Newborns Found Dead: आखिर क्यों दम तोड़ रही है माँ की ममता, एक के बाद एक कई जगह मिले नवजात शिशुओं के शव
बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इस दुनिया में एक तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक अदद संतान के लिए पूजास्थलों से लेकर अस्पतालों की ठोकरे खा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने जिगर के टुकड़े को जन्म देने के बाद लावारिस मरने के (Newborns Found Dead) लिए छोड़ दे रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं, मासूम बच्चों को रोता देखकर दिल दहल जाता है। ऐसे में यदि मासूमों को मां की गोद के बजाय यदि उन्हें लावारिस स्थानों पर दम तोड़ने के लिए छोड़ दिया जाए तो क्या कहिएगा। पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न इलाकों से एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से मिले नवजात बच्चों के शवों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो कौन कलयुगी माँ है, जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को इस कदर मरने के लिए छोड़ दिया? आखिर किस मजबूरी के चलते यह कदम उठाना पड़ा? मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिली (Newborns Found Dead) एक नवजात शिशु की लाश दरअसल, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक नवजात बच्चे की लाश (Newborns Found Dead) मिली। बच्चे की लाश टॉयलेट के डस्टबिन में पड़ी थी। तभी वहां से गुजार रहे एयरपोर्ट के एक सुरक्षाकर्मी की नजर नवजात बच्चे पर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में नजदीकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इस बीच डॉक्टर ने चेक करते ही नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मुंबई की सहार पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। ये बच्चा किसने फेंका, मुंबई पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इस बच्चे को डस्टबीन में किसने रखा? इसके लिए पुलिस एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की खाक छान रही है। इसके अलावा उस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुणे में प्लास्टिक की जार में मिला (Newborns Found Dead) 7 नवजात शिशुओं का शव मुंबई के बाद इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले से भी प्रकाश में आई। खबर के मुताबिक पुणे स्थित दौंड कस्बे के बोरावकेनगर इलाके में कचरे के ढेर में 6 से 7 नवजात शिशुओं के शव (Newborns Found Dead) मिले हैं। दरअसल, मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बोरावकेनगर में प्राइम टाउन के पीछे कचरे के ढेर में नवजात शिशु और मानव अवशेष मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उन्हें 6-7 नवजात शिशु मिले। वे प्लास्टिक के जार में भरकर फेंके गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन शिशुओं को यहां कौन और क्यों फेंक गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दरअसल, एक शख्स सुबह टहलने निकला था, तभी उसकी नजर कूड़े के ढेर पर पड़ी। उसे कचरे के ढेर में नवजात शिशुओं के शव दिखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने इन शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसे गर्भपात के मामले से भी जोड़कर देख रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग हैरान हैं कि कोई भला ऐसा कैसे कर सकता है? ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले ‘कपलर’ पर मिला (Newborns Found Dead) नवजात शिशु का शव आपको जानकर हैरत होगी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर पर एक नवजात शिशु का शव (Newborns Found Dead) मिला था। बच्चे का शरीर खून से लथपथ था। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में देखकर ऐसा लगा मानो, नवजात को जन्म के तुरंत बाद ही उसे वहां फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक नवजात का शव रेलवे स्टेशन के पास राजधानी कॉम्प्लेक्स में खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों के बीच कपलर पर पड़ा मिला था। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को शव मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शिशु को सावधानीपूर्वक निकालकर कलावती अस्पताल भेजा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद डिलीवरी की और नवजात बच्ची को जिंदा (Newborns Found Dead) कूड़ेदान में फेंका ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से भी आई। सीतापुर के वामहमूदपुर गांव के मजरा हाता में देवस्थान के पास एक नवजात का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुट है कि बच्चे की मां कौन थी और उसे वहां क्यों छोड़ा? यही नहीं, कुछ इसी तरह की एक घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले में भी घटी। जहां कूड़ेदान में एक नवजात का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि नवजात का शव एक कूड़ेदान पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल में भेज दिया। और आगे की पड़ताल में जुट गई। इस बीच पुलिस सोमवार को एक जोड़े को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक़ 31 वर्षीय महाबालेश कामोजी 22 वर्षीय सिमरन उर्फ मुस्कान पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। किट्टूर के पास अबादगट्टी गांव के रहने वाले इस जोड़े का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने पारिवारिक विरोध के बावजूद शादी करने का फैसला किया था। अपनी मौजमस्ती को ज़माने से छुपाने के लिए नवजातों शिशुओं का घोंट रहे हैं गला खैर, इस बीच शादी हो पाती कि इससे पहले ही मुस्कान गर्भवती हो गई। पुलिस के मुताबिक मुस्कान के परिवार को उसकी गर्भावस्था की भनक तक नहीं लगी। इस दरम्यान 5 मार्च को अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने अकेले बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेद ने बताया कि “मुस्कान ने ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद… Read More

