आईपीएल के लिए जियो ने लाया धांसू प्लान, इतने दिनों तक फ्री मिलेगा Jio Hotstar
यह बात किसी से छुपी नहीं हुई है कि क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। दर्शकों में आईपीएल का क्रेज देखते बनता है। ऐसे में 22 मार्च से आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस बीच करोड़ों प्रशंसकों के लिए ख़ुशी की बात यह कि इस नए सीजन इंडियन प्रीमियम लीग 2025 का प्रसारण जियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर किया जाएगा। इस सीजन से पहले ही जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान के मुताबिक इसमें 90 दिनों तक का फ्री में जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जायेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी लाभ दिया जाएगा। 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है बता दें कि जियो के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है। बात करें इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो, यूजर्स को इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अहम बात यह कि इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह से यूजर्स को कुल 42GB डेटा यूज करने मिलेगा। साथ-साथ रिलायंस जियो अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दे रहा है। इस प्लान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह कि यूजर्स को जियो के इस प्लान में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह कि इस प्लान में यूजर्स जियो 90 दिनों तक हॉटस्टार पर आईपीएल समेत सभी प्रीमियम कॉन्टैंट का लाभ ले सकते हैं। यही नहीं, इसके साथ ही, उन्हें जियो टीवी और जियो क्लाउड ऐप का कम्प्लिमेंटरी एक्सेस मिलेगा। इसे भी पढ़ें: गूगल ने जीमेल के लिए जारी किया नया फीचर, अब यह काम होगा आसान इन दोनों प्लान में भी मिल रहा जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर इस प्लान के अलावा जियो के 349 रुपये और 899 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ भी 90 दिनों तक जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट की माने तो, 349 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। बात करें जियो के 899 रुपये वाले प्लान की तो, जियो के इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। ख़ास बात यह कि कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर करती है। वहीं, यूजर्स को इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जाता है। Latest News in Hindi Today Hindi Jio Hotstar #IPL2025 #JioHotstar #IPLStreaming #JioFreeOffer #WatchIPL #TATAIPL #CricketLive #JioPlans #HotstarFree #IPLLive

