बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने ग्वालियर में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बीच एक बड़ा और संतुलित बयान दिया है. उन्होंने (Dhirendra Shastri) कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहने में कोई बुराई नहीं है, जैसे ‘आई लव महादेव’ कहने में भी कोई गलत बात नहीं है. लेकिन उन्होंने सख्त लहजे में यह भी साफ किया कि ‘सर तन से जुदा’ जैसी कट्टर मानसिकता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी.
म्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील
धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि प्रेम और श्रद्धा किसी भी धर्म या आस्था के प्रति हो सकती है, लेकिन हिंसा और धमकी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लोगों से आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
PoK को लोगों से अपील
इसके साथ ही उन्होंने (Dhirendra Shastri) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे भारत में ‘घर वापसी’ करें. उन्होंने कहा कि यही सही समय है, पीओके हम लेकर रहेंगे. उन्होंने हनुमान जी से पाकिस्तान में शांति बनाए रखने की प्रार्थना भी की और पाकिस्तान को संदेश दिया कि अगर देश उनसे नहीं संभल रहा है तो भारत में लौट आना चाहिए.
वीवीआईपी कल्चर पर भी टिप्पणी
धीरेंद्र शास्त्री ने वीवीआईपी कल्चर पर भी टिप्पणी की. उन्होंने बताया कि उनके गुरु जी ने उन्हें स्वप्न में आकर फटकार लगाई थी और कहा था, “गरीबों से मिलो, जिसका कोई नहीं है, उससे मिलो.” इस अनुभव के बाद उन्होंने वीवीआईपी लोगों से अपील की कि वे कम से कम एक दिन का समय निकालें और गरीबों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझें.



