Ajit Pawar economic data

देश से भी ज्यादा राज्य की विकास दर, प्रति व्यक्ति आय में महाराष्ट्र चौथा नंबर पर, अजित पवार ने बताएं विकास के आंकड़े

महाराष्ट्र के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश हो चुका है। इस रिपोर्ट में राज्य का विकास दर देश से भी ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है। इस साल महाराष्ट्र की विकास दर (Maharashtra Growth Rate) 7.3% रहने का अनुमान है, जबकि इसी वित्त वर्ष में देश की विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है। इस हिसाब से देश की तुलना में राज्य की इकोनॉमी की वृद्धि दर 0.8% अधिक रह सकती है। वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य की कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमशः 8.7%, 4.9% और 7.8% की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान राज्य की अनुमानित सकल आय भी 45,31,518 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। राज्य की स्थिर कीमत के अनुसार अभी सकल आय 26,12,263 करोड़ रुपये है। इस साल करीब 20,051 करोड़ रुपये राजस्व घाटे का अनुमान भी जताया गया है। विधानसभा में पेश समीक्षा रिपोर्ट में राज्य का प्रति व्यक्ति आय 3,09,340 रुपये रहने की संभावना जताई गई है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 2,78,681 रुपये थी। इस वित्त वर्ष में राज्य पर कर्ज भी पिछले साल की अपेक्षा 10.1% बढ़ सकता है।  महाराष्ट्र का राजस्व 4,19,463 करोड़ रुपये रहने का अनुमान बता दें कि वित्तमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने शुक्रवार को विधानसभा में महायुति सरकार की बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में राज्य का राजस्व संग्रह 4,19,463 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं कर राजस्व और गैर-कर राजस्व क्रमशः 14,19,972 करोड़ और 79,491 करोड़ रहने की संभावना है। अजित पवार (Ajit Pawar) ने बजट अनुमान में राज्य का राजस्व व्यय 5,19,514 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं साल 2023-24 में राज्य पर कर्च 7,11,278 करोड़ रुपये था, जो इस साल बढ़कर 7,82,991 रहने होने का अनुमान है। इसे भी पढ़ें:-  पीएम मोदी का सोशलमीडिया अकाउंट संभालने वाली एलिना और शिल्पी कौन हैं?  आर्थिक सर्वे रिपोर्ट की खास बातें Latest News in Hindi Today Hindi news Maharashtra Growth Rate #MaharashtraGrowth #AjitPawar #EconomicDevelopment #PerCapitaIncome #MaharashtraEconomy #StateGDP #IndiaGrowth #DevelopmentStats #EconomicProgress #GDPRanking

आगे और पढ़ें
YouTube deleted channels and videos

यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो

यूट्यूब (Youtube) आजकल युवाओं में सबसे अधिक प्रचलित सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में से एक है। यह एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है, जहां न केवल वीडियोज (Videos) देखे जा सकते हैं बल्कि उन्हें अपलोड और शेयर भी किया जा सकता है। इसमें यूजर अपने विचारों और क्रिएटिविटी को व्यक्त कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ो चैनल्स हैं और कई वीडियोज मौजूद हैं। यूट्यूब (Youtube) के जहां बहुत से फायदे हैं वहीं इसका मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसमें मौजूद अश्लील सामग्री, हिंसक वीडियो, साइबर बुलिंग, और व्यक्तिगत जानकारी भी कई समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। हाल ही में यूट्यूब (Youtube) ने लाखों वीडियोज (Videos) डिलीट किए हैं और अपने कई चैनल्स को भी रिमूव किए है। आइए जानें यूट्यूब (Youtube) के इस कदम के बारे में विस्तार से। यूट्यूब ने क्यों डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos)? यूट्यूब ने डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos) में से अधिकतर भारतीय क्रिएटर्स के हैं। यूट्यूब (Youtube) ने कुल 95 लाख से ज्यादा वीडियो डिलीट किए हैं और 48 लाख चैनल भी रिमूव हुए हैं। कंपनी के मुताबिक ये वीडियो पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच अपलोड किए गए गए थे। दिलचस्प बात यह है कि डिलीट किए गए इन वीडियोज में सबसे अधिक वीडियोज और चैनल्स भारतीय हैं। यानी, इनमे से अधिक वीडियोज (Videos) भारतीय लोगों द्वारा बनाये गए थे। यूट्यूब ने डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos): क्या है कारण?  यूट्यूब द्वारा रिलीज किए डाटा के अनुसार इंडिया से लगभग 20 लाख वीडियोज को डिलीट किया गया है, जो अन्य देशों के मुकाबले बहुत अधिक हैं। इन्हें डिलीट करने के कारण के बारे में कंपनी का कहना है कि उन्हें इसलिए डिलीट किया गया हे क्योंकि उनके कंटेंट में हेट स्पीच, अफवाह, उत्पीड़न आदि था जो कंपनी की पॉलिसी के विरुद्ध है। यानी, यह कंटेंट प्लेटफॉर्म और लोगों के लिए सही नहीं था। यूट्यूब (Youtube) ने यह भी बताया है कि इस एक्शन को एआई कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम द्वारा लिया गया है। जो ऑटोमेटिक्ली उन वीडियोज (Videos) को पहचान लेता है, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए वीडियो को एनालाइज करने के बाद उचित कार्रवाई भी की गई है। इसमें यूट्यूब (Youtube) ने कई चैनल्स को भी रिमूव किया है। लगभग 48 लाख चैनल को प्लेटफॉर्म से बैन किया गया है।  यह कार्रवाई उन चैनलों के खिलाफ की गई है जो स्पैम, धोखाधड़ी या भ्रामक सामग्री को बढ़ावा दे रहे थे। जब इन चैनल्स को रिमूव किया गया, तो इससे जुड़े वीडियो भी खुद ही डिलीट हो गए। संक्षेप में कहा जाए तो यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म को और अधिक सुरक्षित और लोगों के लिए फायदेमंद बनाने के लिए यह कदम उठाया है।  इसे भी पढ़ें: Yoga Solar PC Concept: Lenovo का लेटेस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप यूट्यूब की सेफ्टी पॉलिसी यूट्यूब (Youtube) समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर की सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने के लिए उचित कदम उठाता रहता है। एआई-बेस्ड डिटेक्शन टूल्स और यूजर रिपोर्टिंग सिस्टम्स से उन्हें इसमें और अधिक फायदा मिल रहा है। इस कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को एक सुरक्षित और विश्वसनीय वीडियो प्लेटफॉर्म प्रदान करना है ताकि हर उम्र के लोग बिना किसी समस्या के इसका आनंद ले सकें। क्योंकि डिलीट किए 95 लाख वीडियोज में से 50 लाख वीडियोज ऐसे थे, जिनमे बच्चों को शामिल किया गया था। इन वीडियोज (Videos) में खतरनाक स्टंट, उत्पीड़न और अन्य हानिकारक गतिविधियां शामिल थी, जो यूट्यूब की सिक्योरिटी पॉलिसीज के विरुद्ध था। यह वीडियोस न केवल बच्चों के लिए हानिकारक थे बल्कि इनसे गलत सदेश भी जा रहा था। यही कारण है कि यूट्यूब (Youtube) ने यह कदम उठाया और कई वीडियोज और चैनल्स को रिमूव किया गया। इससे क्रिएटर्स में भी यह सन्देश जाएगा कि वो अच्छे और सुरक्षित वीडियोज (Videos) के निर्माण पर जोर दें और यूट्यूब (Youtube) के गाइडलाइन्स के विरुद्ध कोई भी काम करने से बचें। Latest News in Hindi Today Hindi news YouTube deleted channel and videos #YouTubedeletedchanneldandvideos #Youtube #Videos #privacy

आगे और पढ़ें
InternationalWomensDay2025

International Women’s Day: पीएम मोदी का सोशलमीडिया अकाउंट संभालने वाली एलिना और शिल्पी कौन हैं?

प्रत्येक साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है, जो महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी भूमिका को सराहा। पीएम मोदी (PM Modi) ने इस बार महिला दिवस को और भी खास बनाने के लिए परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (Social Media Accounts) संभालने का अवसर दिया। इन दोनों महिला वैज्ञानिकों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, “भारत विज्ञान और नवाचार के लिए सबसे शानदार स्थानों में से एक है। हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।” एलिना मिश्रा  एलिना मिश्रा, भुवनेश्वर (ओडिशा) की रहने वाली हैं, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने परिवार को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए बताया कि कैसे उनके पिता ने उनमें विज्ञान के प्रति रुचि जगाई। उन्होंने अपने शोध और वैज्ञानिक योगदान के बारे में बताते हुए लिखा- “परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में काम करने का मेरा सपना भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से जुड़कर साकार हुआ।” एलिना ने लो एनर्जी हाई इंटेंसिटी प्रोटॉन एक्सेलेरेटर (LEHIPA) से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने शिकागो स्थित फर्मी नेशनल एक्सेलेरेटर लेबोरेटरी के साथ भारत की साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 800 MeV प्रोटॉन इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP-II) परियोजना में स्वदेशी रूप से विकसित मैग्नेट को शामिल किया। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए क्रायो-फ्री, हल्के और पोर्टेबल चिकित्सा उपकरणों के विकास में भी योगदान दिया। उन्होंने लिखा- “यह देखकर गर्व महसूस होता है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल अनुसंधान बल्कि आम लोगों के जीवन को भी बेहतर बना सकते हैं।” शिल्पी सोनी  शिल्पी सोनी मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। इन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में अपने 24 वर्षों के कार्यकाल में 35 से अधिक संचार और नेविगेशन मिशनों में योगदान दिया है। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि ISRO में काम करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने लिखा- “इसरो में कोई सीमाएं नहीं हैं, यह सभी के लिए समान अवसर प्रदान करता है। चुनौतियों को नवाचार के जरिए हल करने का अवसर मिलना एक अद्भुत अनुभव है।” शिल्पी ने अंतरिक्ष तकनीक में आत्मनिर्भरता को लेकर एक बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने स्पेस ट्रैवलिंग वेव ट्यूब तकनीक को सफलतापूर्वक स्वदेशी रूप से विकसित कर लिया है, जो अब तक केवल कुछ ही देशों के पास थी। इस समय वह GSAT-22/23 संचार पेलोड परियोजना की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने लिखा- “अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित होते देखना मेरे लिए गर्व का क्षण था, जिसमें मैंने अपनी टीम के साथ योगदान दिया।” इसे भी पढ़ें:- ‘मैं उद्धव ठाकरे नहीं, जो बदले की भावना से परियोजना रोकूं’, विधानसभा में विपक्ष के आरोपों पर जमकर बरसे सीएम फडणवीस विज्ञान और तकनीक में महिलाओं के लिए असीम संभावनाएं एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी दोनों ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा- “विज्ञान और तकनीक की दुनिया अनंत संभावनाओं से भरी हुई है। जब हमारे द्वारा विकसित तकनीकें और सिस्टम सफलतापूर्वक काम करते हैं, तो जो संतोष और गर्व महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” उन्होंने अन्य महिलाओं से भी अपील की कि वे विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान में करियर बनाने के अवसरों को अपनाएं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी का पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से संवाद यह दर्शाता है कि भारत में महिलाएं अब विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ये दोनों वैज्ञानिक न सिर्फ अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही हैं बल्कि आने वाली पीढ़ी की महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। इसरो और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र जैसी संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह प्रमाणित करती है कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनके योगदान से “नारी शक्ति” की ताकत और उज्जवल भविष्य की झलक मिलती है। इस महिला दिवस (Women’s Day) पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं को विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकें। Latest News in Hindi Today Hindi news International Women’s Day #InternationalWomensDay2025 #WomenInScience #ElinaMishra #ShilpiSoni #WomenEmpowerment #PMModi #WomenInSTEM #NariShakti #WomenLeadership #ScienceAndTechnology

आगे और पढ़ें
Hampi tourist incident

Hampi tourist incident: इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं की लूटी इज्जत, तीन पुरुष साथियों को फेंका नहर में

हम्पी कर्नाटक का विश्व प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। दुनिया भर से सैलानी यहाँ लुफ्त लेने आते हैं। आये दिन हम्पी में विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसी विश्व विख्यात पर्यटन स्थल से दो महिलाओं से दुष्कर्म (Hampi tourist incident) का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने एक विदेशी महिला पर्यटक सहित 2 महिलाओं का रेप किया है। इसमें एक महिला विदेशी है। इसके अलावा तीन पुरुष साथियों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उन्हें नहर के पानी में फेंक दिया, जिसमें से एक पर्यटक के लापता होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार तकरीबन रात 11-11:30 बजे के बीच ये घटना हुई। हम्पी के पास लोकप्रिय सानापुर झील के किनारे अज्ञात बदमाशों ने एक 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस हमले में अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पुरुष पर्यटक घायल हो गए हैं। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ओडिशा के रहने वाले पुरुष पर्यटक को अपराधियों ने तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया। जिसके बात से वो लापता है। पुलिस की स्पेशल टीम इस  घटना से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ भी हो, हैरान कर देने वाली यह घटना सच में भारत के लिए बड़ी शर्म की बात है। बता दें कि सानापुर झील हम्पी से तकरीबन 4 किमी दूर है। यह विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। धक्कामुक्की में अपराधियों ने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल (Hampi tourist incident) दिया एफआईआर के अनुसार, ये वारदात तब हुई जब चार पर्यटक और होमस्टे की महिला संचालक सानापुर झील के पास संगीत बजाकर लुत्फ ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक तभी बाइक सवार तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि “उन्हें पेट्रोल कहां से मिलेगा?” इस बीच होमस्टे संचालिका ने उन्हें बताया कि “आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है। तो तीनों ने उनसे कैश की मांग की। जब पांचों ने कोई पैसा देने से इनकार कर दिया, तो वो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस बीच हुई धक्कामुक्की में उन्होंने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल (Hampi tourist incident) दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला पीड़िता का कहना है कि “जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, तब तीन में से दो आरोपियों ने उसके और इजरायली महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किया। एक पुरुष पर्यटक लापता है। फ़िलहाल उसकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले पर कोप्पल के एसपी राम एल अरसड्डी ने कहा कि “हमें जो जानकारी मिली उसके अनुसार तकरीबन 5 लोगों पर सानापुर के पास हमला हुआ है। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इसमें से 2 विदेशी जिसमें एक अमेरिकी पुरुष और एक इजराइली महिला है।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक “महिला ने शिकायत में कहा कि उन सभी के साथ मारपीट करने के साथ-साथ महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट भी किया गया।”  इसे भी पढ़ें:- धर्म विशेष के चार युवकों ने 14 साल की लड़की से 2 महीने तक की हैवानियत, जबरन खिलाया बीफ, डाला तेजाब महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दर्ज की एफआईआर (Hampi tourist incident)  इस पूरे मामले पर एसपी ने कहा कि “महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर (Hampi tourist incident) दर्ज की गई है। फ़िलहाल उनका मेडिकल करवाया गया है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। महिला का दावा है कि उनके साथ सेक्सुअल असाल्ट हुआ है, इसलिए सरकारी अस्पताल में इनको लाया गया है। जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।” इस संबंध में गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 309 (6) चोरी या जबरन वसूली, 311 मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती, 64 बलात्कार, 70 (1) सामूहिक बलात्कार और 109 हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। Latest News in Hindi Today Hindi News Hampi tourist incident #HampiIncident #TouristSafety #IsraelTourists #KarnatakaCrime #IndiaNews #WomenSafety #TravelAlert #JusticeForVictims #BreakingNews #CrimeInIndia

आगे और पढ़ें
Harvard Scientist's Mathematical Proof Suggests God's Existence

Mathematical proof of God: हार्वर्ड के वैज्ञानिक डॉक्टर विली सून ने मैथ्स के इस फॉर्मूले से किया भगवान के अस्तित्व को साबित

सदियों से भगवान के अस्तित्व को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहे हैं। एक तपका है जो ईश्वर के होने पर आँख मूंदकर विश्वास करता है तो वहीं दूसरा तपका ऐसा भी है जो भगवान के अस्तित्व को सिरे से खारिज करता आ रहा है। लोग अपनी-अपनी आस्था के हिसाब से भगवान की आराधना करते आ रहे हैं। भिन्न-भिन्न धर्मों के लोग अपने-अपने हिसाब से भगवान की पूजा करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि आस्था के अलावा वैज्ञानिकों के लिए भी यह हमेशा जिज्ञासा का विषय रहा है कि कि क्या हमारे ब्रम्हांड में भगवान जैसी कोई चीज है भी या नहीं भी? इसी जिज्ञासा को लेकर एक वैज्ञानिक ने भगवान के अस्तित्व का खुलासा किया है। भगवान के अस्तित्व का खुलासा वो भी गणित के एक सूत्र (Mathematical proof of God) से। मजे की बात यह कि अब गणित के सूत्र से भगवान का खुलासा होने लगा है। खैर, आपको बता दें कि हार्वर्ड के एस्ट्रोफिजिशियस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर डॉक्टर विली सून ने दावा है कि गणित का एक सूत्र भगवान के अस्तित्व का अंतिम प्रमाण हो सकता है। दरअसल, डॉक्टर विली सून हाल ही में टकर कार्ल्सन नेटवर्क पॉडकास्ट पर कुछ फॉर्मूले पेश करते हुए कहा कि “ब्रह्मांड का रहस्य मात्र तारों में ही नहीं, लेकिन गणित के कुछ बुनियादों में भी लिखे हो सकते हैं।”  यह फॉर्मूला सबसे पहले कैंब्रिज के गणितज्ञ पॉल डिराक की ओर से (Mathematical proof of God) किया गया था प्रस्तावित  प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी थ्योरी में फाइन ट्यूनिंग आर्ग्यूमेंट को मुख्य केंद्र बनाया है। इसके मुताबिक ब्रम्हांड के फिजिकल लॉ सटीक रूप से जीवन को समर्थन देने के लिए संतुलित किए गए हैं। अब यह संयोग तो नहीं हो सकता है न? बता दें कि यह फॉर्मूला सबसे पहले कैंब्रिज के गणितज्ञ पॉल डिराक की ओर से प्रस्तावित (Mathematical proof of God) किया गया था। इसमें यह दर्शाया गया है कि कैसे कुछ कॉस्मिक एलाइन बिल्कुल अद्भुत सटीकता के साथ एक-दूसरे से मेल खाते हैं। बड़ी बात यह कि इस घटना ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। डिराक ने अनुमान लगाया है कि यूनिवर्स के फिजिकल लॉ के परफेक्ट बैलेंस को गणित के थ्योरी में महान सुंदरता और शक्ति के संदर्भ में परिभाषित किया जा सकता है। इसे समझने के लिए व्यक्ति को हाई इंटेलिजेंस की आवश्यकता होगी। बता दें कि साल 1963 में गणितज्ञ पॉल डिराक ने अपनी किताब में लिखा कि “कोई शायद इस स्थिति का वर्णन इस तरह कर सकता है कि भगवान एक बेहद उच्च श्रेणी के गणितज्ञ हैं। उन्होंने यूनिवर्स को बनाने में बेहद एडवांस मैथमैटिक्स का इस्तेमाल किया था।”  इसे भी पढ़ें:-  ब्रह्मा जी ने कैसे की सृष्टि की रचना? जानिए क्या है पौराणिक कहानी डॉक्टर सून ने डिराक की थ्योरी (Mathematical proof of God) के जरिए भगवान के अस्तित्व को लेकर कही यह बात  यही नहीं, पॉडकास्ट में डॉक्टर सून ने भी डिराक की थ्योरी (Mathematical proof of God) के जरिए भगवान के अस्तित्व को लेकर बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे जीवन को रोशन करने वाली हमेशा उपस्थित इन शक्तियों के कई उदाहरण हैं। हालांकि कई वैज्ञानिकों ने साइंस को धर्म से जोड़ने से परहेज किया है। डॉक्टर सून ने अपना तर्क देते हुए कहा कि “गणित और यूनिवर्स के बीच का सामंजस्य एक जानबूझकर किए गए डिजाइन की ओर इशारा करता है। भगवान ने हमें प्रकाश का अनुसरण करने के लिए यह प्रकाश दिया है, ताकि हम अपनी पूरी कोशिश कर सकें।” देखना दिलचस्प यह कि यह थ्योरी वैज्ञानिकों को किस हद तक संतुष्ट कर पाती है।   Latest News in Hindi Today Hindi news Mathematical proof of God #MathematicalProofOfGod #DrWillieSoon #FineTuningArgument #ScienceAndFaith #PaulDirac #AntimatterDiscovery #CosmicDesign #UniverseFineTuning #PhysicsAndTheology #ExistenceOfGod

आगे और पढ़ें
Elon Musk Clashes with Minister

Elon Musk Clashes with Minister: कैबिनेट मीटिंग में ही भिड़े एलन मस्क और विदेश मंत्री, डोनाल्ड ट्रंप को देना पड़ा दखल

अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में कई कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। हालांकि उनके फैसलों का अमेरिका में जमकर विरोध भी हो रहा है। ट्रंप प्रशासन का एक ऐसा ही फैसला है सरकारी स्टाफ में कटौती का। उनके इस फैसले की आलोचना न सिर्फ अमेरिकी राजकर्मियों के संगठन बल्कि अन्य लोग भी कर चुके हैं। इस बीच उनके अपने इस फैसले के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क के बीच नोकझोंक होने की खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को ट्रंप की मौजूदगी में कैबिनेट बैठक के दौरान दोनों के बीच झड़प (Elon Musk Clashes with Minister) हुई। खैर, बाद में ट्रंप ने मस्क और रुबियो के बीच झड़प की बातों का खंडन किया है। मजे की बात यह कि एक तरफ जहां ट्रंप ने मस्क और रुबियो के बीच झड़प की बातों का खंडन किया है तो वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एलन मस्क के बीच स्टाफ कटौती के मुद्दे पर बहस हुई थी। गौर करने वाली बात यह कि रॉयटर्स ने भी इस बहस को रिपोर्ट किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट की माने तो यह ड्रामा उस बैठक में हुआ, जिसमें ट्रंप ने अपने कैबिनेट प्रमुखों से कहा कि “उनकी एजेंसियों में स्टाफिंग और नीति पर अंतिम फैसला मस्क का नहीं, बल्कि उनका है।” ट्रंप प्रशासन को अपने ही मतदाताओं के गुस्से (Elon Musk Clashes with Minister) का करना पड़ा है सामना  प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह बैठक एजेंसी प्रमुखों से लेकर चीफ ऑफ स्टाफ, सूजी विल्स सहित व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों तक मस्क ऑपरेशन के कठोर-बलपूर्ण दृष्टिकोण के बारे में की गई शिकायतों के बाद बुलाई गई थी। स्टाफ कटौती के इस फैसले के खिलाफ ट्रंप प्रशासन को अपने ही मतदाताओं के गुस्से (Elon Musk Clashes with Minister) का सामना करना पड़ा है। हालांकि शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए ट्रंप से जब टाइम्स की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि कोई टकराव नहीं। मैं वहां स्वयं मौजूद था।” उन्होंने आगे कहा कि “एलन मस्क मार्को रुबियो के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं और वे दोनों शानदार काम कर रहे हैं।” इसे भी पढ़ें:-  नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप, 45 दिन बाद मैक्सिको-कनाडा को दी राहत बढ़ती बहस (Elon Musk Clashes with Minister) को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को स्वयं करना पड़ा हस्तक्षेप   बैठक के दौरान मजे लेते हुए मस्क ने कहा कि “आपने किसी को भी नहीं निकाला है। आपका विदेश विभाग अभी भी फूला हुआ है।” मस्क के तीखे सवाल को सुनते ही रुबियो भड़क उठे। उन्होंने जवाब दिया कि मस्क को 1,500 विदेश विभाग के अधिकारियों की याद दिला दी जिन्होंने बायआउट किया था। मगर  मस्क प्रभावित नहीं हुए। खैर, रुबियो ने व्यंग्यात्मक रूप से पूछा कि “क्या मस्क चाहते हैं कि वे उन सभी लोगों को फिर से काम पर रखें ताकि वे उन्हें फिर से नौकरी से निकालने का दिखावा कर सकें?” इस बीच दोनों के बीच जैसे ही बहस (Elon Musk Clashes with Minister) बढ़ी वैसे ही राष्ट्रपति ट्रंप, जो पहले हाथ पर हाथ धरे देख रहे थे, आखिरकार उन्हें स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा। ट्रंप ने कहा कि “कैबिनेट सचिव कार्यभार संभालेंगे, जबकि मस्क की टीम केवल सलाह देगी।” बेशक यह ट्रंप का पहला महत्वपूर्ण संकेत था कि मस्क के प्रभाव पर सीमाएं लगाने के लिए तैयार थे। कहने की जरूरत नहीं, इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि ट्रंप की सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हैरत की बात यह कि एक तरफ पूरी दुनिया को ट्रंप अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री ही आपस लड़ रहे हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news Elon Musk Clashes with Minister #ElonMusk #DonaldTrump #USPolitics #ForeignAffairs #TechVsPolitics #CabinetClash #MuskVsMinister #TrumpMediation #BreakingNews #PoliticalDrama

आगे और पढ़ें
Kalki Avatar When & Where Will Vishnu's 10th Incarnation Be

कल्कि अवतार: कब और कहां लेंगे भगवान विष्णु कल्कि का अवतार?

हिंदू पुराणों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने अब तक दस अवतार लिए हैं, जिनमें से कल्कि अवतार अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कल्कि अवतार को कलियुग (Kal Yuga) के अंत और सतयुग की शुरुआत के लिए जिम्मेदार माना जाता है। यह अवतार धर्म की पुनर्स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए लिया जाएगा। आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु कब और कहां कल्कि अवतार लेंगे, और इस अवतार का महत्व क्या है। कल्कि अवतार क्या है? कल्कि अवतार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का दसवां और अंतिम अवतार है। इस अवतार के बारे में कहा जाता है कि यह कलियुग के अंत में प्रकट होगा। कल्कि अवतार का उद्देश्य धर्म की पुनर्स्थापना करना और अधर्म का विनाश करना है। इस अवतार को लेकर कई पुराणों और ग्रंथों में विस्तार से वर्णन किया गया है। कल्कि अवतार कब लिया जाएगा? कल्कि अवतार (Kalki Avatar) के बारे में कहा जाता है कि यह कलियुग के अंत में प्रकट होगा। कलियुग (Kal Yuga) की अवधि 4,32,000 वर्ष मानी जाती है, और अभी इस युग का प्रारंभिक चल रहा है। हालांकि, कल्कि अवतार के प्रकट होने का सही समय अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि जब पृथ्वी पर अधर्म अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। कल्कि अवतार कहां प्रकट होगा? कल्कि अवतार के बारे में कहा जाता है कि यह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सम्भल नामक स्थान पर प्रकट होगा। सम्भल को कल्कि अवतार की जन्मस्थली माना जाता है। इस स्थान को लेकर कई पुराणों और ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। कल्कि अवतार का स्वरूप कल्कि अवतार (Kalki Avatar) को एक श्वेत घोड़े पर सवार योद्धा के रूप में दर्शाया जाता है। उनके हाथ में एक तलवार होगी, जिससे वे अधर्म का विनाश करेंगे। कल्कि अवतार का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और प्रभावशाली होगा। उनके आगमन से पृथ्वी पर फैले अंधकार का अंत होगा और धर्म की पुनर्स्थापना होगी। कल्कि अवतार का महत्व कल्कि अवतार (Kalki Avatar) का महत्व इसलिए है क्योंकि यह अवतार धर्म की पुनर्स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए लिया जाएगा। कलियुग (Kal Yuga) में जब पृथ्वी पर अधर्म, अत्याचार और अन्याय अपने चरम पर होगा, तब कल्कि अवतार का प्रकट होना मानव जाति के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवतार के माध्यम से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) पृथ्वी को पाप और अधर्म से मुक्त करेंगे। इसे भी पढ़ें:-  ब्रह्मा जी ने कैसे की सृष्टि की रचना? जानिए क्या है पौराणिक कहानी कल्कि अवतार से जुड़ी भविष्यवाणियां कल्कि अवतार (Kalki Avatar) से जुड़ी कई भविष्यवाणियां पुराणों और ग्रंथों में की गई हैं। इन भविष्यवाणियों के अनुसार, कल्कि अवतार के समय पृथ्वी पर अत्यधिक अराजकता और अधर्म फैला होगा। लोग धर्म और नैतिकता को भूल चुके होंगे, और समाज में हिंसा और अन्याय का बोलबाला होगा। ऐसे समय में कल्कि अवतार का प्रकट होना मानव जाति के लिए एक नई उम्मीद लेकर आएगा। कल्कि अवतार और आधुनिक विज्ञान कल्कि अवतार (Kalki Avatar) की अवधारणा को लेकर कई लोग इसे केवल एक पौराणिक कथा मानते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे आधुनिक विज्ञान से जोड़कर देखते हैं। कुछ विद्वानों का मानना है कि कल्कि अवतार का संबंध भविष्य में होने वाली किसी बड़ी वैज्ञानिक खोज या घटना से हो सकता है। हालांकि, यह केवल एक अनुमान है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Lord Vishnu #KalkiAvatar #VishnuAvatar #KalkiIncarnation #HinduProphecy #KalkiComing #KaliyugaEnd #DharmaRestoration #HinduBeliefs #KalkiArrival #SanatanDharma

आगे और पढ़ें
Spiritual significance of gems in dreams

स्वप्न शास्त्र: सपनों में दिखने वाले हीरे, मोती और नीलम का क्या है रहस्य? जानिए इनके शुभ-अशुभ संकेत

स्वप्न शास्त्र, जिसे ज्योतिष शास्त्र की एक महत्वपूर्ण शाखा माना जाता है, हमारे सपनों और उनके संकेतों का अध्ययन करता है। यह मान्यता है कि हमारे सपने सिर्फ एक कल्पना नहीं होते, बल्कि वे हमारे भविष्य से जुड़े संकेत भी देते हैं। खासकर जब सपनों में कोई खास वस्तु या प्रतीक दिखाई देते हैं, तो उनका अर्थ गहरा होता है। रत्नों को हमेशा से ही समृद्धि, शक्ति और भाग्य से जोड़ा जाता रहा है, और जब ये हमें सपनों में दिखाई देते हैं, तो वे हमारे जीवन से जुड़ी अहम जानकारियों को उजागर करते हैं। आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में हीरा, मोती या नीलम दिखाई दे तो इसका क्या अर्थ होता है और ये हमारे जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। सपने में हीरा दिखने का अर्थ हीरा धन, ऐश्वर्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न है और इसे पहनने वाले व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और आकर्षण बढ़ता है। अगर कोई व्यक्ति सपने (Dream) में हीरा देखता है, तो इसका अर्थ कई तरह से निकाला जा सकता है, सपने में मोती देखना मोती को चंद्रमा का रत्न (Gems) माना जाता है और यह शांति, धैर्य और मानसिक स्थिरता का प्रतीक होता है। यदि कोई व्यक्ति सपने में मोती देखता है, तो इसका अर्थ इस प्रकार हो सकता है, सपने में नीलम देखना नीलम को शनि ग्रह से संबंधित रत्न माना जाता है। यह व्यक्ति के भाग्य को तेजी से बदल सकता है, इसलिए इसे बहुत सोच-समझकर धारण करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति सपने में नीलम देखता है, तो इसका अर्थ इस प्रकार हो सकता है, सपने में गोमेद देखना यदि आप सपने में गोमेद रत्न देखते हैं, तो यह संकेत करता है कि आपके जीवन में नई चीजें सीखने के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा, यह सपना आपके कौशल के विकास और दक्षता में वृद्धि की ओर भी इशारा करता है। यह दर्शाता है कि जिस कार्य में आप लगे हुए हैं, उसमें आपको निपुणता प्राप्त हो सकती है। इसे भी पढ़ें:- रविवार को सूर्य पूजा में पढ़ें यह कथा, मिलेगी सुख-समृद्धि सपने में पुखराज देखना स्वप्न (Dream) में पुखराज रत्न का दिखना शुभ संकेत नहीं माना जाता। यह आपके स्वास्थ्य से जुड़ी संभावित परेशानियों का संकेत हो सकता है, जिससे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि, इस सपने का एक सकारात्मक पहलू यह भी है कि यह आपके आध्यात्मिक उन्नति की ओर संकेत कर सकता है। स्वप्न शास्त्र में रत्नों का महत्व यदि सपने (Dream) में कोई रत्न (Gems) चमकदार दिखाई दे, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है, जो सफलता, धन और समृद्धि की ओर इशारा करता है। इसके विपरीत, यदि रत्न धुंधले या फीके नजर आएं, तो यह किसी परेशानी या आने वाली बाधाओं का संकेत हो सकता है। सपने में यदि आप किसी को रत्न देते हुए देखते हैं, तो यह आपके जीवन में किसी बड़े बदलाव का सूचक हो सकता है। वहीं, यदि आप सपने में रत्न खरीदते हैं, तो यह व्यापार और आर्थिक उन्नति का संकेत देता है, जबकि रत्न बेचना किसी प्रकार की हानि या नुकसान की ओर इशारा कर सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Dream #DreamInterpretation #VedicDreams #GemstoneDreams #SpiritualSigns #DreamMeaning #AuspiciousDreams #MysticVisions #AstrologySecrets #DivineMessages #SymbolicDreams

आगे और पढ़ें
India vs New Zealand match

India vs New Zealand match में मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की निगाहें, रिकॉर्ड बहुत कुछ करते हैं बयां

9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के (India and New Zealand) बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई को इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के गेंदबाजों का बेहतरीन फॉर्म ही उसे जीत का प्रबल दावेदार बना रहा है। बता दें कि इस इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 4 मुकाबले खेले हैं। बड़ी बात यह कि इन चारों मुकाबलों में टीम इंडिया अजेय रही है। दुबई की पिच पर न सिर्फ स्पिन गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया बल्कि  भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने भी अपनी धार-धार गेंदबाजी के बदौलत विरोधी टीम के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाए। फाइनल मुकाबले में सब की नजर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर रहेगी। ऐसा इसलिए कि शमी को टीम इंडिया की रीढ़ माना जाता है। बात करें उनके परफॉर्मेंस की तो इस टूर्नामेंट में शमी कुल 4 मैच खेल चुके हैं। इन चार मैचों में उन्होंने कुछ 8 विकेट झटके हैं। ऐसे में कहने की जरूरत नहीं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में  गेंदबाजी का दारोमदार शमी के कंधों पर ही रहने वाला है।   वनडे में न्यूजीलैंड के (India vs New Zealand match) खिलाफ मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है गौरतलब हो कि लंबे अरसे बाद मोहम्मद शमी ने मैदान पर वापसी की थी। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर सभी के मन में शंका जरूर थी कि क्या शमी अपना हंड्रेड परसेंट दे पाएंगे? लेकिन शमी ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और उसके फिर चैंपियंस ट्रॉफी में न सिर्फ अपने प्रदर्शन से खुद की फिटनेस को भी साबित किया बल्कि अपनी गेंदबाजी का लोहा भी मनवाया। तो वहीं बात करें वनडे में न्यूजीलैंड के (India vs New Zealand match) खिलाफ मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। वनडे में उनका गेंदबाजी औसत 23.80 का है तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका औसत 19.72 का रहा है।  इसे भी पढ़ें:-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand match) वनडे फॉर्मेट में कुल खेले हैं 15 मुकाबले अब तक शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand match) वनडे फॉर्मेट में कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.72 के औसत से कुल 37 विकेट हासिल किए हैं। बड़ी बात यह कि इस दौरान शमी ने 2 बार जहां मैच में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे, तो वहीं एक बार वो चार विकेट भी ले चुके हैं। बात करें न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट रहा है। यह कारनामा उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए वनडे में मोहम्मद शमी ने अब तक कुल 26 मैचेस खेले हैं। जिसमें उन्होंने 20.32 के औसत से कुल 50 विकेट झटके हैं। 5.32 का उनका इकॉनमी रेट रहा है। वनडे फॉर्मेट में अब तक वो कुल 107 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उसमें उन्होंने 23.80 के औसत से कुल 205 विकेट टीम इंडिया के लिए झटके हैं। वनडे में कुल 6 बार वो पांच विकेट लेने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं 10 बार 4 विकेट भी मैच में हासिल किए हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news India and New Zealand #MohammedShami #INDvsNZ #ShamiBowling #CricketStats #ODIRecords #TeamIndia #ShamiVsNZ #CricketNews #INDNZMatch #ShamiPerformance

आगे और पढ़ें
Vivo T4x 5G Smartphone

Vivo T4x 5G Smartphone: Vivo ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स यहां

आजकल हर क्षेत्र में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। हर मोबाइल कंपनी समय-समय पर नए मोबाइल फोन लांच करती रहती है। इन्ही में से एक मोबाइल कंपनी है वीवो (Vivo)। वीवो फोन एक ऐसा स्मार्टफोन (Smartphone) है, जो अपने हाई क्वालिटी कमरे, फास्ट प्रोसेसर और अधिक समय तक चलने वाली बैटरी के लिए जाना जाता है। इनका डिजाइन भी बेहद आकर्षक होता है। यह इसलिए भी लोगों में प्रसिद्ध है क्योंकि इनके फोन अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन्स की तुलना में अच्छी कीमत में मिलते हैं। हाल ही में वीवो (Vivo) ने भारत में एक नया स्मार्टफोन (Smartphone) लांच किया है जिसका नाम है वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone)। आइए जानें वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) के बारे में और जानें किया हैं इसके फीचर्स? वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone): पाएं जानकारी वीवो ने अभी एक नया स्मार्टफोन (Smartphone) निकाला है, जिसे वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) का नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कई विशेषताएं हैं जो इसे खास बनाती हैं और लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं जैसे 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, और 6500mAh की बड़ी बैटरी आदि। वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) की बड़ी डिस्प्ले है, जो पूरी तरह से एचडी है और यह 6.72 इंच की है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) एक ही रंग में उपलब्ध नहीं है बल्कि इसे दो रंगों में लांच किया गया है एक है प्रोंटो पर्पल और दूसरा है मैरीन ब्लू। दोनों ही रंग बेहद यूनिक और आकर्षक हैं। अगर बात की जाए इस फोन के वजन की, तो यह फोन लगभग 200 ग्राम का है। यानी इसकी डिस्प्ले बड़ी है लेकिन वजन में यह बहुत कम है। इसे कैरी करना बेहद आसान है। अब बात करते हैं इस वीवो (Vivo) फोन के अन्य फीचर्स का। कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एसओसी द्वारा संचालित है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) 8 GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। अगर बात की जाए इसके कमरे की, तो इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि इस नए फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। इसकी बैटरी बड़ी है और 6500mAh की है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Beidou और USB Type-C पोर्ट आदि हैं। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे खास बनाते हैं और यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आइए जानें इसकी कीमत कितनी है? इसे भी पढ़ें: Yoga Solar PC Concept: Lenovo का लेटेस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की कीमत वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) की कीमत हर वेरिएंट के लिए अलग है। 6GB+128GB वेरिएंट के लिए यह कीमत 13,999 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट के लिए इसका प्राइस 14,999 रुपये है और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए यह प्राइस 16,999 रुपये है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन यह आपको मिल जाएगा। आप इस स्मार्टफोन (Smartphone) को 12 मार्च, 2025 से वीवो (Vivo) इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, और अन्य रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं। एचडीएफसी, एसबीआई या एक्सिस बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल कर के ग्राहकों को 1000 रुपए तुरंत डिस्काउंट भी मिल सकता है। यही नहीं, वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) दो साल की ड्रॉइड अपडेट्स और तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ उपलब्ध है। वीवो (Vivo) ने इस फोन के बाद में एक दिलचस्प दावा यह भी किया है कि यह फोन भारत में ग्रेटर नॉएडा में बनाया जाएगा। उनके इस प्लांट में लगभग  8000 पुरुष और महिलाएं काम करते हैं। इस स्मार्टफोन (Smartphone) को यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसकी कीमत भी कम रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद पाएं। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Vivo T4x 5G Smartphone #VivoT4x5GSmartphone #Vivo #Smartphone #mobile

आगे और पढ़ें
Translate »