April Masik Janmashtami rituals

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025: अप्रैल में कब है व्रत, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि?

भगवान श्रीकृष्ण की मासिक जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह व्रत उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है जो हर महीने श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की उपासना करते हैं और उनसे कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। अप्रैल 2025 में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दिन व्रत, पूजन, भजन-कीर्तन और रात के समय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। आइए जानें अप्रैल में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि और समय वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 अप्रैल को शाम 7 बजे से होगी और यह तिथि 21 अप्रैल को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस गणना के आधार पर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और पूजन 20 अप्रैल को संपन्न किया जाएगा। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु जी का आठवां अवतार माना जाता है। माघ मास की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) पर भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की पूजा करने से भक्त को यश, सम्मान, धन-वैभव, पराक्रम, संतान सुख, लंबी आयु और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक उपवास एवं पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। इसलिए यह व्रत अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखकर और श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का ध्यान करने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से महिलाएं इस व्रत को संतान की दीर्घायु और कल्याण के लिए करती हैं। इसे भी पढ़ें:-  पहली बार रख रही हैं व्रत? जानें संपूर्ण विधि और जरूरी सावधानियां मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और पूजा विधि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। फिर लड्डू गोपाल की मूर्ति को जल, दूध और दही से स्नान कराएं। स्नान के बाद उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाएं और तिलक करें। भगवान को पुष्पमाला अर्पित करें, देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और भक्ति भाव से मंत्रों का जप करें। इसके बाद फल, मिठाई और अन्य प्रसाद अर्पित करें। पूजा के अंत में जरूरतमंदों को दान देना पुण्यकारी माना जाता है। दान और पुण्य का महत्व इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। वस्त्र, अन्न, फल, मिश्री, घी, धन और तुलसी सहित पूजन सामग्री का दान करने से भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते हैं। जरूरतमंदों को भोजन कराने से जीवन में शुभ फल और समृद्धि प्राप्त होती है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News  Masik Krishna Janmashtami #MasikKrishnaJanmashtami2025 #JanmashtamiApril2025 #KrishnaVrat2025 #KrishnaPujaVidhi #MasikJanmashtami #KrishnaBhakti #KrishnaJanmashtami2025 #HinduFestivals2025 #AprilVrat2025 #JanmashtamiRituals

आगे और पढ़ें
Wife Plots Husband’s Murder Using Snake

Wife Plots Husband’s Murder Using Snake: प्रेमी के साथ मिलकर पति को लगाया ठिकाने, कमर के नीचे रखा सांप, पोस्टमार्टम ने खोली पोल

मेरठ की हवा को न जाने क्या हो गया है। वहां हादसे हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सौरभ हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सौरभ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मेरठ स्थित बहसूमा के अकबरपुर सादात गाँव में अमित की हत्या उसकी अपनी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर कर दी। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही युवक से ही रविता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम का प्रसंग का पता चलने के बाद से अक्सर उसका अमित से विवाद होता था। तीन दिन पहले भी इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर रविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। उन्हें रास्ते से भी हटाना था और पकड़ा भी नहीं जाना था। अब वो इस बात पर विचार करने लगे की अमित को कैसे मारा जाए कि उसकी मौत हत्या न लगकर प्राकृतिक मौत लगे। फिर उन्हें सांप से डसवाने का आईडिया आया। इस आईडिया पर अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने सबसे पहले अमित की गला घोंट कर हत्या की और फिर हत्या के बाद उन्होंने हजार रुपये में सांप खरीदकर अमित की कमर के नीचे रख (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) दिया, ताकि लोगों को यह लगे कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है।  पति अमित की कमर के पास एक सांप दबा (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) हुआ था  खैर, इस बीच रविवार की सुबह अमित का शव चारपाई पर मिला था। उसके पांच वर्षीय बेटे अनिकेत ने सुबह अमित को जगाने की कोशिश की। जब वह नहीं उठा तो वह अन्य बच्चों की तरह शोर मचाने लगा। उसका शोर सुन जब परिवार वालों ने आकर देखा तो अमित की कमर के पास एक सांप दबा (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) हुआ है। इस बीच लोगों ने मौके से सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और इसकी वीडियो भी बनाई थी। खबर के अनुसार, अमित के चेहरे, गर्दन व नाक पर चोट के निशान मिले थे। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शक को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। यह तो ठीक, लेकिन हैरत की बात यह कि “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने के निशान नहीं मिले थे।” इससे यह साफ हो गया था कि अमित की मौत सर्पदंश से नहीं हुई। अमित के चेहरे गर्दन और नाक पर चोट के निशान मिले थे। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना बताया गया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया। डाक्टरों ने अमित की मौत का कारण गला घोंटना बताया है। इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर सोते समय अमित की हत्या कर दी और फिर शक न हो इसके लिए सांप को लाश के नीचे (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) दिया छोड़  View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) पुलिस की गिरफ्त में आए रविता के प्रेमी अमरदीप ने बताया कि “महमूदपुर सिखेड़ा गांव में सपेरे रहते हैं। एक सपेरे से वाइपर सांप एक हजार रुपए में खरीदा था। रविवार को जब घर के लोग सो गए, तो रविता ने उसको फोन करके बुलाया। पहले तो दोनों ने सोते समय अमित की हत्या कर दी और फिर इसके बाद किसी को हत्या का शक न हो इसके लिए सांप को लाश के नीचे छोड़ (Wife Plots Husband’s Murder Using Snake) दिया। इस पूरे मामले ओर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि “सख्ती से पूछताछ में अमित की पत्नी रविता ने बताया कि उसने प्रेमी संग मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की थी। फिर बचने के लिए  उन्होंने गांव के एक सपेरे से एक हजार रुपये में सांप खरीदा था। प्रेमी सांप लेकर आया और उसे अमित की कमर के नीचे दबा दिया था। सुबह सांप के काटने से मौत का शोर मचा दिया।” उन्होंने आगे बताया कि “पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।” Latest News in Hindi Today Hindi News  Wife Plots Husband’s Murder Using Snake #SnakeMurderPlot #WifeKillsHusband #DeadlyAffair #CrimeNews #TrueCrimeStory #MurderMystery #SnakeAsWeapon #IndiaCrimeNews #PostmortemReveals #ShockingMurder

आगे और पढ़ें
Congress leader Sarla Mishra’s murder case reopens

Sarla Mishra murder case: दिग्विजय सिंह के उड़े होश, फिर से खुलने जा रही है कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड की फाइल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वो एक बार फिर मुश्किलों में घिर सकते हैं। दरअसल, 28 साल पुराने कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड की फाइल (Sarla Mishra murder case) एक बार फिर से खुलने जा रही है। भोपाल का बहुचर्चित कांड सरला मिश्रा सुर्खियों में रहा है। जानकारी के मुताबिक भोपाल की जिला अदालत ने इस केस की दोबारा से जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में सरला के भाई ने दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरला के भाई अनुराग मिश्रा का कहना है कि “उनकी बहन सरला मिश्रा 14 फरवरी 1997 को संदिग्ध अवस्था में जली हुई पाई गई थीं।” पुलिस ने उस समय इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया था, जबकि वो हत्या का मामला था। इसी मामले में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का नाम भी सामने आया था। आरोप था कि सरला की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई थी। उनका गंभीर आरोप है कि ” सिर्फ सियासी दुश्मनी के चलते उनकी बहन की गई हत्या की गई थी।  ध्यान देने वाली बात यह कि जब सरला मिश्रा का 1997 को निधन हुआ था, तब मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मामले की पुन: जांच कर चार्जशीट (Sarla Mishra murder case) संबंधित न्यायालय में पेश करने का दिया है आदेश  खबर के मुताबिक सरला मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में भोपाल के टीटी नगर थाने की ओर से पेश की गई खात्मा रिपोर्ट को न्यायालय ने नामंजूर कर दिया है। दरअसल,  सरला के भाई अनुराग मिश्रा की घोर आपत्तियों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने टीटी नगर पुलिस को मामले की पुन: जांच कर चार्जशीट (Sarla Mishra murder case) संबंधित न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि यह मामला 28 वर्ष पुराना है। 14 फरवरी 1997 को सरला मिश्रा भोपाल के साउथ टीटी नगर स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थीं। इलाज के लिए उन्हें पहले तो हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन फिर बाद में नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। जहां 19 फरवरी 1997 को इलाज के दौरन उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस की जांच में सरला मिश्रा की मौत को सुसाइड बताया गया था।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर 20 साल बाद पुलिस ने मामले की जांच कर (Sarla Mishra murder case) सात नवंबर 2019 को सीजेएम कोर्ट में पेश की थी खात्मा रिपोर्ट खैर, इस बीच तकरीबन 20 साल बाद पुलिस थाना टीटी नगर ने मामले की जांच कर (Sarla Mishra murder case) सात नवंबर 2019 को सीजेएम कोर्ट में खात्मा रिपोर्ट पेश की थी। इस खात्मा रिपोर्ट पर सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में एक रिट याचिका भी दायर की। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद भोपाल जिला कोर्ट को आदेश दिए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से यह मामला यहां चल रहा था। इस बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने अपने आदेश में खात्मा रिपोर्ट को अधूरा बताया है। उन्होंने लिखा कि “फरियादी की प्रोटेस्ट पिटीशन और खात्मा प्रकरण में साक्षियों के कथन से घटना के संबंध में की गई विवेचना अपूर्ण दिख रही है।” केस रीओपन होने पर ख़ुशी जताते हुए अनुराग मिश्रा ने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।” दरअसल, कोर्ट ने माना है कि पुलिस जांच सही से नहीं हुई थी। कारण यही जो, पुलिस को पुनः जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिया गया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Sarla Mishra murder case #SarlaMishra #DigvijaySingh #MurderCase #CongressNews #MPNews #PoliticalControversy #BreakingNews #CrimeUpdate #JusticeForSarla #ReopenedCase

आगे और पढ़ें
Iran nuclear weapons,

Iran nuclear weapons: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संगठन ने चेताया, परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है ईरान

कई दिनों से यह खबर चर्चा में है की ईरान कभी भी परमाणु बम बना (Iran nuclear weapons) सकता हैं। कारण यही जो, अमेरिका आए दिन ईरान को परमाणु कार्यक्रम न शुरू करने की धमकी देते रहता है। अमेरिका के बाद अब अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संगठन ने भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चेतावना जारी की है। आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि “तेहरान परमाणु हथियार बनाने के खतरनाक रूप से बेहद करीब है।” बता दें कि ग्रॉसी बुधवार से तेहरान के दौरे पर हैं। उनका यह बयान तेहरान पहुंचने से पहले आया है। दरअसल, ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर उसके अधिकारियों और नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए आईएईए के प्रमुख तेहरान पहुंचे हैं। फ्रांस के समाचार पत्र ली मोंडे से हुई बातचीत में राफेल ग्रॉसी ने कहा कि “उनके पास यह टुकड़ों में है और वे एक दिन इसे जोड़ सकते हैं। इसके पहले कि वे हथियार बना लें, हमें उन तक पहुंचने का एक रास्ता है। लेकिन हमें यह बात माननी पड़ेगी कि वे इससे दूर नहीं हैं।” गौरतलब हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि “ईरान परमाणु हथियार बनाने के काफी करीब पहुंच चुका है।” अमेरिका के साथ दूसरे दौर की परमाणु वार्ता रोम में (Iran nuclear weapons) होगी ईरान ने बुधवार को पुष्टि की कि “अमेरिका के साथ दूसरे दौर की परमाणु वार्ता रोम में (Iran nuclear weapons) होगी। हालांकि पहले इस बात को लेकर भ्रम था कि वार्ता कहां होगी।” लेकिन खबर के मुताबिक ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने अब इस बारे में जानकारी दी है। गौर करने वाली बात यह कि ये घोषणा ऐसे वक्त हुई है, जब राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने उन उपराष्ट्रपति में से एक के इस्तीफे को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है, जो दुनिया के ताकतवर देशों के साथ 2015 के परमाणु समझौते में तेहरान की ओर से प्रमुख वार्ताकार थे।  इसे भी पढ़ें:– कोंडागांव-नारायणपुर सीमा के पास मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली कमांडर ढेर, एनकाउंटर राष्ट्रपति पेजेशकियन ने मंगलवार देर रात मोहम्मद जवाद जरीफ के संबंध में (Iran nuclear weapons) की घोषणा  दरअसल, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने मंगलवार देर रात मोहम्मद जवाद जरीफ के संबंध में घोषणा (Iran nuclear weapons) की। इसके बाद सरकारी टीवी चैनल ने कहा कि “ओमान फिर से वार्ता की मध्यस्थता करेगा।” मुख्य बात यह कि ओमान के विदेश मंत्री ने पिछले सप्ताहांत ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाई। सोमवार को कई अधिकारियों ने कहा था कि “वार्ता रोम में होगी, तो वहीं, ईरान मंगलवार तक कह रहा था कि “वार्ता  ओमान में ही होगी।” हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वार्ता कहां होगी। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को फोन किया था। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी बुधवार से ईरान दौरे पर हैं। ग्रॉसी के दौरे में इस पर बातचीत हो सकती है कि किसी प्रस्तावित समझौते के तहत उनके निरीक्षकों को क्या पहुंच मिल सकती है। Latest News in Hindi Today Hindi news Iran nuclear weapons #IranNuclearThreat #IAEAWarning #NuclearWeapons #MiddleEastTensions #GlobalSecurity #IranCrisis #NuclearDeal #WorldPeaceThreat #IranNews #UNAlert

आगे और पढ़ें
Super Over Thriller

Delhi Capitals victory: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देते हुए यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

16 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals victory) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को मात दे दी। दरअसल, टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 49, केएल राहुल ने 38, स्टब्स ने 34, अक्षर पटेल ने 34 और आशुतोष शर्मा ने 15 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2, हसरंगा ने 1 और तीक्षणा ने 1 विकेट झटके। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने संभलकर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबले को टाई करवा दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 51 रन, नीतीश राणा ने 51रन, संजू सैमसन ने 31 रन, ध्रुव जुरेल ने 26 और हेटमायर ने 15 रन बनाए। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 1, अक्षर पटेल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किये। सुपर ओवर में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रनों का पीछा कर (Delhi Capitals victory) लिया मैच टाई होने के बाद यह मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। जहां दिल्ली ने जीत हासिल कर (Delhi Capitals victory) ली। सुपर ओवर में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रनों का पीछा कर लिया। इसके साथ ही आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ दिल्ली ने अब तक चार सुपर ओवर मुकाबले जीते हैं। बता दें कि आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा सुपर ओवर में जीत का रिकॉर्ड अब दिल्ली कैपिटल्स के पास है। दिल्ली ने 5 सुपर ओवर मैचों में 4 जीत के साथ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने 4 सुपर ओवर के मैचों में तीन जीत दर्ज करने में सफल रही है। आईपीएल के इतिहास का पहला सुपर ओवर आईपीएल 2022 के सीजन में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक कुल 15 मुकाबले टाई हो चुके हैं। दिल्ली की टीम के सबसे ज्यादा मुकाबले टाई हुए हैं। दिल्ली के अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले टाई हो चुके हैं।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे दिल्ली की जीत (Delhi Capitals victory) के हीरो  गौरतलब हो कि राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की जीत (Delhi Capitals victory) के हीरो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने न सिर्फ रन चेज के आखिरी ओवर में नौ रन बचाए बल्कि सुपर ओवर में सीर्फ 11 रन दिए। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मिचेल स्टार्क ने 18वें ओवर में नीतीश राणा को आउट करके राजस्थान को सबसे बड़ा झटका दिया। Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Delhi Capitals victory #DelhiCapitals #RajasthanRoyals #IPL2025 #SuperOverThriller #DCvsRR #IPLHighlights #CricketNews #IPLRecord #DCVictory #T20Cricket

आगे और पढ़ें
Bhanu Saptami 2025 Date, Significance & Puja Vidhi

भानु सप्तमी 2025: सूर्य देव की उपासना का पावन पर्व, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

हिंदू धर्म में सूर्य को अत्यंत शक्तिशाली और पूजनीय देवता माना गया है। वे न केवल जीवनदाता हैं, बल्कि स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता के प्रतीक भी हैं। सूर्य की उपासना से जुड़े अनेक पर्व और तिथियां साल भर मनाई जाती हैं, उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण तिथि है भानु सप्तमी (Bhanu Saptami)। यह दिन सूर्य भगवान (Lord Surya) को समर्पित होता है और इस दिन व्रत एवं पूजा का विशेष महत्व होता है। भानु सप्तमी 2025 कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल को शाम 6:21 बजे से होगी और इसका समापन 20 अप्रैल को शाम 7:00 बजे पर होगा। चूंकि सनातन धर्म में तिथि की गणना सूर्योदय से की जाती है, इस कारण 20 अप्रैल 2025 को भानु सप्तमी (Bhanu Saptami) का पर्व मनाया जाएगा। भानु सप्तमी के विशेष योग (Shubh Yog)ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस भानु सप्तमी पर एक दुर्लभ सिद्ध योग का संयोग बन रहा है, जो इसे और भी अधिक शुभ बनाता है। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग सहित कई अन्य मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा, पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों का मिलन भी इस दिन को विशेष बना रहा है। इन शुभ योगों में सूर्य देव की आराधना करने से समस्त सुखों, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। भानु सप्तमी का धार्मिक महत्व भानु सप्तमी (Bhanu Saptami) को सूर्य सप्तमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से सभी प्रकार के रोगों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। विशेष रूप से, यह दिन नेत्र रोग, त्वचा संबंधी समस्याएं और मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव (Lord Surya) ने अपने रथ पर सवार होकर समस्त संसार को प्रकाश और ऊर्जा प्रदान की थी। इस कारण इस दिन को सूर्य देव का अवतरण दिवस भी माना जाता है। भानु सप्तमी पर किए गए दान-पुण्य का प्रभाव कई गुना अधिक होता है और यह व्रत संतान सुख, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए किया जाता है। इसे भी पढ़ें:-  पहली बार रख रही हैं व्रत? जानें संपूर्ण विधि और जरूरी सावधानियां भानु सप्तमी व्रत एवं पूजा विधि  भानु सप्तमी (Bhanu Saptami) के दिन व्रती को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। स्नान के जल में गंगाजल, रोली और हल्दी मिलाना शुभ माना जाता है। इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प, अक्षत, रोली और शक्कर मिलाकर “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र के साथ सूर्य देव (Lord Surya) को अर्घ्य देना चाहिए। पूजा के बाद व्रत का संकल्प लें और दिनभर फलाहार करें। सूर्यास्त से पूर्व पुनः सूर्य की पूजा करें। इस दिन गेहूं, गुड़, चना दाल, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र और घी का दान करना शुभ माना जाता है। ब्राह्मणों को भोजन और दक्षिणा देने से पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही, सूर्य चालीसा या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से आत्मबल और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। सूर्य मंत्र 1. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:। 2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। 3. ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात ।। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News   #BhanuSaptami2025 #SunGodWorship #SuryaDevPuja #HinduFestivals #PujaVidhi #VratKatha #BhanuSaptamiSignificance #Bhakti #Spirituality #SunWorship

आगे और पढ़ें
Family murder case

Parents kill children: मां-बाप ने अपने ही तीनों मासूमों को पहले तो दिया जहर, फिर घोंटा गला, काटीं नसें और चाकू से रेता गला

हमारे समाज में माँ-बाप को भगवान का दर्जा दिया गया है। यह तो ठीक लेकिन क्या हो जब माँ-बाप ही भगवान बनने के बजाय हैवान बन जाये तो? आज के दौर में कुछ कहा नहीं जा सकता। लोगों के भीतर गुस्सा इस कदर है मामूली कहासुनी में एक दूसरे के खून के प्यासे बन जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ है राजस्थान में। दरअसल, राजस्थान के जोधपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां-बाप ने अपने ही तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर (Parents kill children) दी है। तीनों मासूमों की हत्या करने के बाद दंपति ने खुद भी जान देने का प्रयास किया। पूरी घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। अगली सुबह जब पड़ोसियों ने खून देखा तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। पति-पत्नी की हालत गंभीर है। फ़िलहाल दोनों का इलाज जारी है। मामूली विवाद बाद दोनों ने इस पूरी घटना को दिया (Parents kill children) अंजाम  मामला है जोधपुर के फलौदी तहसील का। फलौदी तहसील स्थित कोलू पाबूजी गांव में तीन बच्चों की उनके ही मां-बाप ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दंपति के रिश्तेदारों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फलौदी की एसपी पूजा अवाना ने बताया कि “शिवलाल और उसकी पत्नी जतनो के बीच सोमवार की रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस मामूली विवाद बाद दोनों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया (Parents kill children) है। फिलहाल पुलिस की मामले की तहकीकात कर रही है और साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।  इसे भी पढ़ें:-  Ladli Behna Yojana पर सियासी संग्राम: महिलाओं के हक पर राजनीति या भ्रम? पुलिस की टीम ने घर से जहर की खाली बोतल, ब्लेड और एक चाकू किया है (Parents kill children) बरामद  पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के मुताबिक, पति-पत्नी ने अपने 9 वर्षीय बेटे हरीश और दोनों बेटियों 5 साल की किरण और 3 साल की नत्थू जहर दिया। जहर देने के बाद दोनों ने उनका गला घोंटा। इससे भी उन्हें तसल्ली नहीं मिली। फिर इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने अपने बच्चों की बांह की नसें भी ब्लेड से काट दीं और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या (Parents kill children) कर दी। ये सब करने के बाद दोनों मिलकर खुद की भी कलाई काट आत्महत्या करने की कोशिश भी की। अगले दिन जब शिवलाल के भाई की पत्नी ने घर के बाहर खून देखा तो सकपका गई। और डर के मारे अपने घरवालों को सूचित किया। घरवालों ने पुलिस को सोचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। एसपी ने बताया कि “मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। घर में खून फैला हुआ था।” जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने घर से जहर की खाली बोतल, ब्लेड और एक चाकू बरामद किया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Parents kill children #ParentsKillChildren #FamilyMurderCase #ChildMurder #CrimeNews #PoisonedKids #TragicIncident #DomesticCrime #MurderStory #ShockingCrime #CrimeInIndia

आगे और पढ़ें
Mamata Banerjee statement

Mamata Banerjee statement: मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी ने चुप्पी तोड़ते हुआ कहा, “बीजेपी फैला रही झूठ”

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी अपनी चुप्पी (Mamata Banerjee statement) तोड़ी है। इमामों संग हुई बैठक में ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए  कहा कि “बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। बीजेपी वाले झूठे वीडियो दिखाते हैं। हर धर्म की बात करती हूं।” ममता ने कहा, केंद्र कहता है कि इसमें बांग्लादेश का हाथ है। बंगाल पर बोलना है तो मेरे सामने बोलो।” इस बीच बीजेपी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि “आप लोग राम और रहीम सभी के अधिकार को छीनना चाहते हैं। आप छुप कर यूनुस के साथ मीटिंग करते हैं। हम राज्य में हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे, मैं हाथ जोड़कर शांति की अपील करती हूं।” दरअसल, बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून को लेकर नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमामों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इमामों को संबोधित करते हुए माना कि मुर्शिदाबाद के कुछ इलाके अशांत रहे, कुछ घटनाएं हुईं।  सीएम (Mamata Banerjee statement) ने कहा कि “हमारे कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ इस दौरान सीएम (Mamata Banerjee statement) ने कहा कि “हमारे कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ। पार्टी कार्यालय पर भी हमला किया गया। मुर्शिदाबाद में बीते दिनों जिस तरह हिंसा हुई, वह एक योजना के तहत की गई। आज इस देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह भाजपा का नहीं, भारत का संविधान है।” ममता बनर्जी ने कहा, मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ अधिनियम को लेकर थोड़ी बहुत घटनाएं जरूर हुई है, लेकिन इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि “टीएमसी ने वक्फ कानून के खिलाफ संसद में सबसे मुखर होकर लड़ाई लड़ी, लेकिन अफवाहें फैलाकर पार्टी को बदनाम किया जा रहा है।” सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर बाहरी लोगों को बुलाकर हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद की हिंसा सुनियोजित साजिश थी। घुसपैठियों को क्यों आने दिया गया? बॉर्डर की जिम्मेदारी बीएसएफ की है। राज्य सरकार के पास बॉर्डर संभालने की जिम्मेदारी नहीं है।” सीएम ममता ने आगे कहा कि “हम रवींद्रनाथ ठाकुर की विचारधारा में विश्वास करते हैं।” उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि “मैं केंद्र की मोदी सरकार से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने वक्फ एक्ट को पारित कराने में इतनी जल्दबाजी क्यों की?” सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाया कि इन लोगों को केवल सत्ता की परवाह है। हम जब तक रहेंगे, किसी भी कीमत पर हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे।” ममता ने बीजेपी पर बरसते हुए कहा, आप लोग राम और रहीम सभी के अधिकार को छीनना चाहते हैं। अगर ये बंगाल में जीत गए, तो आपका खाना-पीना बंद कर देंगे।”  इसे भी पढ़ें:–  वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, इस बात को लेकर है विरोध भारतीय जनता पार्टी सीएम ममता बनर्जी पर आक्रामक (Mamata Banerjee statement) है प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुर्शिदाबाद दंगों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को शुरुआती जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश उपद्रवियों ने इसे अंजाम दिया है। इन दंगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सीएम ममता बनर्जी पर आक्रामक (Mamata Banerjee statement) है और लगातार हमले कर रही है। मंगलवार को भाजपा नेता दिलीफ घोष ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बांग्लादेश में बांग्लादेश जैसे हालात उत्पन्न कर रही है। इस बीच दिलीफ घोष ने यह भी आरोप लगाया कि ‘राम नवमी से पहले माहौल उग्र बनाकर पश्चिम बंगाल की सीएम हिंदुओं को उनके घरों के भीतर हीं बंद रखने की साजिश रच रही थीं। बता दें कि भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में बाप-बेटा भी हैं जिन्हें धारदार हथियार से मारा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़, आगजनी और लूट की थी। हिंसा के मामले में अब तक कुल 180 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख केंद्रीय सुरक्षा बालों को तैनात किया गया। फिलहाल अशांत क्षेत्रों और आसपास की स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Mamata Banerjee statement #MamataBanerjee #MurshidabadViolence #BJPvsTMC #WestBengalPolitics #PoliticalViolence #TMCNews #BJPNews #MamataStatement #IndianPolitics #FakeNewsClaim

आगे और पढ़ें
Wife murders husband

Wife murders husband: यूट्यबर प्रेमी के साथ मिलकर 32 साल की महिला ने घोंटा पति का गला, 19 दिन बाद इस तरह खुला भेद

यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद देश भर से पतियों की हत्या की ख़बरें सुर्खियां बनने लगी हैं। इसी तरह का एक और मामला हरियाणा के भिवानी से प्रकाश में आया है, जहाँ आरोपी कातिल पत्नी ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का गला घोंट (Wife murders husband) दिया और शव को नाले में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक प्रवीण हत्याकांड में 19 दिन तक पुलिस ने जांच की। और के बाद रवीना और उसके प्रेमी यूट्यूबर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें दोनों बाइक पर नजर आए और शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से हत्या का खुलासा हुआ।  छह साल पहले 35 वर्षीय प्रवीण की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना (Wife murders husband) से हुई थी मामला है हरियाणा के भिवानी का, जहाँ पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना से छह साल पहले शादी हुई थी। दोनों का छह साल का एक बेटा भी है। शादी के शुरुआती वर्षों में सब ठीक था। मजे से दोनों की जिंदगी कट रही थी। इस बीच सोशल मीडिया के दौर में औरों की तरह रवीना को भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भूत सवार हुआ। अक्सर वो इंस्टाग्राम पर छोटे-मोटे रील बनाकर उपलोड किया करती थी। फिर एक दिन इंस्टाग्राम पर ही उसकी सुरेश से मुलाकात हुई। दोनों का शौक एक ही था। फिर क्या था, अब दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे। शुरूआती मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती, प्यार में बदलते देर नहीं लगी। खैर, पति प्रवीण को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता था। क्योंकि प्रवीण को लगता था कि मॉडर्न ज़माने में रील वगैरा बनाना (Wife murders husband) आम है।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर भेद खुलने पर दोनों ने प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया इस बीच दोनों करीब आते गए। और फिर दोनों इतने करीब आ गए कि उन्होंने सभी हदों को पार करने की ठान ली। और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। इस दरम्यान एक दिन प्रवीण ने दोनों को एक-साथ हमबिस्तर होते देख लिया। भेद न खुल जाए इसलिए दोनों ने मिलकर प्रवीण को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। ऐसे में दोनों ने भेद खुलने पर प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया। और फिर प्रवीण की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने रात होने का इंतजार किया। रात होते ही रवीना और सुरेश ने करीबन ढाई बजे शव को बाइक पर ले जाकर छह किलोमीटर दूर एक नाल में में फेंक दिया। इस बीच 28 मार्च को शव के पास कुत्तों के मंडराने लगे तो लोगों को शक हुआ। शुरुआत में परिजनों को शक हुआ कि ज्यादा शराब पीने की वजह से वो नाले में गिर गया होगा। खैर, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस बीच पुलिस को रवीना और सुरेश के संबंधों के बारे में भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल्स और आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। तभी पुलिस को एक कैमरे में दोनों बाइक पर साथ जाते दिखे। मामला पानी की तरह साफ़ था। पुलिस ने बिना देर किये 19 दिन बाद यानि 12 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  Latest News in Hindi Today Hindi News Wife murders husband #wifemurder #youtuberlove #murdermystery #crimeindia #truecrime #husbandmurder #viralnews #indianews #shockingcrime #breakingnews

आगे और पढ़ें
Vat Savitri Vrat 2025

वट सावित्री व्रत 2025: पहली बार रख रही हैं व्रत? जानें संपूर्ण विधि और जरूरी सावधानियां

विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत 2025 (Vat Savitri Vrat 2025) एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। यदि आप इस व्रत को पहली बार रख रही हैं, तो इसके महत्व, तिथि, पूजा विधि और आवश्यक सामग्री की जानकारी होना आवश्यक है। वट सावित्री व्रत 2025 की तिथि और विशेष संयोग वर्ष 2025 में वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025) सोमवार, 26 मई को मनाया जाएगा। इस दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि दोपहर 12:12 बजे से प्रारंभ होकर 27 मई को सुबह 8:32 बजे तक रहेगी। इस बार व्रत के दिन सोमवती अमावस्या और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है ।​ व्रत का महत्व वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat)  सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पूजनीय और खास माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा से करने से पति को लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री ने इसी व्रत की शक्ति से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से पुनः प्राप्त किए थे। यही कारण है कि यह व्रत अत्यंत फलदायी और कल्याणकारी माना गया है।  पूजा विधि आवश्यक पूजा सामग्री वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025) की पूजा के लिए कई प्रकार की सामग्रियों की आवश्यकता होती है, जिनमें शामिल हैं– रक्षा सूत्र, कच्चा सूत, बरगद का फल, बांस का पंखा, कुमकुम, सिंदूर, विभिन्न प्रकार के फल-फूल, रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, गंध, इत्र, धूपबत्ती, सुहाग का पूरा सामान, सवा मीटर कपड़ा, बताशे, पान, सुपारी, व्रत कथा की पुस्तक, जल से भरा हुआ कलश, नारियल, मिठाइयाँ, मखाना, घर पर बना हुआ प्रसाद, भिगोया हुआ चना, मूंगफली, पूड़ियाँ और गुड़ आदि। यदि आपके घर के पास वट वृक्ष नहीं है, तो उसकी एक डाल कहीं से लाकर पूजन में उपयोग करें। इसे भी पढ़ें:- बजरंगबली की कृपा चाहिए तो लगाएं ये भोग, हर परेशानी होगी दूर पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सुझाव वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2025) के दिन महिलाएं निर्जल उपवास करती हैं, ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। इस पावन अवसर पर मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखें तथा ईश्वर का ध्यान करें। किसी से कटु शब्दों का प्रयोग या गलत व्यवहार करने से बचें। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें, क्योंकि उनका आशीर्वाद जीवन में सुख-शांति लाता है। व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं और लाल रंग के वस्त्र धारण करती हैं, जो शुभ माने जाते हैं। साथ ही, इस दिन मांसाहार और अन्य तामसिक वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। पति से किसी प्रकार की अनबन या बहस से बचना भी इस दिन अत्यंत जरूरी माना जाता है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News  Vat Savitri Vrat 2025 #VatSavitriVrat2025 #VatSavitriVrat #SavitriVratRituals #HinduVrat #MarriedWomenVrat #PujaVidhi #FastingTradition #SavitriSatyavan #HinduFestivals #SpiritualGuide

आगे और पढ़ें
Translate »