पति इंद्रमोहन से झगड़ा होने लगा। इसी बीच एक दिन अनीता ने पति इंद्रमोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी और अब अनीता इंद्रमोहन को छोड़कर वीरू जाटव के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने (Woman cheats on husband with two married men) लगी। दोनों से एक पुत्र हुआ, जिसका नाम विशाल रखा। इसके बाद उसे एक और शख़्स से इश्क हुआ और उससे भी उसे एक लड़का हुआ। इस तरह उसे दो लोगों से दो लड़के हुए। चूँकि वीरू जाटव पहले से ही शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी से दो लड़के एक लड़की थी। बड़ी लड़की सविता ने इसी साल बारहवीं कक्षा पास की। एक महीने पहले वीरू ने बड़े बेटे की भी शादी की। वीरू जाटव दोनों पत्नियों और बच्चों की पूरी देखभाल करता था और दोनों का ख़र्चा उठाया करता था। लेकिन वह अपनी नयी पत्नी अनीता राज और उसके बच्चे के साथ ही रहता था। खैर, पहली पत्नी सपना ने अपने बच्चों के भविष्य तथा अपने जीवन जीने के लिए पति की दूसरी शादी को स्वीकार कर लिया था। ये तो रही बात पहले प्रेमी वीरू जाटव की। वीरू जाटव नहीं चाहता था कि अनीता काशी से मिले या फिर उससे शादी (Woman cheats on husband with two married men) करे  इस कहानी का तीसरा और महत्वपूर्ण शख्स भी है, जिसका नाम है काशी प्रजापत। काशी प्रजापत का घर वीरू जाटव की कालोनी में ही है। वो कचौरी का ठेला लगाता है। बड़ी बात यह कि काशी प्रजापत भी शादीशुदा है और उसका एक लड़का है। कमाल की बात यह कि इंद्रमोहन, वीरू जाटव के बाद अनीता राज ने चोरी छिपे काशी से भी प्रेम संबंध बना लिया। संबंध तो बना लिया लेकिन वीरू जाटव नहीं चाहता था कि अनीता उससे मिले या फिर उससे शादी (Woman cheats on husband with two married men) करे। कुल-मिलाकर उसके इस नए प्रेम संबंध में दूसरा पति वीरू जाटव अड़ंगा लड़ा रहा। अब अनीता और काशी दोनों ने मिलकर वीरू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अनीता और काशी ने वीरू को मारने के लिए आठ जून को चार लोगों को दो लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। उसकी हत्या तो करवा दी लेकिन इस हत्याकांड को अनीता और वीरू के बेटे ने देख लिया। लेकिन वह डर के मारे वो शांत रहा। और हत्या के वक्त सोने का नाटक करता रहा।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक आधी रात को चार लोग घर में आए और उसके पिता वीरू की सोते वक्त दम घोंटकर मार (Woman cheats on husband with two married men) दिया खैर, हत्या के बाद अनीता ने शुरूआत में परिवार को बताया कि वीरू बीमार था और बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई। लेकिन वीरू के टूटे दांत और दम घुटने के निशान देखकर लोगों का शक गहराता गया। इस बीच वीरू के भाई ने शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने गवाही दी कि उसकी मां ने रात में घर का मेन गेट जानबुझकर खुला छोड़ दिया था। करीब आधी रात को चार लोग घर में आए और उसके पिता वीरू की सोते वक्त दम घोंटकर मार (Woman cheats on husband with two married men) दिया। बच्चे ने यह बताया की वह उन चार लोगों में एक आदमी को जानता है। उस आदमी का नाम काशीराम प्रजापत है। बाद में पुलिस जांच में पता चला है कि काशीराम अनीता का प्रेमी है। पुलिस… Read More

आगे और पढ़ें
Wife Slept with Lover After Beheading Husband Shocking Crime

Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। दिल को झकझोर देने वाले इस हत्याकांड ने लोगों में दिल में सिहरन पैदा कर दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला 29 वर्षीय सौरभ राजपूत अपने पत्नी के जन्मदिन को सेलेब्रेट करने हेतु लंदन से अपने घर आया था। इस बीच उसे जरा भी इल्म नहीं था कि उसकी अपनी 27 वर्षीय पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची है। साजिशन मुस्कान ने खाने में बेहोश करने वाली दवा मिलाकर उसे किया और फिर धारधार हथियार से उसे मौत के घाट (Wife Slept with Lover After Beheading Husband) उतार दिया। कत्ल करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कई टुकड़े किये और फिर उन टुकड़ों को एक ड्रम के अंदर सीमेंट डालकर सील कर दिया। पुलिस की माने तो बेहोश करने वाली दवाएं खरीदने से लेकर चाकू से हमला करने के साथ-साथ शव को ठिकाने लगाने तक की योजना मुस्कान और साहिल ने बड़ी होशियारी से बनाई। सोचनीय वाली गंभीर बात यह कि सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी मुस्कान ने ही सौरभ को सदा के लिए मौत के नींद सुला दिया।  मुस्कान और साहिल दोनों ने एक साथ मिलकर सौरभ के सीने में चाकू (Wife Slept with Lover After Beheading Husband) घोंपा पुलिस के मुताबिक़ मुस्कान और साहिल पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। साल 2019 में एक स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप बनने से एक बार फिर वह एक दूसरे के संपर्क में आए। और फिर से दोस्त बने। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गया। विदेश में काम करने वाले सौरभ के कई-कई महीनों तक बाहर रहने की वजह से मुस्कान और साहिल के संबंध और मजबूत हो गये। दोनों इस कदर करीब आ गए थे दोनों ने मिलकर सौरभ को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान ने लंबे ब्लेड वाले दो चाकू खरीदे और दुकानदार से कहा कि “वह इनका इस्तेमाल चिकन काटने के लिए करेगी।” यही नहीं, मुस्कान ने स्थानीय दवा की दुकान से प्रतिबंधित दवाएं खरीदी और दुकानदार को बताया कि “वह तनाव से राहत पाने के लिए इन दवाओं इस्तेमाल करेगी।” पुलिस की मानें तो मुस्कान जानती थी कि साहिल अंधविश्वासी है और इसी बात का फायदा उसने उठाया। वो साहिल को भगवान शिव की तरह और अपने आप को पार्वती बताती थी। मुस्कान ने ही साहिल से कहा था कि “देवी मां ने सौरभ का वध करने के लिए कहा है।” बेहोश सौरभ के सीने में मुस्कान और साहिल दोनों ने एक साथ मिलकर चाकू घोंपा। फिर पति की हत्या (Wife Slept with Lover After Beheading Husband) की साजिश रचकर उसे मार डाला। इस हत्याकांड से पूरा मेरठ दहल गया है। जब दोनों को कोर्ट ले जाया गया, उस समय सुनवाई के बाद बाहर वकीलों ने उनकी पिटाई तक कर डाली।  इसे भी पढ़ें:-मेरठ जैसा कांड, मुंबई की मुस्कान ने प्रेमी शाहरुख़ संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत सौरभ का सिर और दोनों हाथ बैग में रखकर अपने घर ले गया (Wife Slept with Lover After Beheading Husband) हैरत की बात यह कि मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इन टुकड़ों में से उसका सिर और दोनों हाथ बैग में रखकर मुस्कान और साहिल वहां से निकलकर साहिल के घर पर चले गए। जहां उन्होंने रात गुजारी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले उनका प्लान टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकना था, लेकिन बाद में दोनों का प्लान बदल दिया। अगले दिन यानी 4 मार्च को एक ड्रम और सीमेंट खरीदा था। जिसके बाद शव के टुकड़ों को ड्रम में भरकर उसमें सीमेंट का घोल डाल दिया। साथ ही चाकू को भी शव के साथ ही ड्रम में भर दिया था। बता दें कि पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल ने उसका सिर और दोनों हाथ बैग में रखकर अपने घर लाया था। और सिर और हाथ लेकर सोए (Wife Slept with Lover After Beheading Husband) थे। इस खौफनाक हत्या की कहानी सुन पुलिस भी हैरान हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  Latest News in Hindi Today Hindi news Wife Slept with Lover After Beheading Husband #CrimeNews #ShockingMurder #TrueCrime #CrimeAlert #ViralNews #BreakingNews #MurderMystery

आगे और पढ़ें
Translate »