रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की हैं। अगर आप रेलवे में इस पोजीशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह जानकरी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) पोजीशन की बात की जाए, तो यह भारतीय रेलवे में एक महत्वपूर्ण पोस्ट है। असिस्टेंट लोको पायलट की जिमेदारी होती है ट्रेन के इंजन को चलाना और उसका रखरखाव करना। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी हैं। आप ऑनलाइन आसानी से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। यही नहीं, इसकी पूरी जानकारी आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी मिल जाएगी। आइए पाएं जानकारी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट्स (Railway Recruitment Board has announced Assistant Loco Pilot posts) के बारे में।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट्स (Railway Recruitment Board has announced Assistant Loco Pilot posts)
असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदकों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में/ डिसिप्लिन में आईटीआई/ ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा आदि किया जाना जरूरी है।
इसके लिए एप्लिकेंट की मिनिमम एज 18 साल और मैक्सिमम एज 30 साल निर्धारित की गई है। लेकिन, आरक्षित श्रेणी से सम्बन्धित अप्लीकेंट्स के लिए कुछ छूट दी गई है। इससे 9000 से अधिक पोस्ट्स को भरा जाएगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट्स (Railway Recruitment Board has announced Assistant Loco Pilot posts) के लिए आप कैसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जानिए।
कैसे करें अप्लाई?
असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) में भर्ती के लिए आप केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस इस प्रकार है:
- सबसे पहले आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा, इसका लिंक इस प्रकार है: https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,7,1281
- इसके बाद इस भर्ती से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें
- यहां आप रेजिस्ट्रेशन लिंक पर जा कर रजिस्ट्रेशन करें।
- रेजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेंट पूरी डिटेल्स भर कर फॉर्म को पूरा करें।
- अब आप इसके लिए फीस जमा करें और सबमिट कर दें।
- आप इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
इसे भी पढ़े:– जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, जानिए ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइंस
अन्य जानकारी
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए अप्लाई करने के लिए आपके लिए यह जानकारी होना जरूरी है:
- फीस: अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई (Apply) करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए फीस भी जमा करनी होगी। इसके बिना यह प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। अगर बात की जाए तो फीस की, तो जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों के लिए यह फीस 500 रुपये है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन आदि के लिए यह फीस 250 रुपये है।
- भर्ती प्रक्रिया: असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) के लिए अप्लाई करने के लिए एप्लीकेंट्स को दो चरणों की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। यह दो चरण है सीबीटी 1 और सीबीटी 2। जो एप्लीकेंट्स दोनों चरणों में निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करते हैं, वो ही अगले चरण यानी सीबीएटी (CBAT) में भाग लेंगे। इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में पास होंगे, वो ही इस पोस्ट के लिए चुने जाएंगे।
- लास्ट डेट: यह बात जानना बहुत जरूरी है कि इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 9 मई 2025 है। यानी, इसके बाद आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। अगर आपको इन पोस्ट्स के बारे में कोई भी अन्य जानकारी चाहिए, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news Assistant Loco Pilot Job
#RailwayRecruitmentBoardhasannouncedAssistantLocoPilotposts #RailwayRecruitmentBoard #AssistantLocoPilot #LocoPilot #RailwayRecruitmens






