Myanmar Thailand Earthquake

Myanmar Thailand Earthquake: म्यामार-थाईलैंड में भूकंप के तेज झटके, गगनचुंबी इमारतें हुईं धराशाही

म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप के तेज झटके (Myanmar Thailand Earthquake) आए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 बताई जा रही है। भूकंप के तेज झटके की वजह से बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी-बड़ी गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की बिखर गई। रिपोर्ट के मुताबिक जो बिल्डिंग निर्माणाधीन थी, वो भूकंप के तीव्र झटके को सह नहीं पाई। भूकंप के बाद बैंकॉक में तकरीबन 43 लोग लापता हो गए हैं। भूकंप के बाद हुई तबाही का यह आलम यह कि वहां इमरजेंसी लगा दी है। भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर म्यांमार के साउदर्न कोस्ट के सागाइंग के पास था। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जेएफझेड भूविज्ञान केंद्र ने कहा कि “भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था। इसी वजह से भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है।”  भूकंप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।  भूकंप का केंद्र बर्मा के मांडले शहर के पास था (Myanmar Thailand Earthquake)  मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भूकंप का केंद्र बर्मा के मांडले शहर के पास (Myanmar Thailand Earthquake) था। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इरावजी नदी पर बना एक विशाल पुल ढह गया है। इसके आलावा  म्यांमार की राजधानी नेपिडो में सड़कों पर दरार आ गई है। जबकि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूंकप के झटकों के बाद गिरती इमारतों से लोग दूर भागते नजर आए। सरकार ने आपात बैठक कर रही है। म्यांमार में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई। भूकंप के झटके काफी तेज थे। झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया।  View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) भूकंप के बाद मोदी की प्रतिक्रिया दोनों देशों की हर संभव मदद करने के लिए भारत तैयार है (Myanmar Thailand Earthquake)  दोनों देशों में आए भीषण भूकंप पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप के तेज झटकों से वह चिंतित हैं। वह लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।” पीएम ने कहा कि “दोनों देशों की हर संभव मदद करने के लिए भारत तैयार है।” जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने भारत में संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय को म्यांमार और थाईलैंड (Myanmar Thailand Earthquake) की सरकारों के साथ संपर्क में रहने के लिए कहा है।” खैर, म्यांमार में आये भूकंप का असर कोलकाता और आसपास के इलाकों में भी देखा गया। इन इलाकों में हल्के झटके महसूस किए। मणिपुर में, भूकंप के झटकों के कारण इंफाल के थंगल बाजार में लोगों में दहशत फैल गई। गौर करने वाली बात यह कि यहां कई पुरानी बहुमंजिला इमारतें हैं। इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी क्यों चाहते हैं बलूच?, औरंगजेब से है खास कनेक्शन क्यों आते हैं भूकंप और कैसे नापी जाती है तीव्रता? (Myanmar Thailand Earthquake)  जानकारी के लिए बता दे कि धरती के भीतर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स निरंतर घूमती रहती हैं। ये प्लेटें जब आपस में टकराती हैं, इनमे रगड़ होती है या फिर एक दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन में कंपन होती है। आसान भाषा में इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं। जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं। रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल 1 से 9 के बीच होती है। 1 यानी नॉर्मल तीव्रता और 9 यानी सबसे भयावह। अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Myanmar Thailand Earthquake #MyanmarThailandEarthquake #EarthquakeAlert #ThailandQuake #MyanmarQuake #SeismicActivity #EarthquakeNews #DisasterUpdate #Tremors #BuildingCollapse #NaturalDisaster

आगे और पढ़ें
Militants Execute Bus Passengers in Balochistan, Pakistan​

Balochistan bus attack: खूनी हमलों से दहला बलूचिस्तान, यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियों से भूना

कहने के लिए तो बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन बड़ा होने के साथ ही यह सबसे अस्थिर प्रांत भी है। अस्थिरता के आलम का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में यहां हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में बस से उतारकर पंजाबियों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने बस से यात्रियों को उतारकर विशेष रूप से पंजाबी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया है। बता दें कि बलूचिस्तान में संदिग्ध विद्रोहियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल (Balochistan bus attack) हो गए, जबकि तीन लोगों को अगवा कर लिया गया। बुधवार को बस यात्रियों पर हमला ऐसे समय में हुआ जब प्रांत में पहले से ही माहौल तनावपूर्ण था। बता दें कि मार्च महीने की शुरुआत में, अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। जिसमें कुल 440 यात्री सवार थे।  इस घटना में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 26 बंधकों की जान चली गई थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्वेटा के बारेच मार्केट क्षेत्र में एक पुलिस वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए।  कलमत क्षेत्र के पास एक यात्री बस को रोक लिया और गोलीबारी (Balochistan bus attack) कर दी इस पूरे मामले पर बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक “विस्फोटक सामग्री एक मोटरसाइकिल में छिपाई गई थी, जो पुलिस वाहन के पास धमाके से फट गई।” खैर, इस बीच घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले, बुधवार रात ग्वादर जिले में उग्रवादियों ने एक यात्री बस को रोका और पंजाब प्रांत के छह यात्रियों को नीचे उतारकर गोली मार दी। साथ ही, तीन अन्य यात्रियों को अपहरण कर अपने साथ ले गए। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि “यह हमला ग्वादर जिले में बुधवार देर रात हुआ, जब कुछ हथियारबंद हमलावरों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमत क्षेत्र के पास एक यात्री बस को रोक लिया और गोलीबारी (Balochistan bus attack) कर दी। इस हमले में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री ने गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।” पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि “हमलावरों ने यात्रियों के पहचान-पत्र जांचने के बाद छह लोगों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए। सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के रहने वाले थे। हलाँकि अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि उग्रवादियों ने ग्वादर बंदरगाह से खाद ले जा रहे तीन ट्रकों को भी सड़क पर बाधा डालकर रोक लिया और फिर उनमें आग लगा दी।” इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी क्यों चाहते हैं बलूच?, औरंगजेब से है खास कनेक्शन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हुए हमले (Balochistan bus attack) की निंदा  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हुए हमले (Balochistan bus attack) की निंदा की। न सिर्फ निंदा की बलि संबंधित अधिकारियों को जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश भी दिया। यही नहीं, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि “आतंकवादी देश की प्रगति और बलूचिस्तान की खुशहाली के विरोधी हैं, क्योंकि वे वहां विकास होता नहीं देख सकते।” इसके अलावा बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “निर्दोष यात्रियों को बस से उतारकर पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक अमानवीय और कायरतापूर्ण कृत्य है।” इसके अलावा प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक और घटना घटी, जहां हथियारबंद हमलावरों ने एक घर पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला और तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह अपराध दो समूहों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर हुआ। पुलिस इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बता रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Balochistan bus attack #BalochistanAttack #BusAttack #PakistanViolence #TerrorismInPakistan #BalochistanUnrest #PassengerSafety #SectarianViolence #HumanRights #SecurityConcerns #PeaceInBalochistan

आगे और पढ़ें
Kalash Sthapana Time & Significance

चैत्र नवरात्रि 2025: कलश स्थापना का सही समय और महत्व, गलत मुहूर्त में करने से बचें

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो देवी दुर्गा (Devi Durga) की आराधना के लिए मनाया जाता है। यह नवरात्रि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि तक चलती है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी और 7 अप्रैल तक चलेगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जो देवी दुर्गा के आगमन का प्रतीक है। लेकिन कलश स्थापना का सही समय और मुहूर्त जानना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि गलत मुहूर्त में कलश स्थापना करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथि और समय साल 2025 में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 30 मार्च से शुरू होगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी, जो 30 मार्च को होगी। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त निम्नलिखित है: कलश स्थापना का महत्व कलश स्थापना (Kalash Sthapana) नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। कलश को देवी दुर्गा (Devi Durga) का प्रतीक माना जाता है, और इसे स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कलश स्थापना के दौरान जल, नारियल, आम के पत्ते और लाल कपड़े का उपयोग किया जाता है। कलश स्थापना के बाद देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और नवरात्रि के नौ दिनों तक उनकी आराधना की जाती है। कलश स्थापना के दौरान क्या करें? इसे भी पढ़ें:- प्रेमानंद जी महाराज: गुरु दक्षिणा का सही अर्थ और महत्व चैत्र नवरात्रि और कलश स्थापना चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जो देवी दुर्गा के आगमन का प्रतीक है। कलश स्थापना के बाद नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। कलश स्थापना के दौरान सही मुहूर्त का चयन करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि गलत मुहूर्त में कलश स्थापना करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। कलश स्थापना (Kalash Sthapana) के नियम और विधि नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Chaitra Navratri #ChaitraNavratri2025 #KalashSthapana #NavratriMuhurat #NavratriPuja #NavratriSignificance #ChaitraNavratri #Ghatasthapana #HinduFestivals #NavratriVrat #NavratriWorship

आगे और पढ़ें
Mamata Banerjee's Oxford Union Speech Controversy

Mamata Banerjee Oxford Speech: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हुआ जमकर हंगामा, बोलो दीदी को कोई फर्क नहीं पड़ता 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन में ऑक्सफोर्ड (Mamata Banerjee Oxford Speech) यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण दे रही थीं, तभी कुछ छात्रों ने उनका भाषण रोक दिया। दरअसल, छात्र राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा और आरजी कर कॉलेज के मुद्दे पर विरोध कर रहे थे। गौर करने वाली बात यह कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहुत ही शालीनता से स्थिति को संभाला। उन्होंने विरोध करने वाले छात्रों को न सिर्फ जवाब दिया बल्कि अपनी बात भी रखी। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि “अपनी पार्टी से कहो कि वो हमारे राज्य यानी पश्चिम बंगाल में अपनी ताकत बढ़ाएं ताकि वो हमसे मुकाबला कर सकें।” अचानक हुए इस विरोध से वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। लेकिन, उन्होंने मुख्यमंत्री के जवाब की सराहना की। दर्शकों ने विरोध करने वाले छात्रों को हॉल से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद ममता बनर्जी ने बिना किसी रुकावट के अपना भाषण पूरा किया। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया- यूके ने ली है। संगठन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “हम पश्चिम बंगाल के छात्रों और श्रमिक वर्ग के समर्थन में ममता बनर्जी और टीएमसी के भ्रष्ट और अलोकतांत्रिक शासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।” इसे राजनीति करने का मंच बनाने के बजाय, बंगाल जाओ (Mamata Banerjee Oxford Speech) प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में उद्योगों के विकास पर बोल (Mamata Banerjee Oxford Speech) रही थीं, तो टाटा ग्रुप की टीसीएस कंपनी में निवेश की बात उठी। तभी उसी समय, कुछ लोग हाथों में पोस्टर लेकर खड़े हो गए। इन पोस्टरों में राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा और आरजी कर कॉलेज के मुद्दे लिखे हुए थे। इस बीच विरोध करने वाले लोग नारे भी लगा रहे थे, जिससे ममता बनर्जी के भाषण में बाधा आ रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री बिल्कुल भी परेशान नहीं हुईं। उन्होंने शांत लेकिन दृढ़ आवाज में विरोध करने वालों को जवाब दिया। उन्होंने उनसे कहा कि आप मेरा स्वागत कर रहे हैं, धन्यवाद। मैं आपको मिठाई खिलाऊंगी। तभी मुख्यमंत्री ने एक प्रदर्शनकारी को भाई कहकर संबोधित करते हुए कहा कि “झूठ मत बोलो। मुझे तुम्हारे लिए सहानुभूति है। लेकिन इसे राजनीति करने का मंच बनाने के बजाय, बंगाल जाओ और अपनी पार्टी से कहो कि वो खुद को मजबूत करे ताकि वो हमसे मुकाबला कर सके।” उनका जवाब सुनकर दर्शक जोर-जोर से तालियां बजाने लग। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन मुख्यमंत्री ने उनसे कह कि “मेरा अपमान करके अपने संस्थान का अपमान मत करो। मैं यहां देश के प्रतिनिधि के तौर पर आई हूं। अपने देश का अपमान मत करो।” इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी क्यों चाहते हैं बलूच?, औरंगजेब से है खास कनेक्शन यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति करने का मंच नहीं है (Mamata Banerjee Oxford Speech) इस बीच जब प्रदर्शनकारियों ने आरजी कर कॉलेज में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया (Mamata Banerjee Oxford Speech) तो मुख्यमंत्री ने कहा कि “थोड़ा जोर से बोलिए, मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। मैं आपकी हर बात सुनूंगी। क्या आपको पता है कि यह मामला अभी भी चल रहा है? इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार के हाथों में है, यह मामला अब हमारे हाथ में नहीं है।” ममता बनर्जी ने आगे कहा कि “यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति करने का मंच नहीं है। मेरे राज्य में जाओ और मेरे साथ राजनीति करो। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जादवपुर विश्वविद्यालय की घटना का भी जिक्र किया।” अहम बात यह कि भारत की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी उस समय वहां मौजूद थे। बता दें कि ममता बनर्जी लंदन में कई उद्योग और व्यापार से जुड़ी बैठकों में शामिल हुईं। उनके दौरे का मुख्य आकर्षण केलॉग कॉलेज में उनका भाषण था। और कमाल की बात यह कि यहीं पर विरोध प्रदर्शन हुआ।  Latest News in Hindi Today Hindi news Mamata Banerjee Oxford Speech #MamataBanerjee #OxfordSpeech #SpeechControversy #PoliticalDebate #TMC #BJP #CPI(M) #FakeDegree #OxfordUnion #KelloggCollege

आगे और पढ़ें
LSG Secures First IPL 2024 Win Against SRH

Lucknow Super Giants win: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया महामुकाबला बड़ा रोमांचक रहा। ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट के अंतर से बड़ी शानदार जीत (Lucknow Super Giants win) दर्ज की। बता दें कि इस सीजन में यह लखनऊ सुपर जायंट्स की पहली जीत है। लखनऊ जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बड़ी खराब रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने क्रमश: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दोहरे झटके दिए।  शार्दुल ने 34 रन देकर झटके 4 विकेट (Lucknow Super Giants win) दरअसल, अभिषेक शर्मा छक्का मारने के चक्कर में कैच थमा (Lucknow Super Giants win) बैठे। उन्होंने 6 गेंदों में (6) रन बनाए। फिर इसके बाद अगली ही गेंद पर ईशान किशन लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश में विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच दे बैठे। 15 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद बैकफुट पर नजर आ रही थी। अपनी खराब शुरुआत चलते हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे। शार्दुल ने 34 रन देकर 4 विकेट झटके तो वहीं आवेश खान, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिले।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही दर्ज की जीत (Lucknow Super Giants win) जीत के लिए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्करम 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। मार्करम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया और 17वें ओवर की पहली गेंद ही जीत दर्ज (Lucknow Super Giants win) कर ली।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात लखनऊ सुपर जायंट् को सीजन की (Lucknow Super Giants win) मिली पहली जीत शार्दुल ठाकुर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल करियर में यह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस तरह ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट् को सीजन की पहली जीत (Lucknow Super Giants win) मिली। बता दें कि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा था। कहने की जरूरत नहीं, इस करारी के बाद पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Lucknow Super Giants win #LSGvsSRH #LucknowSuperGiants #SRHvsLSG #IPL2025 #LSGWin #SunrisersHyderabad #CricketFever #T20Cricket #IPLHighlights #CricketLovers

आगे और पढ़ें
Budhaditya Yoga

29 मार्च को बन रहा है बुधादित्य योग, जानिए कौन सी राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) को अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है। यह योग तब बनता है जब बुध और सूर्य एक ही राशि में स्थित होते हैं। 29 मार्च 2025, शनिवार को यह शुभ योग बनने जा रहा है, जो वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे यह योग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और किन उपायों से आप इसका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। क्या है बुधादित्य योग? बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) एक दुर्लभ खगोलीय संयोग है जो सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने पर बनता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मबल और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं, तो यह योग धन, यश और सफलता के नए द्वार खोलता है। किन राशियों को मिलेगा लाभ? 1. वृषभ राशि (Taurus) प्रभाव: शुभ उपाय: 2. वृश्चिक राशि (Scorpio) प्रभाव: शुभ उपाय: इसे भी पढ़ें:- प्रेमानंद जी महाराज: गुरु दक्षिणा का सही अर्थ और महत्व 3. मकर राशि (Capricorn) प्रभाव: शुभ उपाय: बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) का अधिकतम लाभ कैसे उठाएं? नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Budhaditya Yoga #BudhAdityaYoga #AstrologyPredictions #March29Horoscope #LuckyZodiacSigns #AstroUpdate #Horoscope2024 #ZodiacLuck #PlanetaryAlignment #VedicAstrology #AstrologyTips

आगे और पढ़ें
Guru Dakshina Meaning & Importance

प्रेमानंद जी महाराज: गुरु दक्षिणा का सही अर्थ और महत्व

गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का एक अभिन्न अंग रही है। गुरु को ईश्वर के समान माना जाता है, क्योंकि वे ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य अपने गुरु को गुरु दक्षिणा देकर उनका आभार व्यक्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरु को सबसे अच्छी गुरु दक्षिणा क्या दे? प्रेमानंद जी महाराज, जो एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और विचारक हैं, इस विषय पर गहन ज्ञान और सीख प्रदान करते हैं। उनके अनुसार, गुरु दक्षिणा (Guru Dakshina) केवल धन या भौतिक वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आंतरिक भावना और समर्पण से जुड़ी हुई है। गुरु दक्षिणा का वास्तविक अर्थ प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के अनुसार, गुरु दक्षिणा का वास्तविक अर्थ केवल धन या भौतिक वस्तुओं का दान नहीं है। गुरु दक्षिणा का मूल उद्देश्य गुरु के प्रति कृतज्ञता और समर्पण की भावना को व्यक्त करना है। गुरु शिष्य को ज्ञान, अनुशासन और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाते हैं, और शिष्य का कर्तव्य है कि वह इस ज्ञान को अपने जीवन में उतारे और उसे दूसरों तक पहुंचाए। गुरु दक्षिणा का सही अर्थ है गुरु के दिए हुए ज्ञान को अपने जीवन में लागू करना और उसे समाज के कल्याण के लिए उपयोग करना। गुरु दक्षिणा के रूप में क्या दें? इसे भी पढ़ें:- सीएम योगी ने अपने तीसरे टर्म को लेकर कही यह बड़ी बात, मचा सियासी हड़कंप  गुरु दक्षिणा का आध्यात्मिक महत्व प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के अनुसार, गुरु दक्षिणा (Guru Dakshina) का आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। गुरु दक्षिणा केवल एक रस्म नहीं है, बल्कि यह शिष्य के जीवन में आंतरिक परिवर्तन लाने का एक साधन है। गुरु दक्षिणा देने का उद्देश्य शिष्य को आत्मनिरीक्षण करने और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है। गुरु दक्षिणा के माध्यम से शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करता है। गुरु की इच्छा यह है कि शिष्य भगवत प्राप्ति के मार्ग पर चले। उन्होंने जो नाम दिया है, उसका नाम जप करें। यदि शिष्य गुरु के बताए मार्ग पर नहीं चलेंगे, तो गुरु प्रसन्न नहीं होंगे। गुरु की प्रसन्नता मन, वचन और कर्म से उनकी आज्ञा का पालन करने में है। गुरु की आज्ञा का पालन करना सबसे बड़ी सेवा है। गुरु की आज्ञा सभी के लिए एक ही है: भजन करो, अच्छे आचरण अपनाओ और भगवान को प्राप्त करो। गुरु दक्षिणा और आधुनिक समय आधुनिक समय में गुरु दक्षिणा (Guru Dakshina) का अर्थ बदल गया है। आजकल लोग गुरु दक्षिणा को केवल धन या भौतिक वस्तुओं तक सीमित मानते हैं। लेकिन प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के अनुसार, गुरु दक्षिणा का वास्तविक अर्थ आंतरिक भावना और समर्पण से जुड़ा हुआ है। गुरु दक्षिणा के रूप में धन या भौतिक वस्तुएं देना गलत नहीं है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। शिष्य को गुरु के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण को व्यक्त करना चाहिए और उनके दिए हुए ज्ञान को अपने जीवन में उतारना चाहिए। शिष्य अपने गुरु के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण को व्यक्त करता है और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करता है। Latest News in Hindi Today Hindi News Premanand Ji Maharaj #PremanandJiMaharaj #GuruDakshina #SpiritualWisdom #HinduTradition #VedicTeachings #GuruShishyaBond #SpiritualGuide #IndianWisdom #PremanandMaharaj #DakshinaSignificance

आगे और पढ़ें
Wife Tries to Kill Husband with Lover in Murder Attempt

Wife tries to kill husband: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने ही पति को कार से कुचलकर मारने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद से देश का पुरुष समाज सकते में हैं। विशेषकर शादीशुदा पुरुष। कहने की जरूरत नहीं, प्रेमियों की वजह से कही न कहीं शादीशुदा पुरुषों की जान पर बन आई है। पता नहीं, कब और कौन किस प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दे कहा नहीं जा सकता। मेरठ की मुस्कान की तरह ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी कुछ इसी तरह का मिलता-जुलता मामला प्रकाश में आया है। ग्वालियर की मुस्कान अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के ही पति की जान लेने पर इस कदर आमादा है कि उसने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आपको जानकर हैरानी होगी कि पति को मारने के लिए उसने उस पर कार ही चढ़ा (wife tries to kill husband) दी। इस हादसे के बाद से पीड़ित पति न सिर्फ सदमे में है बल्कि वो ग्वालियार पुलिस से मदद की गुहार भी लगा रहा है। इस बीच घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पत्नी के बॉयफ्रेंड ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कार ही चढ़ा दी। न सिर्फ कार चढ़ाई बल्कि कई मीटर तक उसे घसीटते हुए कुचलकर भाग भी गया।  मामला (wife tries to kill husband) मध्य्प्रदेश के ग्वालियर का है बता दें कि मामला (wife tries to kill husband) मध्य्प्रदेश के ग्वालियर का है। ग्वालियर के तारागंज इलाके में रहने वाले अनिल पाल की शादी साल 2016 में टेकनपुर की रहने वाली रजनी पाल से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद उनके बच्चे भी हुए। अनिल के मुताबिक शादी के शुरूआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद ही उसकी पत्नी उसे धमकाने लगी थी। वो अक्सर छोटी-छोटी बात पर नाराज होकर मायके चली जाया जाती। रोज-रोज के तमाशे से अनिल अब परेशान रहने लगा था। करता भी क्या, समाज और लोक-लिहाज के डर से यह सोचकर वो चुप रहा कि लोकबाग क्या कहेंगे। सिर्फ और सिर्फ अपनी इज्जत और बच्चों के खातिर वो सबकुछ सहता गया। खैर, इस बीच बार-बार इस तरह बेवजह पत्नी का मायके जाना उसे को खटकने लगा। फिर उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस दरम्यान उसे पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला। उसे यह भी पता चला कि पत्नी का मायके के पड़ोस में ही रहने वाले मंगल सिंह कुशवाहा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिर वो अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा। अक्सर वो पत्नी कहाँ आती है, कब आती है और कहाँ जाती है। इन सब की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इस दरम्यान कई बार उसने अपनी पत्नी को मंगल के साथ आते-जाते देखा। उन्हें साथ आता-जाता देख उसका शक गहराता गया।  इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या पोल खुलते देख कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के इरादे से उसपर चढ़ा (wife tries to kill husband) दी कार  खैर, इस बीच 20 मार्च के दिन उसकी पत्नी ने शाम तक वापस आने की बात कहकर मायके जाने हेतु टेकनपुर चली गई। इससे पहले वो वहां पहुँच पाती शक के चलते पति अनिल पाल आधे घंटे पहले ही ग्वालियर के नाकाचन्द्रबदनी पहुंच गया। और पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद उसने एक कार से अपनी पत्नी को उतरते देखा। इस तरह अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख अनिल ने कार रोकने की कोशिश की। पोल खुलते देख कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के इरादे से उसपर कार चढ़ा (wife tries to kill husband) दी और फरार हो गया। इस घटना में अनिल को गंभीर चोटें आईं हैं, गनीमत यह कि उसे कुछ हुआ नहीं। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक पीड़ित पर कार चढ़ाते हुए भागता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल अनिल ने जब अपनी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने सामान्य सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज किया। कमाल की बात यह कि इस घटना के अगले दिन ही पत्नी अनिल का घर छोड़ कर अपने मायके चली गई। सुनाई न होती देख पीड़ित अनिल पाल बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। पुरे मामले ओर अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी बुधवार को घर वापस आ गयी है और साथ रहने की बात कहते हुए धमका रही है। इन हालातों में उसे जान का खतरा है।” शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है। Latest News in Hindi Today Hindi news wife tries to kill husband #CrimeNews #WifeCrime #HusbandMurder #CrimeStory #ViralNews #MurderAttempt #ShockingCrime #NewsUpdate #IndiaCrime #JusticeForVictim

आगे और पढ़ें
Pakistan Army Revolt Crisis Against Aasim Munir Grows

Pakistan army revolt: अपने ही देश में पाकिस्तानी सेनाप्रमुख के खिलाफ बगावत के सुर, सकते में सैयद आसिम मुनीर

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां बलोच लिब्रेशन आर्मी का लड़कों ने उनकी नाक में दम कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ जूनियर सैन्य अधिकारियों के बीच विरोध के स्वर (Pakistan army revolt) तेज हो गए हैं। दरअसल, पाकिस्तानी सेना में जनरल मुनीर के खिलाफ लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। असंतोष बढ़ने की वजह से विद्रोह की स्थिति बनती नजर आ रही है। जूनियर सैन्य अधिकारियों के असंतोष का यह आलम है कि कुछ अधिकारियों ने जनरल मुनीर के इस्तीफे की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक लिखे पत्र उन्होंने सेना प्रमुख की नीतियों की आलोचना की है और नए नेतृत्व की आवश्यकता जताई है।  पाकिस्तानी सेना में (Pakistan army revolt) की स्थिति बन रही है बगावत  इसकी पुष्टि इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने खुद ने की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने दावा किया है कि “पाकिस्तानी सेना में बगावत (Pakistan army revolt) की स्थिति बन रही है। कई सैन्य अधिकारी जनरल मुनीर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और वर्तमान हालात को 1971 जैसी स्थिति से जोड़ रहे हैं।” यही नहीं,  इसके अलावा देशभर में शहबाज शरीफ के खिलाफ भी प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में कहने की जरूरत नहीं कि यदि सेना में विद्रोह की ज्वाला भड़कती है तो यह पूरे पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल मचा सकती है।  इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी क्यों चाहते हैं बलूच?, औरंगजेब से है खास कनेक्शन पाकिस्तानी सेना अपने ही देश में (Pakistan army revolt) पड़ने लगी है अलग-थलग दावा तो यहाँ तक किया जा रहा है कि “पाकिस्तानी सेना के जूनियर अधिकारियों ने सेना प्रमुख जनरल मुनीर के इस्तीफे की मांग की है। अफसरों ने तल्खी भरा खत लिखकर उन पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उन्होंने सेना का इस्तेमाल जबरन राजनीतिक प्रताड़ना और निजी दुश्मनी निकालने के साधन के रूप में किया है।” बता दें कि पत्र में मुनीर के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा गया है कि “उन्होंने पाकिस्तान को संकट की गहराइयों में धकेल दिया है। उनके नेतृत्व की तुलना 1971 की स्थिति से की गई है, जब पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी थी। और इसका परिणाम बांग्लादेश के गठन के रूप में झेलना पड़ा था। इस बीच गौर करने वाली बात यह कि पाकिस्तानी सेना अपने ही देश में अलग-थलग (Pakistan army revolt) पड़ने लगी है।  اگر تو یہ کھلا خط اصلی ہے تو میلہ مویشیاں کا مہمان خصوصی اب ڈر اور خوف کے مارے مزید ظلم و بربریت کرے گا۔ بزدل انسان ہمیشہ ظالم ہوتا ہے اور جب اسے اپنی طاقت ختم ہوتی نظر آنے لگے تو وہ کچھ بھی داؤ پر لگانے کو تیار ہوتا ہے۔ تاریخ حافظ سید عاصم منیر شاہ کو دور حاضر کے یزید و فرعون کے… pic.twitter.com/vtYl8SYEvQ — Ali Malik (@AliHasnainMalik) March 18, 2025 बच्चें हमारी चौकियों पर पत्थर फेंकते हैं (Pakistan army revolt) खुफिया सूत्रों की माने तो इस बगावत की वजह से पाकिस्तानी सेना के अस्तित्व पर ही संकट के बदल मंडराने लगे हैं। बड़ी बात यह कि पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि मुनीर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो सेना स्वयं उनके खिलाफ बगावती कदम उठाएगी।बता दें कि एक पत्र में उल्लेख किया गया है कि “बच्चें हमारी चौकियों पर पत्थर फेंकते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि पाकिस्तानी सेना अपने ही देश में अलग-थलग पड़ गई है। खबर एक मुताबिक सेना के अधिकारियों ने आर्मी चीफ की तुलना एक क्रूर फासीवादी जानवर (Pakistan army revolt) से की है, जो अपने ही नागरिकों की कीमत पर लाभ उठा रहा है। Latest News in Hindi Today Hindi news  Pakistan army revolt #PakistanArmyRevolt #AasimMunirCrisis #PakistanPolitics #MilitaryMutiny #PakArmyProtest #PakistanUnrest #PoliticalCrisis #PakistanNews #ArmyRebellion #SyedAasimMunir

आगे और पढ़ें
Kia EV6 Facelift Launched – Features, Specs & Range

दमदार फीचर्स और शानदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Kia EV6 Facelift 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ती जा रही है और इसी बढ़ती डिमांड्स को देखते हुए Kia India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 Facelift को लॉन्च किया है। Kia EV6 Facelift अपने शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्निक और दमदार बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च की गई है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत ₹65.9 लाख (एक्स-शोरूम) रुपय रखी है, जो इस गाड़ी की शुरुआती कीमत है। इस बार यह कार सिर्फ GT Line AWD वेरिएंट में उपलब्ध होगी। Kia ने इस मॉडल में कई नई एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं, जिससे  Kia EV6 Facelift और भी आकर्षक हो चुकी है।   Kia EV6 Facelift: डिजाइन और लुक  Kia ने इस नई इलेक्ट्रिक कार में 15 बदलाव किए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है। यह किआ के ‘Opposites United’ डिजाइन से प्रेरित है, जो इसे एक अलग पहचान देता है। लक्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स EV6 Facelift के इंटीरियर को बेहद प्रीमियम और स्पेसियस बनाया गया है, ताकि यात्रियों को एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल सके। सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS और 27 एडवांस फीचर्स Kia EV6 Facelift को सेफ्टी के लिहाज से भी काफी अपडेट किया गया है। इसमें ADAS 2.0 पैकेज दिया गया है, जिसमें 27 एडवांस सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं-  शक्तिशाली बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस Kia EV6 Facelift को कंपनी के E-GMP (Electric Global Modular Platform) पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार हुआ है-  कलर ऑप्शन और उपलब्धता Kia EV6 Facelift को कंपनी ने 5 आकर्षक रंगों में पेश किया है: इसे भी पढ़ें: Oppo का शानदार वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन 24,000 से कम में? क्या Kia EV6 Facelift खरीदना फायदेमंद रहेगा? अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, जो शानदार रेंज, बेहतरीन फीचर्स और अत्याधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस हो, तो Kia EV6 Facelift एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह कार लग्जरी, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन प्रदान करती है। Kia ने EV6 Facelift को भारत में लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसकी लंबी रेंज, स्पोर्टी लुक, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और फास्ट चार्जिंग तकनीक इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं। अगर आप फ्यूचरिस्टिक और हाई-परफॉर्मेंस EV की तलाश में हैं, तो यह कार निश्चित रूप से आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो बेहतर रेंज, एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस Kia EV6 Facelift बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि कीमत के मामले में KIA की EV6 Facelift महंगी है। ऐसे में आप अपने बजट को ध्यान में रखकर कार ले सकते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi Kia EV6 Facelift #KiaEV6Facelift #KiaEV6 #ElectricCar #EVRevolution #KiaMotors #EV6Facelift #ElectricSUV #CarLaunch #EVFuture #KiaCars

आगे और पढ़ें
Translate »