India response to Pahalgam attack: पहलगाम में कायराना हमले के बाद भारत ने उठाया ऐसा कदम कि पूरे पाकिस्तान में मची खलबली
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ही सख्त कदम (India response to Pahalgam attack) उठाया है। बुधवार रात सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर पांच प्रतिबंध लगा दिए हैं। सख्त कदम उठाते हुए भारत ने सिंधु जल का पानी रोक दिया है। ढाई घंटे तक चली बैठक के बारे में मिस्री ने बताया कि “हमले में कई लोग घायल हुए हैं।” सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मिस्री ने कहा कि “दुनिया भर की कई सरकारों ने अपना समर्थन और एकजुटता दिखायी है और उन्होंने स्पष्ट रूप से इस आतंकवादी हमले की निंदा की है।” उन्होंने आगे कहा कि “सीसीएस ने ऐसी भावनाओं की सराहना की, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दर्शाती है।” बता दें कि सीसीएस की बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि इस कायराना हमले के बाद भारत ने कुछ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के इस कदम से पूरे पाकिस्तान में (India response to Pahalgam attack) दहशत का माहौल है भारत उन लोगों की तलाश में लगातार डटा (India response to Pahalgam attack) रहेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्य किए हैं इस दौरान विदेश सचिव ने बताया कि “सीसीएस को दी गई ब्रीफिंग में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को सामने (India response to Pahalgam attack) लाया गया।” उन्होंने कहा कि “इस बात को रेखांकित किया गया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक वृद्धि तथा विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ।” यही नहीं मिस्री ने कहा कि “सीसीएस ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि “इसमें यह संकल्प लिया गया कि हमले के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “तहव्वुर राणा के हालिया प्रत्यर्पण की तरह, भारत उन लोगों की तलाश में लगातार डटा रहेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्य किए हैं या इसकी साजिश रची है।” इसे भी पढ़ें:- इसलिए पीएम मोदी ने सऊदी से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का नहीं किया इस्तेमाल भारत के इन पांच कदमों के बाद पाकिस्तान में मच (India response to Pahalgam attack) गई है खलबली गौर करनेवाली बात यह कि भारत के इन पांच कदमों के बाद पाकिस्तान में खलबली मच (India response to Pahalgam attack) गई है। पाकिस्तान में डर का आलम यह है कि आज वहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएससी की इस बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्री शामिल होंगे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “एनएससी की बैठक में भारत के कदमों पर चर्चा होगी और इसके बाद वह जवाबी कार्रवाई करेगा।” Latest News in Hindi Today Hindi India response to Pahalgam attack #PahalgamAttack #IndiaStrikesBack #IndianArmy #TerrorismInKashmir #PakistanExposed #SurgicalStrike #DefendIndia #IndianForces #PahalgamTerror #KashmirSecurity

