extramarital affair news

Woman cheats on husband with two married men: पति को धोखा देकर किया दो शादीशुदा मर्दों से प्रेम, एक को दूसरे से मरवाया, बच्चे की गवाही ने बिगाड़ा खेल

हवस चाहे मर्द की हो या औरत की, कहीं का नहीं छोड़ती। अधिकतर मर्डर अनैतिक प्रेम संबंधों की वजह से ही होते हैं। खैर, इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी सामने आने के बाद से देश भर में कोने-कोने से एक-एक कर सोनम निकल कर आ रही हैं। ताजा मामला राजस्थान के अलवर का है। जहाँ, एक महिला पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगती है। फिर उसे धोखा देकर किसी और से प्यार करने (Woman cheats on husband with two married men) लगी। और फिर एक से दूसरे बॉयफ्रेंड का कत्ल करवा देती है। वो तो एक बच्चे ने मर्डर होते देख लिया और उसकी गवाही से मामले का पर्दाफाश हो गया वर्ना किसी तीसरे का मर्डर होना फिक्स था। इस हत्या की गुत्थी ऐसी उलझी हुई थी कि उसे सुलझाने के लिए पुलिस को तकरीबन 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसे अजब प्रेम की गजब कहानी कहेंगे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।  ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उसने उन पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज (Woman cheats on husband with two married men) कराया ये घटना है 7 जून की रात की। घटना है राजस्थान के अलवर के खेरली इलाके की। घटना पर आऊं इससे पहले पूरी कहानी को समझते हैं। कहानी की शुरुआत होती है अनीता राज से, जिसकी शादी साल 2010 में भुसावर थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़े लिखे शख्स इंद्रमोहन जाटव से होती है। इंद्रमोहन फल बेचने का काम करता था। शादी हिंदू रीति-रिवाज और परिवार की सहमति से हुई थी। सबकुछ ठीक रहा था। इस बीच एक लड़का भी हुआ। कुछ साल बाद पति, सास ससुर ने खेरली रेल में मकान बनवाया, जहां अनिता राज अपने ससुराल वालों के साथ रहने लगी। इस तरह समय बीतता गया। और फिर कुछ समय बाद अनीता का ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उसने उन पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज (Woman cheats on husband with two married men) कराया। इस काम में पति इंद्रमोहन अपनी पत्नी अनीता राज का बखूबी साथ देता रहा। परिवार से न बनती देख इंद्रमोहन ने बाईपास पर एक मकान किराए पर ले लिया और पत्नी, बच्चे के साथ रहने लगा। अब पत्नी, बच्चे सब खुश थे।  अनीता पति इंद्रमोहन को छोड़कर वीरू जाटव के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने (Woman cheats on husband with two married men) लगी इसी बीच अनीता राज का वीरू जाटव से इश्क हो गया। वीरू जाटव से इश्क होने के बाद अनीता का पति इंद्रमोहन से झगड़ा होने लगा। इसी बीच एक दिन अनीता ने पति इंद्रमोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी और अब अनीता इंद्रमोहन को छोड़कर वीरू जाटव के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने (Woman cheats on husband with two married men) लगी। दोनों से एक पुत्र हुआ, जिसका नाम विशाल रखा। इसके बाद उसे एक और शख़्स से इश्क हुआ और उससे भी उसे एक लड़का हुआ। इस तरह उसे दो लोगों से दो लड़के हुए। चूँकि वीरू जाटव पहले से ही शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी से दो लड़के एक लड़की थी। बड़ी लड़की सविता ने इसी साल बारहवीं कक्षा पास की। एक महीने पहले वीरू ने बड़े बेटे की भी शादी की। वीरू जाटव दोनों पत्नियों और बच्चों की पूरी देखभाल करता था और दोनों का ख़र्चा उठाया करता था। लेकिन वह अपनी नयी पत्नी अनीता राज और उसके बच्चे के साथ ही रहता था। खैर, पहली पत्नी सपना ने अपने बच्चों के भविष्य तथा अपने जीवन जीने के लिए पति की दूसरी शादी को स्वीकार कर लिया था। ये तो रही बात पहले प्रेमी वीरू जाटव की। वीरू जाटव नहीं चाहता था कि अनीता काशी से मिले या फिर उससे शादी (Woman cheats on husband with two married men) करे  इस कहानी का तीसरा और महत्वपूर्ण शख्स भी है, जिसका नाम है काशी प्रजापत। काशी प्रजापत का घर वीरू जाटव की कालोनी में ही है। वो कचौरी का ठेला लगाता है। बड़ी बात यह कि काशी प्रजापत भी शादीशुदा है और उसका एक लड़का है। कमाल की बात यह कि इंद्रमोहन, वीरू जाटव के बाद अनीता राज ने चोरी छिपे काशी से भी प्रेम संबंध बना लिया। संबंध तो बना लिया लेकिन वीरू जाटव नहीं चाहता था कि अनीता उससे मिले या फिर उससे शादी (Woman cheats on husband with two married men) करे। कुल-मिलाकर उसके इस नए प्रेम संबंध में दूसरा पति वीरू जाटव अड़ंगा लड़ा रहा। अब अनीता और काशी दोनों ने मिलकर वीरू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अनीता और काशी ने वीरू को मारने के लिए आठ जून को चार लोगों को दो लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। उसकी हत्या तो करवा दी लेकिन इस हत्याकांड को अनीता और वीरू के बेटे ने देख लिया। लेकिन वह डर के मारे वो शांत रहा। और हत्या के वक्त सोने का नाटक करता रहा।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक आधी रात को चार लोग घर में आए और उसके पिता वीरू की सोते वक्त दम घोंटकर मार (Woman cheats on husband with two married men) दिया खैर, हत्या के बाद अनीता ने शुरूआत में परिवार को बताया कि वीरू बीमार था और बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई। लेकिन वीरू के टूटे दांत और दम घुटने के निशान देखकर लोगों का शक गहराता गया। इस बीच वीरू के भाई ने शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने गवाही दी कि उसकी मां ने रात में घर का मेन गेट जानबुझकर खुला छोड़ दिया था। करीब आधी रात को चार लोग घर में आए और उसके पिता वीरू की सोते वक्त दम घोंटकर मार (Woman cheats on husband with two married men) दिया। बच्चे ने यह बताया की वह उन चार लोगों में एक आदमी को जानता है। उस आदमी का नाम काशीराम प्रजापत है। बाद में पुलिस जांच में पता चला है कि काशीराम अनीता का प्रेमी है। पुलिस… Read More

आगे और पढ़ें
Wife murders husband

Wife murders husband: यूट्यबर प्रेमी के साथ मिलकर 32 साल की महिला ने घोंटा पति का गला, 19 दिन बाद इस तरह खुला भेद

यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद देश भर से पतियों की हत्या की ख़बरें सुर्खियां बनने लगी हैं। इसी तरह का एक और मामला हरियाणा के भिवानी से प्रकाश में आया है, जहाँ आरोपी कातिल पत्नी ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का गला घोंट (Wife murders husband) दिया और शव को नाले में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक प्रवीण हत्याकांड में 19 दिन तक पुलिस ने जांच की। और के बाद रवीना और उसके प्रेमी यूट्यूबर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें दोनों बाइक पर नजर आए और शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से हत्या का खुलासा हुआ।  छह साल पहले 35 वर्षीय प्रवीण की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना (Wife murders husband) से हुई थी मामला है हरियाणा के भिवानी का, जहाँ पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना से छह साल पहले शादी हुई थी। दोनों का छह साल का एक बेटा भी है। शादी के शुरुआती वर्षों में सब ठीक था। मजे से दोनों की जिंदगी कट रही थी। इस बीच सोशल मीडिया के दौर में औरों की तरह रवीना को भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भूत सवार हुआ। अक्सर वो इंस्टाग्राम पर छोटे-मोटे रील बनाकर उपलोड किया करती थी। फिर एक दिन इंस्टाग्राम पर ही उसकी सुरेश से मुलाकात हुई। दोनों का शौक एक ही था। फिर क्या था, अब दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे। शुरूआती मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती, प्यार में बदलते देर नहीं लगी। खैर, पति प्रवीण को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता था। क्योंकि प्रवीण को लगता था कि मॉडर्न ज़माने में रील वगैरा बनाना (Wife murders husband) आम है।  इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर भेद खुलने पर दोनों ने प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया इस बीच दोनों करीब आते गए। और फिर दोनों इतने करीब आ गए कि उन्होंने सभी हदों को पार करने की ठान ली। और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। इस दरम्यान एक दिन प्रवीण ने दोनों को एक-साथ हमबिस्तर होते देख लिया। भेद न खुल जाए इसलिए दोनों ने मिलकर प्रवीण को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। ऐसे में दोनों ने भेद खुलने पर प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया। और फिर प्रवीण की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने रात होने का इंतजार किया। रात होते ही रवीना और सुरेश ने करीबन ढाई बजे शव को बाइक पर ले जाकर छह किलोमीटर दूर एक नाल में में फेंक दिया। इस बीच 28 मार्च को शव के पास कुत्तों के मंडराने लगे तो लोगों को शक हुआ। शुरुआत में परिजनों को शक हुआ कि ज्यादा शराब पीने की वजह से वो नाले में गिर गया होगा। खैर, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस बीच पुलिस को रवीना और सुरेश के संबंधों के बारे में भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल्स और आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। तभी पुलिस को एक कैमरे में दोनों बाइक पर साथ जाते दिखे। मामला पानी की तरह साफ़ था। पुलिस ने बिना देर किये 19 दिन बाद यानि 12 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  Latest News in Hindi Today Hindi News Wife murders husband #wifemurder #youtuberlove #murdermystery #crimeindia #truecrime #husbandmurder #viralnews #indianews #shockingcrime #breakingnews

आगे और पढ़ें
Mumbai Crime Woman & Lover Kill Husband in Shocking Case

Mumbai crime: मेरठ जैसा कांड, मुंबई की मुस्कान ने प्रेमी शाहरुख़ संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत

मेरठ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरह प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मौत के घाट उतारा और फिर लाश के 15 टुकड़े कर एक ड्रम में भरकर सीमेंट में सील कर दिया, उसे जानकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। यह मामला सुर्ख़ियों में आया ही था कि इसी तरह के एक और मामले ने लोगों को चौंका दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai crime) में ठीक इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली एक महिला और उसके प्रेमी ने उसके पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने 36 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट (Mumbai crime) पुलिस के मुताबिक गोरेगांव (Mumbai crime) के बनजारीपाड़ा में रहने वाले 36 वर्षीय चंद्रशेखर चौहान 15 मार्च को अपने घर में मृत पाए गए थे। पूछताछ में उनकी पत्नी, रंजू ने पुलिस को बताया कि “उसने आखिरी बार अपने पति को रात 1.30 बजे देखा था। उस समय वह सोने जा रही थी।” हालांकि इस बीच रंजू ने पुलिस को यह भी बताया कि “पिछले कुछ दिनों से कोई आधी रात को उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा था। उसके पति यह देखने के लिए बाहर गए थे कि कौन है।” बड़ी चालाकी से पुलिस को गुमराह करने हेतु रंजू ने पुलिस को बताया कि “वह सुबह 5.45 बजे उठी और अपनी दिनचर्या में लग गई। फिर उसने देखा कि उसके पति पास में सो रहे हैं। उस दिन उसके पति नहीं उठे। पति के नहीं उठने पर रंजू ने दादर में रहने वाले अपने देवर को फोन किया। उसके देवर को कुछ गड़बड़ लगी और उसने दिंडोशी पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने चौहान के गले पर गला घोंटने के निशान देखे। गले पर निशान देख पुलिस का सबसे पहले शक पत्नी मंजू पर ही गया।  रंजू ने पुलिस (Mumbai crime) को खूब गोल-गोल घुमाने की कोशिश की शुरूआती पूछताछ में रंजू ने पुलिस (Mumbai crime) को खूब गोल-गोल घुमाने की कोशिश की। पुलिस को शक पर पहले ही था। इसी शक के चलते पुलिस ने अब उसपर नजर रखना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने जब उसके फोन रिकॉर्ड की जांच की तो पुलिस को पता चला कि उसने रात में कई लोगों को फोन किया था। कुछ कॉल तो कई मिनटों तक चली थीं। इनमें से ही एक नंबर शाहरुख नाम के व्यक्ति का था। पुलिस ने जब उसका फ़ोन ट्राय लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद पुलिस ने जब शाहरुख के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जिन पर उसने कई मर्तबा कॉल की थी। उनमें से एक नंबर 20 वर्षीय मोइनुद्दीन खान का था। मोइनुद्दीन खान का लोकेशन ट्रेस करने के बाद सबसे पहले उसे उठाया और कड़ाई से पूछताछ की। इस दरम्यान खान ने मान लिया कि वह, शाहरुख और एक अन्य साथी हत्या में शामिल था। इसे भी पढ़ें:- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने की मुंबई हाईकोर्ट से मौत की नए सिरे से जांच की मांग पुलिस (Mumbai crime) को यह भी पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे बता दें कि पूछताछ के बीच पुलिस (Mumbai crime) को यह भी पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे और वो अपने शराबी पति से छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों चंद्रशेखर चौहान से परेशान थे। कारण यही जो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिलहाल पुलिस ने रंजू और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रही है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai crime #MumbaiCrime #CrimeNews #MurderMystery #MumbaiUpdates #TrueCrime #CrimeReport #BreakingNews #CrimeInvestigation #JusticeForVictim #IndiaNews

आगे और पढ़ें
Himani Narwal murder

Himani Narwal murder: इस वजह से हुई कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, आरोपी ने खोले कई राज़

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Himani Narwal murder) की हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद, अपराध में शामिल एक संदिग्ध की पहचान की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया और साथ ही यह भी दावा किया है कि उसने ही हिमानी के घर पर ही उसकी हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक हिमानी को मारने के बाद उसने उसके शव को एक सूटकेस में डाला। ये सूटकेस भी हिमानी का था। 28 फरवरी की सुबह उसने ये सूटकेस झाड़ियों में छोड़ दिया। इस दरम्यान आरोपी ने दावा किया है कि “वो हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था।” बता दें कि आरोपी बहादुरगढ़ का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी आई सामने है। आरोपी के अनुसार उसने हिमानी को काफी पैसे दिए थे, इसके बावजूद भी वह हर बार अधिक पैसे की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस आरोपी के दावों की अभी जांच कर रही है।  रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था (Himani Narwal murder) हिमानी नरवाल का शव  दरअसल, शनिवार (1 मार्च की) सुबह रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस (Himani Narwal murder) पड़ा हुआ था। कुछ राहगीरों की नजर सूटकेस पर पड़ती है। इस बीच पुलिस को सूचना दी जाती है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँचती है। सूटकेस खोलने पर उसमें 20 से 22 साल की एक युवती का शव मिला। उसके हाथों में चूड़ियां और गले में दुपट्टा था। चेहरा जाना पहचाना इसलिए भी था क्योंकि वो कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता थी और राहुल गाँधी की भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुई थी। खैर, इस दरम्यान एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया कि युवती को देखने पर ऐसा लग रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर उसके शव को सूटकेस में डाल दिया गया है। पुलिस के अनुसार वह पिछले पांच महीनों से रोहतक के विजयनगर में अपने पैतृक घर में अकेली रह रही थी और पिछले हफ्ते एक शादी में शामिल हुई थी। पिछले 3 दिन से वो लापता थी। फिलहाल पुलिस ने हिमानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हिमानी की हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसे भी पढ़ें:- पुलिस की लापरवाई की वजह से आगरा में हुआ बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा हादसा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या (Himani Narwal murder) पर दुख जताया  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या (Himani Narwal murder) पर दुख जताया है। भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि “रोहतक में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की नृशंस हत्या की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। मैं मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित मामले पर संवेदना जताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि “एक लड़की की इस तरह से हत्या और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग है। इस हत्या की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सरकार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे।” Latest News in Hindi Today Hindi News Himani Narwal murder #HimaniNarwalMurder #CongressWorkerKilled #HaryanaCrime #JusticeForHimani #MurderMystery #BreakingNews #CrimeReport #PoliceInvestigation #IndiaNews #LatestUpdate

आगे और पढ़ें
Translate »