नथिंग (Nothing) फोन कंपनी एक ब्रिटिश कंपनी है ,जो स्मार्टफोन (Smartphone) के साथ-साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का निर्माण करती हैं। इस कंपनी के मोबाइल फोन भारत के बाजार के लिए नए तो हैं, लेकिन यह कंपनी अपने फोन के डिजाइंस के लिए लोकप्रिय हो रही है। इन के मोबाइल फोन्स के फीचर्स भी अच्छे होते हैं। यह कंपनी अपने नए स्मार्टफोन (Smartphone) को लॉन्च करती रहती हैं। अभी भी नथिंग (Nothing) कंपनी ने एक नया फोन निकाला है। इसे खरीदने के इच्छुक लोग जल्द ही इसकी बुकिंग कर पाएंगे। जो भी लोग इसकी प्री-बुकिंग करते हैं उन्हें इस फोन साथ नथिंग (Nothing) के अन्य ऑफर्स के साथ एयर वायरलेस एयरबड फ्री में दिए जा रहे हैं। आइए जानें इस कंपनी के नए फोन “नथिंग फोन 3 (Nothing phone 3)” के बारे में विस्तार से। नथिंग फोन 3 के फीचर्स (Nothing Phone 3 Features) और प्राइज के बारे में भी जानें।
नथिंग फोन 3 के फीचर्स (Nothing Phone 3 Features): पाएं जानकारी
नथिंग फोन 3 (Nothing phone 3) का डिजाइन इसकी खासियत है। यह एक ट्रांसपेरेंट डिजाइन है और इसमें मेटल व ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। अगर बात की जाए इस फोन के बैक की तो इसकी बैक असिमेट्रिक है और इससे फोन का धूल और पानी से बचाव होता है। नथिंग फोन 3 के फीचर्स (Nothing Phone 3 Features) इस प्रकार हैं:
डिस्प्ले
नथिंग फोन 3 (Nothing phone 3) में AMOLED डिस्प्ले है जो 6.67 इंच का है। इसमें पिक्सल रिजॉल्यूशन 260 x 2800 है और रिफ्रेश रेट एडीआर10+ और 120Hz है।
कैमरा
अगर बात करें इस फोन के कैमरे की तो इस फोन में यूजर्स को बहुत ही बेहतरीन कैमरा मिल रहा है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा है ,जिसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। यही नहीं इसमें अच्छे वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल रही है। यानी अगर आपको फोटोग्राफी या वीडियो रिकॉर्डिंग का शौक है तो यह कैमेरा आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
बैटरी
नथिंग फोन 3 (Nothing phone 3) में बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और लम्बी चलती है। इसमें 5150mAh की बैटरी है। बस कुछ ही देर में यह पूरा चार्ज हो जाता है और आप पूरा दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें साथ ही इस फोन में नथिंग (Nothing) ओएस 3.5 सॉफ्टवेयर है जो एंड्रायड है।
प्रोसेसर
नथिंग फोन 3 (Nothing Phone 3) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन (Smartphone) में 8 कोर सीपीयू और एड्रेनो 825 जीपीयू भी आपको मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:- Govt Warns Online Shoppers: सरकार की यह सलाह नहीं मानने पर अपना सबकुछ गँवा सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले
कीमत
नथिंग फोन 3 (Nothing phone 3) की कीमत अन्य ब्रांड के कीमती स्मार्टफोन (Smartphone) से भी अधिक है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला यह फोन ग्राहकों को 79,999 रुपये में मिलेगा। लेकिन इसमें कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं। बैंक और अन्य एक्सचेंज ऑफर्स के साथ यह कम कीमत में मिलेगा। अनुमान के मुताबिक उसके बाद यह आपको लगभग 63,000 रुपये का पड़ सकता है। जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 89,999 रुपये है। ऑफर्स के साथ यह ग्राहकों को 73,000 रुपये में मिलेगा।
नथिंग फोन 3 (Nothing Phone 3) के लिए प्री आर्डर 15 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट और कुछ ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। यही नहीं, कंपनी प्री आर्डर करने वाले ग्राहकों को एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ-साथ अन्य ऑफर्स भी दे रहे हैं। 4 जुलाई से आप इसे प्री आर्डर कर सकते हैं। अधिक जानकरी के लिए आप इनकी वेबसाइट को भी विजिट कर सकते हैं।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi Nothing Phone 3
#NothingPhone3 #PremiumDesign #TechLaunch #Smartphone2025 #NothingPhone #AndroidPhone #CarlPei





