यूट्यूब (Youtube) आजकल युवाओं में सबसे अधिक प्रचलित सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में से एक है। यह एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है, जहां न केवल वीडियोज (Videos) देखे जा सकते हैं बल्कि उन्हें अपलोड और शेयर भी किया जा सकता है। इसमें यूजर अपने विचारों और क्रिएटिविटी को व्यक्त कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ो चैनल्स हैं और कई वीडियोज मौजूद हैं। यूट्यूब (Youtube) के जहां बहुत से फायदे हैं वहीं इसका मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसमें मौजूद अश्लील सामग्री, हिंसक वीडियो, साइबर बुलिंग, और व्यक्तिगत जानकारी भी कई समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। हाल ही में यूट्यूब (Youtube) ने लाखों वीडियोज (Videos) डिलीट किए हैं और अपने कई चैनल्स को भी रिमूव किए है। आइए जानें यूट्यूब (Youtube) के इस कदम के बारे में विस्तार से।
यूट्यूब ने क्यों डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos)?
यूट्यूब ने डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos) में से अधिकतर भारतीय क्रिएटर्स के हैं। यूट्यूब (Youtube) ने कुल 95 लाख से ज्यादा वीडियो डिलीट किए हैं और 48 लाख चैनल भी रिमूव हुए हैं। कंपनी के मुताबिक ये वीडियो पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर के बीच अपलोड किए गए गए थे। दिलचस्प बात यह है कि डिलीट किए गए इन वीडियोज में सबसे अधिक वीडियोज और चैनल्स भारतीय हैं। यानी, इनमे से अधिक वीडियोज (Videos) भारतीय लोगों द्वारा बनाये गए थे।
यूट्यूब ने डिलीट किए कई चैनल और वीडियोज (YouTube deleted channels and videos): क्या है कारण?
यूट्यूब द्वारा रिलीज किए डाटा के अनुसार इंडिया से लगभग 20 लाख वीडियोज को डिलीट किया गया है, जो अन्य देशों के मुकाबले बहुत अधिक हैं। इन्हें डिलीट करने के कारण के बारे में कंपनी का कहना है कि उन्हें इसलिए डिलीट किया गया हे क्योंकि उनके कंटेंट में हेट स्पीच, अफवाह, उत्पीड़न आदि था जो कंपनी की पॉलिसी के विरुद्ध है। यानी, यह कंटेंट प्लेटफॉर्म और लोगों के लिए सही नहीं था।
यूट्यूब (Youtube) ने यह भी बताया है कि इस एक्शन को एआई कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम द्वारा लिया गया है। जो ऑटोमेटिक्ली उन वीडियोज (Videos) को पहचान लेता है, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए वीडियो को एनालाइज करने के बाद उचित कार्रवाई भी की गई है।
इसमें यूट्यूब (Youtube) ने कई चैनल्स को भी रिमूव किया है। लगभग 48 लाख चैनल को प्लेटफॉर्म से बैन किया गया है।
यह कार्रवाई उन चैनलों के खिलाफ की गई है जो स्पैम, धोखाधड़ी या भ्रामक सामग्री को बढ़ावा दे रहे थे। जब इन चैनल्स को रिमूव किया गया, तो इससे जुड़े वीडियो भी खुद ही डिलीट हो गए। संक्षेप में कहा जाए तो यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म को और अधिक सुरक्षित और लोगों के लिए फायदेमंद बनाने के लिए यह कदम उठाया है।
इसे भी पढ़ें: Yoga Solar PC Concept: Lenovo का लेटेस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप
यूट्यूब की सेफ्टी पॉलिसी
यूट्यूब (Youtube) समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर की सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने के लिए उचित कदम उठाता रहता है। एआई-बेस्ड डिटेक्शन टूल्स और यूजर रिपोर्टिंग सिस्टम्स से उन्हें इसमें और अधिक फायदा मिल रहा है। इस कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को एक सुरक्षित और विश्वसनीय वीडियो प्लेटफॉर्म प्रदान करना है ताकि हर उम्र के लोग बिना किसी समस्या के इसका आनंद ले सकें। क्योंकि डिलीट किए 95 लाख वीडियोज में से 50 लाख वीडियोज ऐसे थे, जिनमे बच्चों को शामिल किया गया था।
इन वीडियोज (Videos) में खतरनाक स्टंट, उत्पीड़न और अन्य हानिकारक गतिविधियां शामिल थी, जो यूट्यूब की सिक्योरिटी पॉलिसीज के विरुद्ध था। यह वीडियोस न केवल बच्चों के लिए हानिकारक थे बल्कि इनसे गलत सदेश भी जा रहा था। यही कारण है कि यूट्यूब (Youtube) ने यह कदम उठाया और कई वीडियोज और चैनल्स को रिमूव किया गया। इससे क्रिएटर्स में भी यह सन्देश जाएगा कि वो अच्छे और सुरक्षित वीडियोज (Videos) के निर्माण पर जोर दें और यूट्यूब (Youtube) के गाइडलाइन्स के विरुद्ध कोई भी काम करने से बचें।
Latest News in Hindi Today Hindi news YouTube deleted channel and videos
#YouTubedeletedchanneldandvideos #Youtube #Videos #privacy





