रेजर ब्लेड थ्रोट: कोविड के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, जानिए इसके लक्षण से बचाव के तरीके

COVID new variant

कोविड-19 (Covid-19) के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं, जो चिंता का कारण हैं। अब तक भारत के कई राज्यों में इसके सैंकड़ों मामले आ चुके हैं। अभी पूरे देश में 7000 से भी अधिक केसेस एक्टिव हैं। साल 2019 से लेकर अब तक कोविड-19 (Covid-19) के कई वेरिएंट्स आ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अभी ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट्स जैसे एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1) परेशानी की वजह बना हुआ है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह वेरिएंट अधिक हानिकारक नहीं हैं लेकिन फिर भी हम सब के लिए सावधानी बरतना जरूरी हैं। अभी रोगियों में इसके कारण एक गंभीर लक्षण देखने को मिल रहा है जिसे एक नया नाम दिया गया है “रेजर ब्लेड थ्रोट (Razor blade throat)”। जानिए उस कोरोना वायरस वेरिएंट के बारे में, जो रेजर ब्लेड थ्रोट (Razor blade throat) जैसे लक्षण का कारण बन रहा है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी पाएं।

रेजर ब्लेड थ्रोट (Razor blade throat): कोविड-19 का लक्षण

कोविड-19 (Covid-19) के आये नए वेरिएंट ने एक बार फिर से विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है। इसके लक्षणों में एक लक्षण को रेजर ब्लेड थ्रोट(Razor blade throat) का नाम दिया गया है। इस लक्षण के कारण रोगी के गले में खराश होती है और ऐसा महसूस होता है जैसे गले में कोई रेजर या ब्लेड चल रहा हो। इसमें रोगी को गले में बहुत अधिक दर्द होता है। इस लक्षण और कोविड-19 वेरिएंट्स से जोड़ा जा रहा है। इस समस्या के कारण रोगी इन समस्याओं का अनुभव कर सकता है:

  • ऐसा प्रतीत होना जैसे गले को कोई काट रहा है
  • गले में तेज दर्द महसूस होना
  • कुछ भी निगलने में समस्या होना

इसके अलावा भी रोगी में रेजर ब्लेड थ्रोट(Razor blade throat) के कोई और लक्षण नजर आ सकता है। आइए जानें इस वेरिएंट के बारे में, जो गले में परेशानी की वजह बन सकता है।

वेरिएंट जो है रेजर ब्लेड थ्रोट(Razor blade throat) का कारण

एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1) यानि निंबस वो है, जो इस दर्दभरी समस्या का कारण बन सकता है। इसे बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस लक्षण के अलावा इस समस्या में रोगी कुछ अन्य लक्षणों को भी नोटिस कर सकते हैं:

  • बुखार
  • खांसी
  • नाक का बहना या बिलकुल बंद होना
  • थकावट 
  • सिरदर्द

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समस्या से बचाव के लिए सावधानी बरतना हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन बुजुर्गों, बच्चों, कमजोर इम्युनिटी वाले और गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों को खासतौर पर सावधान रहना चाहिए। एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1) और रेजर ब्लेड थ्रोट(Razor blade throat) की समस्या से बचाव के लिए सावधानियों के बारे में जानें।

इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार

एनबी.1.8.1 और रेजर ब्लेड थ्रोट से किस तरह से बचा जा सकता है?

इस वेरिएंट और रेजर ब्लेड थ्रोट (Razor blade throat) को अवॉयड करने के लिए कुछ तरीके हैं जिनका ख्याल रखना चाहिए। यह तरीके इस तरह से हैं:

  • भीड़भाड़ में जानें से बचें और लोगों से उचित दूरी बनाएं रखें।
  • मास्क का इस्तेमाल करें।
  • अपने हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर के बाद धोएं। इसके लिए सही साबुन या सेनिटाइजर का प्रयोग करें।

कोई भी लक्षण नजर आने पर डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लें। कोविड-19 (Covid-19) ने नजर आने वाले लक्षण अन्य समस्याओं का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए सही निदान जरूरी है। अगर आप कोई भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो डॉक्टर की सलाह का पालन करें। हाइड्रेट रहें और हेल्दी जीवनशैली अपनाएं ताकि रोगी जल्दी रिकवर हो सके। सही समय पर निदान और उपचार से भी रोगी जल्दी रिकवर हो सकता है।

नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi Razor blade throat

#COVID2025 #RazorBladeThroat #NewCOVIDVariant #ThroatPain #HealthAlert #COVIDSymptoms #VirusPrevention

Translate »