भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने शनिवार को साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.
पवन सिंह का एक्स पोस्ट
पवन सिंह (Pawan Singh) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
PK से ज्योति सिंह की मुलाकात
पवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि शायद ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं. हालांकि, ज्योति सिंह ने साफ किया कि उनकी मुलाकात का मकसद चुनाव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है.उन्होंने कहा,
“मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं. मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं.”
प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
प्रशांत किशोर ने भी स्पष्ट किया कि जनसुराज पार्टी किसी के लिए अपने नियम नहीं बदलती है. उन्होंने बताया कि आरा सीट से पहले ही डॉक्टर विजय गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. पवन सिंह फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.



