बीते तीन वर्षों से जारी भीषड़ युद्ध के बाद यूक्रेन गोलीबारी बंद (Ukraine 30-day ceasefire) करने और रूस के साथ बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है। दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा में वार्ता के दौरान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने कहा कि “यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने आज एक बात बहुत स्पष्ट कर दी है कि वे शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के दृष्टिकोण को साझा करते हैं।” इस दौरान वाल्ट्ज ने कहा कि “वार्ताकारों ने इस बात पर ठोस विवरण प्राप्त किया कि यह युद्ध कैसे स्थायी रूप से समाप्त होने जा रहा है, जिसमें दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी भी शामिल है।” गौर करने वाली बात यह कि घोषणाएं ऐसे समय पर आई हैं जब यूक्रेन और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने सऊदी अरब में मास्को के कीव के खिलाफ तीन साल के युद्ध को समाप्त करने पर केंद्रित वार्ता शुरू की। रूस द्वारा 300 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराए जाने के कुछ ही घंटों बाद चर्चा शुरू हुई। बता दें कि क्रेमलिन द्वारा अपने पड़ोसी पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण का आदेश दिए जाने के बाद से यह यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला था।
यूक्रेन ने की 30 दिन के युद्ध विराम (Ukraine 30-day ceasefire) के ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को समर्थन देने की घोषणा

बता दें कि सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज ने किया। उन्होंने यूक्रेन से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक, विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और रक्षा मंत्री रुस्तम उमारोव कर रहे थे। इस बैठक के दौरान, यूक्रेन ने 30 दिन के युद्ध विराम (Ukraine 30-day ceasefire) के ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को समर्थन देने की घोषणा की। अहम बात यह कि यह निर्णय व्हाइट हाउस में अमेरिकी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच हुए सार्वजनिक मतभेद के बाद आया है। गौर करने वाली बात यह कि सप्ताह भर पहले ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को रूसी सेना के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता में शामिल होने के लिए दबाव डालने के लिए ये उपाय लागू किए थे। अब उसे इसमें सफलता मिलती दिख रही है। जेलेंस्की की ओर से युद्ध विराम पर सहमत होने की बात कहे जाने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि “अमेरिका क्रेमलिन के समक्ष युद्ध विराम प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।” इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि “अब हम रूस को बताएंगे कि यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। अब यह रूस पर निर्भर करेगा कि वे हाँ कहें या न, यदि वे दुर्भाग्य से नहीं कहते हैं, तो हमें पता चल जाएगा कि यहाँ शांति के लिए क्या बाधा है।”
इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, 400 से ज्यादा यात्री बंधक
यूक्रेन तैयार, अब रूस को भी इसके लिए राजी करने की कोशिश की जाएगी-डोनाल्ड ट्रंप
खैर इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “हाल ही में युद्धविराम पर सहमति बनी है और अब रूस से बातचीत करनी होगी। यूक्रेन ने रूस के साथ 30 दिनों के युद्ध विराम (Ukraine 30-day ceasefire) पर सहमति व्यक्त की है।” ट्रंप ने एक वीडियो संदेश में कहा कि “यूक्रेन युद्ध विराम के लिए तैयार हो गया है और अब रूस को भी इसके लिए राजी करने की कोशिश की जाएगी।” इस दौरान ट्रंप ने कहा कि “हम अब रूस जाने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर सहमति जताएंगे। शहरों में हिंसा जारी है, धमाके हो रहे हैं, और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता इस युद्ध को समाप्त करना है। यह एक पूर्ण युद्ध विराम का आह्वान है, और हमें आशा है कि रूस भी इसे स्वीकार करेगा। यदि हम रूस को इसके लिए राजी कर सके, तो यह एक बड़ी सफलता होगी।” हालांकि ट्रंप ने उम्मीद जरूर जताई कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस फैसले को स्वीकार करेंगे। इस बीच महत्वपूर्ण बात यह कि यूक्रेन की ओर से 30 दिन के लिए युद्ध विराम पर सहमत होने के बाद अमेरिका ने सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करना फिर से शुरू कर दिया है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Ukraine 30-day ceasefire
#UkraineCeasefire #30DayTruce #USUkrainePeace #TrumpRussiaVisit #ZelenskyPeaceEfforts #PutinCeasefireResponse #RussiaUkraineConflict #MiddleEastPeaceTalks #GlobalDiplomacy #CeasefireNegotiations




