SIM बंद होने के नाम पर हो रहा बड़ा घोटाला, सरकार की चेतावनी और बचाव के तरीके

SIM Shutdown Scam Govt Issues Warning & Safety Tips

पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह एक ऐसा अपराध है जिसमें कोई व्यक्ति या ग्रुप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर के लोगों को लुटते हैं और उन्हें फाइनेंशियल नुकसान पहुंचाते हैं। यही कारण है कि लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यही नहीं, लोगों यह भी बार-बार समझाया जाता है कि वो अपने पासवर्ड को सेफ रखें और अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। आजकल एक और फ्रॉड चर्चा में है जिसका नाम है सिम स्वैप फ्रॉड (SIM swap fraud)। इसके बारे में डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन ने भी लोगों को सचेत रहने का आग्रह किया है। अब तक कई लोग इस फ्रॉड का शिकार बन चुके हैं। आइए जानें इस सिम स्वैप फ्रॉड के बारे में। सिम स्वैप फ्रॉड से कैसे बचें (How to avoid SIM swap fraud), यह भी जानें।

क्या है सिम स्वैप फ्रॉड (SIM swap fraud)?

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर एक जानकारी शेयर की है। इसमें उन्होंने लोगों को इस नए स्कैम से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि यूजर फर्जी मेसेज और कॉल्स को रिपोर्ट करें। हम लोग अक्सर अपने बैंक अकाउंट और अन्य पर्सनल इंफॉर्मेशंस को लोगों के साथ शेयर नहीं करते और उन्हें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सेफ रखते हैं। इसमें बिना वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी के बिना कोई भी यूजर के एकाउंट्स को एक्सेस नहीं कर पाता है। लेकिन, अब अपराधियों ने लोगों के बैंक अकाउंट से पैसा उड़ाने के लिए नया तरीका निकाला है जिसका नाम है सिम स्वैप फ्रॉड (SIM swap fraud)। जानिए क्या होता है इस फ्रॉड में?

  • इस फ्रॉड में साइबर अपराधी (Cyber criminal) हमारे पर्सनल डाटा को इकठ्ठा करते हैं जैसे हमारा नाम, पता और अन्य जानकारियां।
  • इसके बाद साइबर अपराधी (Cyber criminal) मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करते हैं और हमारे मोबाइल नंबर को ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट करते हैं और ट्रांसफर होने के बाद हमारे नंबर के नए सिम को अपने फोन में एक्टिवेट कर लेते हैं। 
  • मोबाइल नंबर ट्रांसफर होने के बाद साइबर अपराधी (Cyber criminal) ऑनलाइन सर्विसेज के माध्यम से मैसेजेस, बैंक एकाउंट्स, सोशल मीडिया एकाउंट्स और अन्य सर्विसेज को एक्सेस कर लेते हैं और हमारे बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं।

सिम स्वैप फ्रॉड से कैसे बचें (How to avoid SIM swap fraud)?

  • अगर आप इस फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी सिम की सिक्योरिटी सेटिंग को स्ट्रांग करें।
  • अपनी निजी इंफॉर्मेशंस को हमेशा सुरक्षित रखें। लोगों से इसे शेयर करने से बचें।
  • अपने बैंक एकाउंट्स और अन्य ऑनलाइन सेविसेस एक्टिविटीज पर नजर रखें। अगर आप इन्हें लेकर जागरूक रहेंगे, तो आप इन फ्रॉड्स से बच सकते हैं। सिम स्वैप फ्रॉड से कैसे बचें (How to avoid SIM swap fraud), यह आप जान गए होंगे। अब जानें इसके बारे में और अधिक।

इसे भी पढ़ें:- Govt Warns Online Shoppers: सरकार की यह सलाह नहीं मानने पर अपना सबकुछ गँवा सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले

सिम स्वैप फ्रॉड (SIM swap fraud) होने के बाद क्या करें? 

अगर किन्ही कारणों से आप इस फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत कार्यवाही करना जरूरी है। इसके लिए आपको यह पॉइंट्स ध्यान में रखना है:

  • अगर आपको पता चल जाता है कि आप सिम स्वैप फ्रॉड (SIM swap fraud) का शिकार बन चुके हैं, तो समय न गवाएं। तुरंत मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करें और फोन नंबर को तुरंत ब्लॉक कराएं।
  • अपने बैंक को तुरंत इसके बारे में सूचित करें और उन्हें जरूरी कार्यवाही करने की रिक्वेस्ट करें। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत कराएं ताकि अपराधी के खिलाफ उचित कार्यवाई की जा सके। ध्यान रहे जागरूक रहें और लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें। 

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi  SIM swap fraud

#simscam #govtwarning #cyberfraud #scamalert #safetyfirst #mobilescam #simfraud #fraudprevention #indiaalerts #digitalsafety

Translate »