Operation Sindoor is ongoing: रक्षा मंत्री राजनाथ का खुलासा; ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी, 100 आतंकी मार गिराए, सभी दल देश और सेना के साथ
ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में राजनीतिक दलों को ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी दी गई। विपक्षी नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई पर गर्व जताया। इस सर्वदलीय बैठक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संसद भवन, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे। सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।” उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया गया। करीब 100 आतंकवादी मारे गए अभी पुख्ता जानकारी नहीं है अभी गिनती जारी है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करता है तो भारत जवाबी हमला करेगा।” पाकिस्तान को चेताते हुए सिंह ने कहा कि “हम बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। अगर पाकिस्तान करता है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।” रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म (Operation Sindoor is ongoing) नहीं हुआ है और यह जारी है।” हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया Operation Sindoor is ongoing) है संसद परिसर स्थित लाइब्रेरी भवन में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि “बैठक में हमने सुना कि उन्हें क्या कहना था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “कुछ गोपनीय जानकारी बाहर साझा नहीं की जा सकती, तो हमने उनसे कहा कि हम सभी सरकार के साथ हैं।” तो वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना (Operation Sindoor is ongoing) चाहते हैं।” इसके अलावा एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपने सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है। मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें रेजिस्टेंस फ्रंट के खिलाफ वैश्विक स्तर पर अभियान चलाना चाहिए।” इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी संसद परिसर में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर ऑपरेशन (Operation Sindoor is ongoing) के बारे में जानकारी दी दरअसल, पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में हलचल बनी हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जहां पीएम नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मिले तो वहीं संसद परिसर में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर ऑपरेशन (Operation Sindoor is ongoing) के बारे में जानकारी दी। यह सर्वदलीय बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। विपक्ष ने कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि “वो इस मसले पर सरकार के साथ है। बता दें कि देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई पहलुओं की जानकारियां दी गई। बता दें कि दिल्ली के संसद परिसर में स्थित संसद लाइब्रेरी भवन में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं की। सरकार की ओर से बैठक में राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और किरन रिजीजू के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए। Latest News in Hindi Today Hindi news Operation Sindoor is ongoing #OperationSindoor #RajnathSingh #IndianArmy #AntiTerrorOperation #JammuKashmir #TerrorAlert #IndianDefence #ArmyNews #BreakingNews #SecurityForces

