Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face: क्या कांग्रेस-लेफ्ट भी बतौर सीएम चेहरे तेजस्वी यादव पर होंगे राजी?

आगामी अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव होने में भले ही अभी महीनों बाकी है लेकिन अभी से चुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। दो दशकों तक सूबे में एकक्षत्र राज करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा आगे भी मुख्यमंत्री बनने की है। वो बात और है कि इस दौरान उनकी अपनी दल बदलने की नीति के चलते लोकप्रियता में कमी आई है। लोकप्रियता में कमी आने के बावजूद एनडीए के सभी घटक दल नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ने हेतु राजी हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि नीतीश की लोकप्रियता घटी है तो वो कौन है जिसकी लोकप्रियता बढ़ी है? तो बता दें कि आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद के सुपुत्र तेजस्वी यादव की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। लोकप्रियता के मामले में नीतीश-चिराग से काफी आगे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) हैं। तेजस्वी यादव बिहार के सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं। तेजस्वी भले ही पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हों लेकिन बड़ा सवाल यह कि क्या कांग्रेस और लेफ्ट तेजस्वी के चेहरे पर चुनाव लड़ने को तैयार (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) होंगी?

बिहार को लोगों की पहली पसंद (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) बने हुए हैं तेजस्वी यादव 

Opposition CM candidate 2025

दरअसल, इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बतौर मुख्यमंत्री सबसे अधिक लोगों ने पसंद किया है। सर्वे के मुताबिक मई महीने में बिहार के सीएम के रूप में 36.9 फीसदी लोग तेजस्वी को देखना चाहते हैं, तो वहीं 18.4 फीसदी लोग नीतीश कुमार को। प्रशांत किशोर को 16.4 फीसदी, एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान को 10.6 फीसदी तो वहीं बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को 6.6 फीसदी लोग बतौर सीएम पसंद कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक इस बात से इंकार नहीं ही किया जा सकता कि सीएम नीतीश कुमार से दोगुना लोग आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बिहार मुख्यमंत्री के रूप देखना चाहते हैं। तेजस्वी बिहार को लोगों की पहली पसंद (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) बने हुए हैं। 

कई बैठकों के बावजूद तेजस्वी के नाम पर आम सहमति नहीं बन (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) सकी है

बता दें कि आरजेडी, सीपीआई माले, वामपंथी दल, कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। आरजेडी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सभी दल बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार तो हैं, लेकिन तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नाम पर लड़ने के लिए एकमत नहीं हैं। हालांकि इसे लेकर इंडिया गठबंधन की कई बार बिहार चुनाव को लेकर बैठक भी हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद तेजस्वी के नाम पर आम सहमति नहीं बन (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) सकी है। दरअसल, इंडिया गठबंधन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। ऐसे में सर्वे के बाद अब क्या इंडिया गठबंधन तेजस्वी के नाम पर हामी भरेगा या फिर बिना सीएम के चेहरे के ही अपनी किस्मत आजमाएगा?

इसे भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के बेटे के वायरल हुए 130 से अधिक अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने कही यह बात 

कांग्रेस और माले चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ना (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) चाहती

हालाँकि आरजेडी ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह तो ठीक, लेकिन कांग्रेस और सीपीआई माले तैयार नहीं हैं। माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पिछले दिनों कहा कि महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। दरअसल, कांग्रेस और माले चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ना (Will Congress-Left Accept Tejashwi as CM Face) चाहती। इन दोनों ही दलों का तर्क है कि तेजस्वी के चेहरे पर चुनाव लड़ने पर यादव को छोड़कर अन्य पिछड़ी जातियों का वोट नहीं मिलेगा। ये बात कांग्रेस नेतृत्व ने सीधे तौर पर दिल्ली की मीटिंग में तेजस्वी यादव को बता दिया था। हां, ये जरूर आश्वासन दिया कि अगर सरकार बनाने का मौका हाथ आता है तो तेजस्वी यादव भले ही मुख्यमंत्री बन जाएं, लेकिन चुनाव में उनके नाम की घोषणा कर लड़ना जोखिम भरा कदम हो सकता है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news

#TejashwiYadav #CongressLeftAlliance #BiharPolitics #CMFaceDebate #OppositionUnity

Translate »