Mobile Overheating: मोबाइल को गर्म होने से बचाने और कूल रखने के 5 आसान ट्रिक
मोबाइल (Mobile) फोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना कुछ मिनट गुजारना भी हमारे लिए मुश्किल है। लेकिन, मोबाइल (Mobile) का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, नहीं तो यह परेशानी की वजह बन सकता है। कई बार आपने यह नोटिस किया होगा कि मोबाइल एकदम गर्म हो जाता है। मोबाइल (Mobile) के गर्म होने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मोबाइल ओवरहीटिंग (Mobile overheating) के कई कारण हो सकते हैं जिसमें अधिक समय तक इसका इस्तेमाल, सीधी सनलाइट के संपर्क में आना या इंटरनल इशूज आदि शामिल हैं। ऐसी स्थिति में इसे कूल करना बेहद जरूरी है। आइए जानें ओवरहीट होने पर मोबाइल को कूल करने के टिप्स (Tips to cool down overheat mobile) के बारे में। ओवरहीट होने पर मोबाइल को कूल करने के टिप्स (Tips to cool down overheat mobile) के बारे में पाएं जानकारी मोबाइल (Mobile) का गर्म होना हानिकारक होता है जिससे फोन आग पकड़ सकता है या फोन फट भी सकता है। ओवरहीट होने पर मोबाइल को कूल करने के टिप्स (Tips to cool down overheat mobile) इस प्रकार हैं: हीट और सनलाइट से हटाएं जैसे पहले ही बताया गया है कि हीट और सनलाइट मोबाइल ओवरहीटिंग (Mobile overheating) का कारण बन सकते हैं। इस मामले में तुरंत फोन को सनलाइट से हटाएं और किसी ठंडी जगह पर रखें। किसी गर्म जगह पर इसे रखने से भी बचना चाहिए। केस को रिमूव करें मोबाइल (Mobile) केस फोन कि सुरक्षा तो करते हैं, लेकिन यह हीट का कारण बन सकते हैं और नुकसान कर सकते हैं। अगर आपका मोबाइल ओवरहीटिंग (Mobile overheating) हो गया है, तो मोबाइल केस को तुरंत निकाल दें। इससे फोन को ठंडा होने में मदद मिलेगी। अनावश्यक ऐप्स को बंद कर दें कई बार मोबाइल ओवरहीटिंग (Mobile overheating) का कारण यह भी हो सकता है कि आपने फोन में बहुत अधिक ऐप्स खोल रखी हों। इन्हें बंद करने से फोन का वर्कलोड कम होता है। जिससे फोन को कूल होने में मदद मिलती है। एयरप्लेन मोड ऑन करें अगर आपका फोन गर्म हो गया है तो इसे ठंडा करने के लिए तुरंत अपना वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि को बंद करें और एयरप्लान मोड को ऑन करें। यह मोबाइल ओवरहीटिंग (Mobile overheating) से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसके साथ ही स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करने से भी इसमें लाभ होगा। इसे भी पढ़ें:- साइज से लेकर कीमत तक: एसी खरीदने से पहले जानिए ये 5 जरूरी बातें ठंडी जगह पर रखें ओवरहीट होने पर मोबाइल को कूल करने के टिप्स (Tips to cool down overheat mobile) में यह सबसे आसान है। मोबाइल ओवरहीटिंग (Mobile overheating) के मामले में अपने फोन को पंखे या एयर कंडीशनर (AC) के पास रखें। लेकिन, इसे फ्रिज या फ्रीजर में रखने की गलती न करें। मोबाइल (Mobile) को नियमित रूप से रीस्टार्ट करने या सॉफ्टवेयर को बार-बार अपडेट करने रहने से भी हीट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है। Latest News in Hindi Today Hindi Mobile overheating #overheat #Tipstocooldownoverheatmobile #mobile #phone #mobile overheat

