महाराष्ट्र के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश हो चुका है। इस रिपोर्ट में राज्य का विकास दर देश से भी ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है। इस साल महाराष्ट्र की विकास दर (Maharashtra Growth Rate) 7.3% रहने का अनुमान है, जबकि इसी वित्त वर्ष में देश की विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है। इस हिसाब से देश की तुलना में राज्य की इकोनॉमी की वृद्धि दर 0.8% अधिक रह सकती है। वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य की कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमशः 8.7%, 4.9% और 7.8% की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान राज्य की अनुमानित सकल आय भी 45,31,518 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। राज्य की स्थिर कीमत के अनुसार अभी सकल आय 26,12,263 करोड़ रुपये है। इस साल करीब 20,051 करोड़ रुपये राजस्व घाटे का अनुमान भी जताया गया है। विधानसभा में पेश समीक्षा रिपोर्ट में राज्य का प्रति व्यक्ति आय 3,09,340 रुपये रहने की संभावना जताई गई है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 2,78,681 रुपये थी। इस वित्त वर्ष में राज्य पर कर्ज भी पिछले साल की अपेक्षा 10.1% बढ़ सकता है।
महाराष्ट्र का राजस्व 4,19,463 करोड़ रुपये रहने का अनुमान
बता दें कि वित्तमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने शुक्रवार को विधानसभा में महायुति सरकार की बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में राज्य का राजस्व संग्रह 4,19,463 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं कर राजस्व और गैर-कर राजस्व क्रमशः 14,19,972 करोड़ और 79,491 करोड़ रहने की संभावना है। अजित पवार (Ajit Pawar) ने बजट अनुमान में राज्य का राजस्व व्यय 5,19,514 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं साल 2023-24 में राज्य पर कर्च 7,11,278 करोड़ रुपये था, जो इस साल बढ़कर 7,82,991 रहने होने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें:- पीएम मोदी का सोशलमीडिया अकाउंट संभालने वाली एलिना और शिल्पी कौन हैं?
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट की खास बातें
- प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत महाराष्ट्र के ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2024 तक कुल 3.61 करोड़ बैंक खाते खुले।
- र्स्टाटअप में अखिल भारतीय स्तर पर राज्य की हिस्सेदारी बढ़कर अब 24% हो गई है।
- महाराष्ट्र में नवंबर 2024 तक शिव भोजन केंद्रों की संख्या 1884 थी, जिसे बढ़ाकर इस साल नवंबर माह तक 3.17 करोड़ करने की योजना है।
- राज्य में बिजली उत्पादन की कुल क्षमता 31 मार्च 2024 तक 38,601 मेगावॉट थी।
- राज्य में दिसंबर 2024 तक राशन कार्ड धारकों की कुल संख्या 265.20 लाख थी। इनमें 184.24 लाख नारंगी, 58.90 लाख पीले और 22.07 लाख सफेद कार्ड धारक हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news Maharashtra Growth Rate
#MaharashtraGrowth #AjitPawar #EconomicDevelopment #PerCapitaIncome #MaharashtraEconomy #StateGDP #IndiaGrowth #DevelopmentStats #EconomicProgress #GDPRanking



