Team India to Play 9 Series in 6 Months

Team India to Play 9 Series in 6 Months: IPL के बाद अब 6 महीने में 9 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया 

3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का महामुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब की 6 रनों से हरा कर आईपीएल- 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे 18 साल बाद पहली बार आरसीबी ने आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही 3 जून को आईपीएल का यह सीजन खत्म हो गया। भले ही आईपीएल का सीजन खत्म हो गया हो, लेकिन भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Team India to Play 9 Series in 6 Months) खेलेगी। इस तरह आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर खेलते दिखेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में भारत को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यही नहीं, इसके अलावा भारत को अगले 6 महीने में लगभग 9 सीरीज खेलनी है। इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 के मुकाबले भी शामिल हैं।  बांग्लादेश के दौरे के बाद टीम इंडिया को एशिया कप खेला (Team India to Play 9 Series in 6 Months) जाना है भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक चलेगा। इस दौरे के बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना (Team India to Play 9 Series in 6 Months) है। बांग्लादेश में भारतीय टीम 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फ़िलहाल अभी तक यह तय नहीं है कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी भी या नहीं। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया को एशिया कप खेला जाना है। हालाँकि एशिया कप के मुकाबले को लेकर स्थिति भी अभी साफ नहीं हो पाई है। इस टूर्नामेंट की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें:- IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद नवंबर से दिसंबर तक साउथ अफ्रीका की मेजबानी (Team India to Play 9 Series in 6 Months) करेगी टीम इंडिया यही नहीं, एशिया कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की मेजबानी (Team India to Play 9 Series in 6 Months) करेगी। बता दें कि 2 मैचों का टेस्ट सीरीज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। फ़ी उसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टेस्ट टीम नवंबर से दिसंबर तक साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेंगे। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस तरह टीम इंडिया का शिड्यूल साल के अंत तक फिक्स हो चुका है। देखने वाली बात यह कि टीम इंडिया इस दौरान कहाँ-कहाँ अपना परचम लहराती है। वैसे भारतीय प्रशंसक बड़ी बेसब्री से इन दौरों का इंतजार कर रहे हैं।   इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया अपनी टीम का ऐलान  बता दें कि 20 जून से 5 के दरम्यान भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह टेस्ट 20 जून 2025 को हेडिंग्ले में शुरू होगा। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। इस सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम खेलने उतरेगी। बात करें टीम इंग्लैंड की तो इंग्लैंड की टीम में, बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन जैसे दिग्गज शामिल हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Team India to Play 9 Series in 6 Months TeamIndia #IndianCricket #PostIPL2025 #INDvsWorld #CricketSchedule #MenInBlue #CricketSeries2025

आगे और पढ़ें
Champions Trophy 2025 Final between India and New Zealand

Champions Trophy 2025 Final में क्या 25 साल पुरानी अपनी हार का बदला लेगी टीम इंडिया?

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास अनुभवी खिलाड़ियों की अपनी फ़ौज है। कहने की जरूरत नहीं है, दोनों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि भारतीय टीम लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी। बता दें कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल विराट कोहली की कप्तानी में खेला था। लेकिन तब टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 180 रनों से मात दी थी। अब एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार बैठी है। यह तो ठीक, लेकिन गौर करने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि टीम इंडिया में चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी खेले थे।  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भी इनका खेलना लगभग है तय  बता दें कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेले थे। और गौर करने वाली बात यह कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) में भी इनका खेलना लगभग तय ही है। बड़ी बात यह कि रोहित मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची है। खैर, बात करें विराट कोहली के फॉर्म की तो वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दमदार प्रदर्शन किया था। वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ बने हुए हैं। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने भी अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि टीम के लिए मैच विनर भी बनकर उभरे हैं। अच्छी बात यह कि हार्दिक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ मिलकर बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:- India vs New Zealand match में मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की निगाहें, रिकॉर्ड बहुत कुछ करते हैं बयां चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को मिली थी करारी शिकस्त (Champions Trophy 2025 Final) भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मैच हुआ था। तब न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत की तरफ से सौरव गांगुली ने शतकीय पारी खेलते हुए शानदार 117 रन बनाए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के क्रिस केन्स ने 102 रन बनाकर गांगुली के शतक पर पानी फेर दिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) मुकाबले में 25 साल पुरानी अपनी हार का बदला लेगी? इसका जवाब तो 9 मार्च को होने वाले मैच के दौरान ही  पता लग सकेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy 2025 Final #ChampionsTrophy2025 #TeamIndia #INDvsPAK #CricketFinal #CricketRevenge #CT2025Final #IndiaWins #CricketFever #BCCI #RohitSharma

आगे और पढ़ें
India vs New Zealand match

India vs New Zealand match में मोहम्मद शमी पर रहेंगी सभी की निगाहें, रिकॉर्ड बहुत कुछ करते हैं बयां

9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के (India and New Zealand) बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई को इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के गेंदबाजों का बेहतरीन फॉर्म ही उसे जीत का प्रबल दावेदार बना रहा है। बता दें कि इस इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुल 4 मुकाबले खेले हैं। बड़ी बात यह कि इन चारों मुकाबलों में टीम इंडिया अजेय रही है। दुबई की पिच पर न सिर्फ स्पिन गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया बल्कि  भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने भी अपनी धार-धार गेंदबाजी के बदौलत विरोधी टीम के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाए। फाइनल मुकाबले में सब की नजर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर रहेगी। ऐसा इसलिए कि शमी को टीम इंडिया की रीढ़ माना जाता है। बात करें उनके परफॉर्मेंस की तो इस टूर्नामेंट में शमी कुल 4 मैच खेल चुके हैं। इन चार मैचों में उन्होंने कुछ 8 विकेट झटके हैं। ऐसे में कहने की जरूरत नहीं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में  गेंदबाजी का दारोमदार शमी के कंधों पर ही रहने वाला है।   वनडे में न्यूजीलैंड के (India vs New Zealand match) खिलाफ मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है गौरतलब हो कि लंबे अरसे बाद मोहम्मद शमी ने मैदान पर वापसी की थी। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर सभी के मन में शंका जरूर थी कि क्या शमी अपना हंड्रेड परसेंट दे पाएंगे? लेकिन शमी ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और उसके फिर चैंपियंस ट्रॉफी में न सिर्फ अपने प्रदर्शन से खुद की फिटनेस को भी साबित किया बल्कि अपनी गेंदबाजी का लोहा भी मनवाया। तो वहीं बात करें वनडे में न्यूजीलैंड के (India vs New Zealand match) खिलाफ मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। वनडे में उनका गेंदबाजी औसत 23.80 का है तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका औसत 19.72 का रहा है।  इसे भी पढ़ें:-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand match) वनडे फॉर्मेट में कुल खेले हैं 15 मुकाबले अब तक शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand match) वनडे फॉर्मेट में कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.72 के औसत से कुल 37 विकेट हासिल किए हैं। बड़ी बात यह कि इस दौरान शमी ने 2 बार जहां मैच में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे, तो वहीं एक बार वो चार विकेट भी ले चुके हैं। बात करें न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट रहा है। यह कारनामा उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए वनडे में मोहम्मद शमी ने अब तक कुल 26 मैचेस खेले हैं। जिसमें उन्होंने 20.32 के औसत से कुल 50 विकेट झटके हैं। 5.32 का उनका इकॉनमी रेट रहा है। वनडे फॉर्मेट में अब तक वो कुल 107 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उसमें उन्होंने 23.80 के औसत से कुल 205 विकेट टीम इंडिया के लिए झटके हैं। वनडे में कुल 6 बार वो पांच विकेट लेने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं 10 बार 4 विकेट भी मैच में हासिल किए हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news India and New Zealand #MohammedShami #INDvsNZ #ShamiBowling #CricketStats #ODIRecords #TeamIndia #ShamiVsNZ #CricketNews #INDNZMatch #ShamiPerformance

आगे और पढ़ें
Champions Trophy

Champions Trophy: डेविड मिलर के शतक के बावजूद साउथ अफ्रीका फाइनल से बाहर, क्या फाइनल में भारत के सामने टिक पाएगा न्यूजीलैंड?

लाहौर में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के इतिहास में 362 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। साउथ अफ्रीकी टीम के सारे दिग्गज बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। लेकिन बीच मिलर डटे रहे। इस दौरान चौके के साथ उन्होंने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 50वें ओवर में जैमीसन पर दो चौके और एक छक्के के बाद आखिरी गेंद पर दो रन के साथ 67 गेंद में शतक पूरा किया। इधर डेविड मिलर की सेंचुरी पूरी हुई तो उधर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। बेशक उन्होंने शतकीय पारी खेली लेकिन उनकी इस पारी का विशेष लाभ नहीं हुआ। क्योंकि उनकी टीम फाइनल से बाहर हो चुकी थी। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। 67 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेलने वाले डेविड मिलर अपनी टीम को बुधवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत नहीं दिला पाए। गौर करने वाली बात यह कि जब मिलर ने हेलमेट उतारा तो उनकी आंखों में आंसू थे। चेहरे पर निराशा साफ़ झलक रही थी। इस हार का गम डेविड मिलर के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब साउथ अफ्रीका आईसीसी के टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच ने साउथ अफ्रीका को अपना पहला आईसीसी खिताब जीतने नहीं दिया था।  चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट के इतिहास का है सर्वोच्च स्कोर  बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 362 रन का पहाड़ सा लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से रविंद्र ने  101 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन तो विलियमसन ने 94 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच हुई 164 रन की साझेदारी की। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 49 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 362 रन बनाए। गौर करने वाली बात यह कि यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। खैर, 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंटनर 43 रन पर तीन विकेट झटके तो ग्लेन फिलिप्स 27 रन पर दो विकेट चटकाए। इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की धार-धार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 312 रन ही बना सका। साऊथ अफ्रीका के बाहर जाने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।  भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को दी थी पटखनी  बता दें कि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। ऐसे में बड़ा सवाल क्या रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाएगी? महत्वपूर्ण सवाल यह कि इस खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? बात करें भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में हुए मुकाबलों की तो अब तक वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच 119 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 61 बार पटखनी दी है तो वहीं न्यूजीलैंड की ने टीम इंडिया को 50 बार हराया है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 7 मैच बेनतीजा रहे हैं। गौरतलब हो कि पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मैच में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी थी। खैर, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड की 2 भिड़ंत हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है।  इसे भी पढ़ें:-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है रही बात चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने  ग्रुप स्टेज मैच में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया तो वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस तरह अब तक भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। बात करें न्यूजीलैंड की तो न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान को पटखनी दी है। इसके अलावा सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम को सिर्फ भारत के खिलाफ ही हार का मुंह देखना पड़ा है। Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy #INDvsNZ #DavidMiller #SouthAfricaCricket #NZCricket #TeamIndia #CricketFinal #KohliVsWilliamson  #ChampionsTrophy  #ChampionsTrophy2025  #ChampionsTrophyFinal

आगे और पढ़ें
Champions Trophy final 2025

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। 4 मार्च को दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार खेल दिखाया और कंगारू टीम का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म कर दिया। भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 48.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत में विराट कोहली (84 रन) और श्रेयस अय्यर (45 रन) की पारियों ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही, भारतीय टीम की फील्डिंग भी बेहतरीन रही, जिसके चलते मुकाबले के बाद ‘बेस्ट फील्डर का मेडल’ भी दिया गया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो भी साझा किया, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। श्रेयस अय्यर बने बेस्ट फील्डर, रवि शास्त्री ने दिया मेडल भारतीय टीम की फील्डिंग इस सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार रही। शुभमन गिल ने जहां ट्रेविस हेड का जबरदस्त रनिंग कैच पकड़ा, वहीं श्रेयस अय्यर की सटीक थ्रो ने एलेक्स कैरी को पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर की जबरदस्त फील्डिंग के चलते उन्हें ‘बेस्ट फील्डर’ का मेडल दिया गया। यह खास सम्मान उन्हें भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिया। इस मौके पर रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “जब मैदान पर दो बेहतरीन टीमें आमने-सामने होती हैं, तो असली कैरेक्टर सामने आता है। आज के मैच में वही देखने को मिला। पूरी टीम का प्रयास ही आपको जीत की ओर ले जाता है। अब फाइनल में भी इसी जज्बे के साथ खेलना होगा।” श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उनके बेहतरीन फील्डिंग प्रयासों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिससे टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की पारियों ने दिलाई जीत भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित किया। उन्होंने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम की जीत आसान हो गई। श्रेयस अय्यर ने भी 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा, कप्तान रोहित शर्मा (Caption Rohit Sharma) ने भी तेजी से रन बटोरते हुए पारी को आगे बढ़ाने में मदद की। गेंदबाजी में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने अहम विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। फाइनल में भारत का सामना किससे होगा? भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उसका मुकाबला किस टीम से होगा, इसका फैसला 5 मार्च को होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेसी प्रवक्ता के इस बयान पर मचा सियासी घमासान, रोहित शर्मा को कहा मोटा तो बीजेपी ने की राहुल से तुलना क्या भारत दोबारा चैंपियन बन पाएगा? भारतीय क्रिकेट टीम पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जीत चुकी है और इस बार भी उनकी नजरें खिताब पर टिकी होंगी। टीम की मौजूदा फॉर्म, मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप, धारदार गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग को देखते हुए भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, फाइनल में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका में से किसी एक टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। अगर भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल जैसी ही ऊर्जा और रणनीति के साथ खेलते हैं, तो एक और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना हकीकत में बदल सकता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर की बेहतरीन फील्डिंग और पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। अगर टीम इसी लय में खेलती रही, तो ट्रॉफी भारत की झोली में आना तय है। Latest News in Hindi Today Hindi news ICC Champions Trophy 2025 #ICCChampionsTrophy2025 #INDvsAUS #TeamIndia #CricketFinal #ChampionsTrophy #IndiaCricket #AUSvsIND #CricketNews #CricketLovers #BCCI

आगे और पढ़ें
Team India in semi-final

Champions Trophy: न्यूजीलैंड को पटखनी देने के बाद सेमीफइनल में कंगारुओं से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा है भारी 

रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) के आखिरी ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से मात देते हुए भारत ग्रुप ए शीर्ष पायदान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए आवश्यक 250 रन के आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और 45.5 ओवर में 205 रन पर ही ढेर हो गई। बता दें कि ग्रुप ए से भारत-न्यूजीलैंड और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं। लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले यह तय नहीं हो पा रहा था कि ग्रुप ए में टॉपर कौन होगा। क्योंकि ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला ग्रुप ए की टॉपर टीम से होना था। ऐसे में न्यूजीलैंड के भारत से हारने अब ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया से होगा और न्यूजीलैंड का मुकाबला ग्रुप बी की टॉपर साऊथ अफ्रीका से होगा।  दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला  बता दें कि 4 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मार्च , 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को (यदि सेमि फाइनल में भारत जीता तो) दुबई और (यदि ऑस्ट्रेलिया जीता तो) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले का महामुकाबला होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के बिगड़े मौसम को देखते हुए दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का प्रावधान किया है। इसके पीछे की वजह यह कि सेमीफाइनल मैच यदि बारिश की भेंट चढ़ा तो अगले दिन या फिर दो तीन दिनों नतीजा निकाला जा सके।  इसे भी पढ़ें:– बारिश की वजह से Champions Trophy 2025 के 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, भारत और न्यूजीलैंड मैच भी कहीं…. चैंपियंस ट्रॉफी में 2 बार भारत की हो चुकी है ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत  खैर, मंगलवार को टीम इंडिया का मुकाबला कंगारुओं से होना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है? बता दें कि अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में 2 बार भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हो चुकी है। साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार भिड़ी थी। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था। इसके बाद अगली भिड़ंत साल 2000 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें नैरोबी में भिड़ी थीं। इस बार भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हरा दिया था। साल 2009 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अतीत के आंकड़ों पर गौर करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी ही रहा है। मजे की बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया भारत को मात देने में नाकाम रहा है। वहीं बात करें वनडे फॉर्मेट की तो, अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कुल 84 जीते हैं और भारत को 57 मैचों में ही जीत मिली है। खैर, बता दें कि मंगलवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। Latest News in Hindi Today Hindi News Champions Trophy #ChampionsTrophy #INDvsAUS #TeamIndia #CricketSemiFinal #AUSvsIND #CricketFans #NZvsIND #TrophyHunt #RohitSharma #ViratKohli

आगे और पढ़ें
Translate »