cardiac arrest symptoms

दिल की सेहत के लिए अलर्ट, कार्डियक अरेस्ट के लक्षण और बचाव

पिछले कुछ सालों में कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ सेलेब्रिटीज भी इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके, पुनीत सुपरस्टार, राजू श्रीवास्तव आदि का नाम शामिल है। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की भी कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) की वजह से मौत हो गई। एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि कोविड महामारी के बाद से हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण मृत्यु के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, इसके बारे में कोई सुबूत मौजूद नहीं है कि इनका कारण कोविड 19 है। स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अंडरलायिंग मेडिकल कंडीशन आदि को इस समस्या के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा सकता है। आइए पाएं जानकारी कार्डियक अरेस्ट के बारे में। यह भी जानें कि इससे कैसे बचा जा सकता है? कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) के बारे में पाएं जानकारी क्लेवलैंडक्लिनिक (Clevelandclinic) के अनुसार यह समस्या तब होती है जब दिल धड़कना करना बंद कर देता है या इतनी तेजी से धड़कता है कि यह ब्लड पंप करना बंद कर देता है। चिंता की बात यह है कि इसके लक्षण बिना किसी चेतावनी के नजर आते हैं। इस स्थिति में ब्लड ब्रेन और अन्य जरूरी अंगों तक फ्लो करना बंद कर देता है। अगर इसका तुरंत उपचार न हो, तो कुछ ही मिनटों में रोगी की मृत्त्यु हो सकती है। लेकिन, तुरंत उपचार से रोगी का जीवन बच सकता है। कार्डियक अरेस्ट के कारण  कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) का प्राइमरी कारण हार्ट में इलेक्ट्रिकल मॉलफंक्शन्स को माना जाता है, जो जीवन के लिए हानिकारक एरिथमिया (Arrhythmia) का कारण बन सकता है। यह इलेक्ट्रिकल खराबी कई अंडरलाइंग हार्ट कंडीशंस या अन्य फैक्टर्स के कारण हो सकती है। यह अंडरलाइंग कारण इस प्रकार हैं: जानिए कार्डियक अरेस्ट के लक्षण (Cardiac arrest symptoms) क्या हो सकते हैं? कार्डियक अरेस्ट के लक्षण (Cardiac arrest symptoms) अधिकतर मामलों में इस कंडीशन का रोगी में कोई भी लक्षण नजर नहीं आता है। कार्डियक अरेस्ट के लक्षण (Cardiac arrest symptoms) इस प्रकार हैं: कार्डियक अरेस्ट का उपचार (Cardiac arrest treatment) कार्डियक अरेस्ट का उपचार (Cardiac arrest treatment) संभव है लेकिन यह उपचार रोगी को तुरंत मिलना चाहिए। कार्डियक अरेस्ट का उपचार (Cardiac arrest treatment) इस तरह से संभव है: इसे भी पढ़ें:- भारत में जल्द ही लांच होगी वजन कम करने की यह दवा  कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचें? अगर आपको कोरोनरी आर्टरी डिजीज या अन्य हार्ट डिजीज है, तो इनके सही समय पर इलाज से इस समस्या के जोखिम को कम किया जा सकता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Cardiac arrest #hearthealth #cardiacarrest #heartcare #healthalert #preventiontips #healthylifestyle

आगे और पढ़ें
Singapore virus outbreak

सिंगापुर में COVID-19 मामलों में तेजी, एहतियात बरतना बेहद जरूरी

पूरा दक्षिण-पूर्वी एशिया एक बार फिर से कोविड-19 की (Covid 19) चपेट में दिख रहा है। खासकर सिंगापुर और हांगकांग जैसे विकसित शहरों में अचानक से कोविड-19  के मामलों में तेजी देखी गई है। इसके अलावा, चीन और थाईलैंड में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के पेशेंट्स की संख्या  जा रही है। इस स्थिति ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को फिर से सतर्क कर दिया है। Singapore Covid 19 Cases में 28% की बढ़ोतरी विशेष रूप से  सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) की बात करें तो, बीते वर्ष की तुलना में इस साल मामलों में 28% की वृद्धि देखी गई है। 3 मई तक सिंगापुर में 14,200 केस रजिस्टर किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले कुछ महीनों में आई गिरावट के बाद अब चिंताजनक रूप लेती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार यह उछाल एशिया में फैल रही कोविड-19 की एक नई लहर का हिस्सा है। चीन में संक्रमण के मामले पिछले साल की गर्मियों के चरम स्तर के करीब पहुँच रहे हैं। वहीं, थाईलैंड में अप्रैल के सोंगक्रन फेस्टिवल (Songkran के बाद केसों में बढ़त देखी जा रही है। जानकारों के अनुसार त्योहारों और अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण इंफेक्शन एकबार फिर से फैलने लगा है।  सिंगापूर में कोविड 19 केस में बढ़ोतरी  सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इस बार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों को पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, उनके संक्रमित होने की संभावना अधिक है। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट आना स्वाभाविक है, जिससे वायरस का प्रभाव तेज हो जाता है। Singapore में कौन से वेरिएंट फैला रहे हैं संक्रमण? फिलहाल सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) में दो मुख्य वेरिएंट सामने आ रहे हैं — LF.7 और NB.1.8। ये दोनों ही वेरिएंट JN.1 स्ट्रेन से संबंधित हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों वेरिएंट्स की वजह से कुल मामलों का दो-तिहाई हिस्सा सामने आ रहा है। यह भी देखा गया है कि इन वेरिएंट्स की वजह से संक्रमण की दर में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन गंभीर बीमारी के मामले अभी सीमित हैं। इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है International No Diet Day? जानिए इसकी थीम और हिस्ट्री के बारे में  Covid 19  के लक्षण  सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश की जनसंख्या प्रतिरक्षा (Population immunity) धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन फिलहाल इन वेरिएंट्स के अधिक तेजी से फैलने या गंभीर बीमारी का कारण बनने का कोई संकेत नहीं है। CNA (Channel News Asia) की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर इस नए कोविड-19 संक्रमण (Covid 19 Infection) को सामान्य फ्लू की तरह ही देख रहे हैं। अधिकांश लोग बिना किसी जटिलता के जल्दी ठीक हो रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि लापरवाही की जाए। बूस्टर डोज़ लेना, मास्क पहनना और भीड़भाड़ से बचना अब भी बेहद जरूरी है। सावधानी ही सुरक्षा है सिंगापुर सरकार लोगों को सजग रहने की सलाह दे रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह जरूरी है कि हम सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित हाथ धोएं और कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करें।  सिंगापूर कोविड 19 केस (Singapore Covid 19 Cases) में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। हालाँकि ज्यादातर मामले गंभीर नहीं हैं, लेकिन एहतियात और सतर्कता के साथ ही इस लहर से बचा जा सकता है। हमें फिर से सतर्क रहने और सामूहिक प्रयास से इस चुनौती का सामना करने की आवश्यकता है। Latest News in Hindi Today Hindi Singapore Covid 19 Cases #SingaporeCOVID19 #COVIDSurge #HealthAlert #SingaporeNews #OmicronUpdate #MaskUpSingapore #StaySafeSG #COVIDPrecautions #VirusUpdate #SingaporeHealth

आगे और पढ़ें
Translate »