रैली में बोले अमित शाह- अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

रैली में बोले अमित शाह- अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में खगड़िया और मुंगेर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्ति की थी. यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था, जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था. उन्होंने कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से 6 माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उठता रहता था. ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी ने किया था, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर हमारे नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है. 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ये एनडीए का शासन है, अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है- विकास भी, विरासत भी. यहीं पर एआई और डेटा का नया युग हम शुरू करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अनेक बड़े कारखाने और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री हम लगाएंगे, जो किसानों की आय भी बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास भी होगा. अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार बिहार में 2 चरण में चुनाव होने वाले हैं. लालू और राबड़ी के जमाने में यहां कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव 6-6 चरण में कराने पड़ते थे. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के शासन में 6 चरण की जगह 2 चरण में चुनाव हो रहे हैं. इस बार फिर एनडीए सरकार बना दो, अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा. उन्होंने आगे कहा कि लालू के बेटे बिहार की कानून व्यवस्था की बात कर रहे थे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जरा अपने गिरेबान में झांककर देखिए. 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं में 20 प्रतिशत की कमी, डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी और फिरौती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है और 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है. बिहार अब सुरक्षित हुआ है. लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार की 1.21 करोड़ जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपए एक ही बटन दबाकर ट्रांसफर करने का काम किया है. सभी के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री की. युवाओं को ग्रेजुएट होने के बाद 2 वर्ष तक 1 हजार रुपए भत्ता मिलेगा. उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, बुढ़ापे का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय भी डबल कर दिया गया है. शाह ने आगे कहा कि लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. जो परिवार की राजनीति करते हैं, वे अपने बेटे-बेटियों के लिए सरकार चलाते हैं. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भारत और बिहार के गरीबों के लिए सरकार चलाते हैं. उन्होंने कहा कि आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए. हम बिहार को विकसित बिहार बनाकर रहेंगे.

आगे और पढ़ें
नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने छठ पूजा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्टपीएम मोदी ने कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है. बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है. इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है, उसमें पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है.” उन्होंने कहा कि छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है. आज विश्व के कोने-कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है. पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार, इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं. मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें. छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है. इसमें जहां अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है, वहीं प्रसाद में भी प्रकृति के विविध रंग समाहित होते हैं. पीएम मोदी छठ पूजा के गीत करेंगे साझापीएम मोदी ने आगे लिखा कि छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव भरा होता है. आज इस महापर्व पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने भी दी बधाईछठ पूजा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है

आगे और पढ़ें
लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जहां जंगलराज की चर्चा करते हुए राजद और कांग्रेस को निशाना साधा, वहीं एनडीए सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की. ‎कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा राशि, तीन गुना तेज गति से विकास ‎समस्तीपुर के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितना पैसा केंद्र से बिहार को मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा भाजपा-एनडीए की सरकार में मिला है, जिससे तीन गुना तेज गति से विकास हो रहा है. ‎ 2005 में जंगलराज समाप्त हुआ, नीतीश के नेतृत्व में प्रचंड जीत ‎उन्होंने 2005 की चर्चा करते हुए कहा कि वह अक्टूबर महीना ही था जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज को समाप्त किया था और यहां सुशासन की शुरुआत हुई थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगा. नीतीश कुमार की प्रशंसा: हर दिशा में तेज हुए विकास कार्य पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है, आप किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको या तो केंद्र या फिर राज्य सरकार के विकास का काम चलता दिखेगा. पानी, बिजली, इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण के भी माध्यम हैं. इनसे लोगों को रोजगार मिलता है. ‎ परिवार की चिंता में डूबे राजद-कांग्रेस; जंगलराज ने पीढ़ियां बर्बाद कीं पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को अपने-अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है. इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है. जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती. आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण… एक उद्योग के रूप में फले-फूले. आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया. बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सराहना उन्होंने यह भी कहा कि इस समय बिहार के विकास में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है. बिहार की एक करोड़ 20 लाख बहनों को रोजगार के लिए हर एक बहन के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की मदद भेजी गई है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार की लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा. मखाना बोर्ड का गठन और किसानों-मछुआरों के हित में सम्मान निधि पीएम मोदी ने मखाना किसानों के लिए कहा कि हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, ये क्रांति का आरंभ है. हमारी सरकार बिहार के विकास में छोटे किसानों और मछुआरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है. पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजना शुरू किया. बिहार के किसानों के खातों में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं. इससे पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आगे और पढ़ें
समस्तीपुर से होगा PM मोदी का चुनावी शंखनाद, 24 अक्टूबर को शाह भी करेंगे महागठबंधन पर वार

समस्तीपुर से होगा प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी शंखनाद, 24 अक्टूबर को शाह भी करेंगे महागठबंधन पर वार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जुबानी जंग तेज हो गई है. एनडीए ने अपना ‘मिशन बिहार’ चरम पर पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे और समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से प्रधानमंत्री मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे. यह उनका चुनाव घोषणा के बाद पहला दौरा होगा, जो एनडीए के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. उसी दिन वे बेगूसराय में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार में सक्रिय रहेंगे, जो सीवान और बक्सर में रैलियां करेंगे. दोनों नेताओं का यह समन्वित प्रयास एनडीए की मजबूत पकड़ को दर्शाता है. समस्तीपुर: हारी हुई सीटों पर पीएम का फोकस समस्तीपुर का चयन सोच-समझकर किया गया है. 2020 के चुनाव में इस जिले की 10 विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन ने 5-5 सीटें जीती थीं. एनडीए के रणनीतिकार अब उन 5 हारी हुई सीटों – हसनपुर, मोरवा, उजियारपुर, समस्तीपुर और विभूतिपुर – पर नजरें गड़ाए हैं. कर्पूरी ग्राम में रैली का आयोजन सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर से जुड़ाव को मजबूत करेगा. उम्मीदवारों में जेडीयू के राजकुमार राय (हसनपुर) से लेकर रवीना कुशवाहा (विभूतिपुर) तक एनडीए मजबूत दावेदार उतार चुका है. पीएम मोदी की उपस्थिति से इन सीटों पर बहुजन वोटों को एकजुट करने की उम्मीद है. बेगूसराय में रैली पूर्वी बिहार के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास होगा. शाह की रणनीति: सीवान-बक्सर में पकड़ मजबूत अमित शाह का यह दूसरा दौरा होगा. हाल ही में वे छपरा के तारैया में रैली कर चुके हैं. 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर की सभाओं के बाद 25 अक्टूबर को वे नालंदा, मुंगेर और खगड़िया जाएंगे. भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन को ‘महालठबंधन’ कहकर तंज कसा, दावा किया कि माहौल एनडीए के पक्ष में है. एनडीए ने सीट बंटवारा पूरा कर लिया है, हालांकि हम और आरएलएसपी के साथ शुरुआती खींचतान हुई. दूसरी ओर, 30 अक्टूबर को पीएम मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां करेंगे. विपक्ष (India) में हलचल: डैमेज कंट्रोल की कोशिश महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच तनाव चरम पर है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. 23 अक्टूबर को पटना में अशोक गहलोत और तेजस्वी यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जो डैमेज कंट्रोल का प्रयास है. जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीन नेताओं के पर्चे वापस कराने का आरोप लगाया. एनडीए का स्लोगन ‘2025 में एनडीए 225’ जोर पकड़ रहा है, जबकि विपक्ष को एकजुट होने की चुनौती है. बिहार की 243 सीटों पर यह जंग दिलचस्प मोड़ ले रही है. कुल मिलाकर, 24 अक्टूबर एनडीए के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

आगे और पढ़ें
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

डांसिंग क्वीन’ के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और लोग उन्हें उनके आइकॉनिक डांस नंबर्स जैसे ‘छैयां छैयां’ और ‘मुन्नी बदनाम’ के लिए याद करते हैं लेकिन मलाइका सिर्फ एक डांसर या एक्ट्रेस नहीं हैं वो एक स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं. 51 की उम्र में भी वो जिस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं, वो उनकी सोच और मेहनत का नतीजा है. चलिए जानते हैं उनके 5 बड़े बिजनेस एम्पायर्स के बारे में: फिटनेस एम्पायर मलाइका की फिटनेस खुद एक ब्रांड है. उन्होंने ‘Diva Yoga’ नाम से एक प्रीमियम योगा स्टूडियो शुरू किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है. यहां योगा, पिलाटेस और फिटनेस प्रोग्राम्स चलते हैं. उनकी खुद की फिटनेस देखकर लोग इस स्टूडियो पर भरोसा करते हैं और यही इसे एक हाई-एंड ब्रांड बनाता है. फैशन क्लोदिंग लाइन मलाइका का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. इसी को बिजनेस में बदलते हुए उन्होंने ‘The Label Life’ में क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया. यह एक ऑनलाइन ब्रांड है जो कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर बेचता है. मलाइका खुद जब इन कपड़ों को पहनती हैं तो वो अपने आप में एक बड़ा प्रमोशन बन जाता है. टीवी शोज और जजिंग मलाइका अब सिर्फ परफॉर्म नहीं करतीं हैं बल्कि दूसरों के टैलेंट को जज भी करती हैं. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी चैनल के लिए फायदेमंद होती है. एक रिपोर्ट्स की माने तो वो एक सीजन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं. रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी मलाइका ने ‘Scarlet House’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है. वो अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, जिससे रेस्टोरेंट को जबरदस्त पब्लिसिटी मिलती है. ये उनके हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश का हिस्सा है. फिल्म प्रोडक्शन ‘Moving In With Malaika’ शो के जरिए उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. इससे पहले वो ‘दबंग’ फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं. ये दिखाता है कि मलाइका सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे भी कमाल कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने अपने टैलेंट और सोच से खुद को एक ब्रांड बना लिया है. उनका हर कदम एक बिजनेस मूव है और यही उन्हें एक असली ‘बॉस लेडी’ बनाता है.

आगे और पढ़ें
हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को खगड़िया जिले के गोगरी पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित किया. एनडीए कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का मालाओं और नारों के बीच भव्य स्वागत किया. यह सभा एनडीए के उम्मीदवार बाबूलाल शौर्य के पक्ष में आयोजित की गई थी, जिन्हें लोजपा (रामविलास) ने परबता विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के घटक दलों पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा, “महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं. उनके बीच एकजुटता नाम की कोई चीज नहीं बची है. वहीं, एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर खड़े हैं. हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है.” चिराग ने बिहार की विकास यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं. विपक्ष आलोचना करता है, कोई समाधान नहीं देता सभा में चिराग ने विशेष रूप से परबता क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बाबूलाल शौर्य को भारी मतों से जिताकर बिहार विधानसभा भेजें. उन्होंने कहा, “बाबूलाल शौर्य एनडीए के समर्पित सिपाही हैं. वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. खगड़िया जैसे जिलों में हमेशा से लोजपा का मजबूत आधार रहा है, और इस बार हम इसे और मजबूत करेंगे.” चिराग ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन कोई समाधान नहीं देता. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिहार के हर घर तक पहुंच रही हैं. बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जो 6 और 11 नवंबर को होंगे. वहीं, 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होंगे. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए की अहम दल है.

आगे और पढ़ें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.” Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा, “मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.” राष्ट्रपति ट्रंप का दावा राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.

ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने जताया आभार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.” Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा, “मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.” राष्ट्रपति ट्रंप का दावा राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.”

आगे और पढ़ें
कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आमतौर पर लोग इसे दिवाली के अगले दिन ही मनाते हैं लेकिन इस बार पंचांग के अनुसार तिथि को लेकर थोड़ा भ्रम बना हुआ था. दरअसल, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर की शाम 5:57 बजे शुरू हो रही है और 22 अक्टूबर की रात 8:18 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी. किसकी पूजा की जाती है? इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है जिन्होंने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की भारी वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था. तभी से इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं और गायों की पूजा की जाती है. उन्हें चारा खिलाया जाता है और उनका विशेष ध्यान रखा जाता है. पूजा का पहला शुभ मुर्हूत गोवर्धन पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:26 बजे से शुरू होकर 8:48 बजे तक रहेगा. इस दौरान पूजा की अवधि एक घंटे 16 मिनट की होगी. दूसरा मुहूर्त दोपहर 3:29 बजे से शुरू होकर शाम 5:44 बजे तक रहेगा, जिसमें 2 घंटे 16 मिनट तक पूजा की जा सकती है. गोवर्धन पर्वत को धरती का प्रतीक यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के रिश्ते को भी दर्शाता है. गोवर्धन पर्वत को धरती का प्रतीक माना जाता है और इसकी पूजा करने से व्यक्ति को प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है. इस दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है. गोवर्धन पूजा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह हमें भगवान श्रीकृष्ण की करुणा और शक्ति की याद दिलाता है. इस दिन की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है. इसलिए श्रद्धालु इस पर्व को पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं

आगे और पढ़ें
‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं भारत की नदियाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं भारत की नदियाँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि भारत की नदियाँ केवल विरासत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये ‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के एक लेख का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि पुनर्जीवित जलमार्ग विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जलमार्गों के माध्यम से देश में लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और बुनियादी ढाँचे को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया गया है. देश में जलमार्गों का बढ़ता महत्व सरकारी आँकड़ों के अनुसार, 2014 में केवल पाँच चालू राष्ट्रीय जलमार्ग थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 30 से अधिक हो गई है. अंतर्देशीय जलमार्गों पर माल की आवाजाही में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. 2013-14 में यह लगभग 18 मिलियन टन था, जो अब कई गुना बढ़कर 145 मिलियन टन के पार पहुँच गया है. सरकार का लक्ष्य 2027 तक 76 जलमार्गों को चालू करने और कार्गो यातायात को 156 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तक बढ़ाना है. कनेक्टिविटी और विकास का विजन पीएम मोदी के विजन के तहत, गंगा, ब्रह्मपुत्र और केरल के बैकवाटर्स जैसे जलमार्ग लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. वाराणसी, कोलकाता, पटना, डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी जैसे प्रमुख टर्मिनलों को आधुनिक सुविधाओं, जैसे इलेक्ट्रिक शोर लिंक और 24 घंटे नेविगेशन सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. सरकार क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों के साथ लगभग 5000 किलोमीटर लंबा क्षेत्रीय जलमार्ग ग्रिड तैयार करने पर भी काम कर रही है. यह विकास न केवल माल ढुलाई की लागत कम करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा और पूर्वोत्तर भारत के विकास को गति देगा.

आगे और पढ़ें

पीएम मोदी ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे यह पर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार तड़के देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.” दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में ट्वीट किया. इससे पहले उन्‍होंने एक छवि भी साझा की थी, जिसमें भगवान राम की मूर्ति को रोशनी से सजाया गया, जो त्योहार के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है. सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे. सकारात्मकता की भावना हर तरफ व्याप्त हो.” स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील दीपावली, जो प्रकाश के विजय का प्रतीक है, देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए इस त्योहार को स्वदेशी उत्सव के रूप में मनाएं. इस बीच, अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीयों से सजावट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चर्चा में हैं, जो इस त्योहार की भव्यता को दर्शाती हैं.

आगे और पढ़ें
Translate »