गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट?

Arvind Kejriwal- AAP

हाल ही में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। पहली जीत गुजरात की विसावदर (Visavadar Gujarat) और दूसरी जीत पंजाब की लुधियाना पश्चिम (Punjab Ludhiana West) में मिली है। इस जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Former Chief Minister Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस विजय को जनता के विश्वास और पार्टी के कार्यों की स्वीकृति का प्रतीक बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह जीत साल 2027 के आम चुनावों का संकेत है और उस वर्ष तूफान आने वाला है।

दो राज्यों में मिली बड़ी सफलता

पांच राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो पर जीत हासिल की। इन सीटों में गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम (Visavadar Gujarat and Punjab Ludhiana West) शामिल हैं। इन दोनों ही जगहों पर पार्टी ने पिछली बार की तुलना में दोगुने अंतर से जीत दर्ज की है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जहां पंजाब में उनकी सरकार पहले से है, वहीं गुजरात में भाजपा की मजबूत पकड़ के बावजूद जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना। उन्होंने कहा कि “गुजरात में बीजेपी की शासन प्रणाली, पुलिस, प्रशासन और एजेंसियों पर मजबूत पकड़ है। इसके बावजूद, विसावदर की जनता ने हमें डबल मार्जिन से जिताया। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग बीजेपी के 30 वर्षों के शासन से परेशान हो चुके हैं और अब बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।”

लुधियाना पश्चिम की जीत और जनता का मूड

लुधियाना पश्चिम सीट (Ludhiana West Seat) पर आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora), जो राज्यसभा सांसद भी हैं और अब चुनाव भी जीत चुके हैं। यह सीट पहले कांग्रेस (Congress) के कब्जे में थी, लेकिन अब वहां की जनता ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी के कामकाज से संतुष्ट हैं।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा पंजाब में हमने जब 2022 में विधानसभा चुनाव जीता था, तब कहा गया था कि यह आम आदमी पार्टी की आंधी है। अब उपचुनाव में उसी सीट पर हम दुगने अंतर से जीते हैं, तो यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा हम पर और मजबूत हुआ है। यह एक सेमीफाइनल जैसा है, 2027 में तो तूफान ही आएगा।

राज्यसभा जाने की अटकलों पर जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछा गया कि क्या वे राज्यसभा जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। यह निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति करेगी कि राज्यसभा कौन जाएगा।” इस उत्तर से उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उनका लक्ष्य अभी ज़मीन पर रहकर पार्टी को आगे बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें:- ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया क्षेत्रीय शांति में अहम प्लेयर, मुनीर संग ईरान-इजरायल संघर्ष पर की चर्चा!

क्या है जनता का संदेश?

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जोर देकर कहा कि उपचुनाव के नतीजे केवल जीत का प्रमाण नहीं हैं, बल्कि जनता की ओर से एक स्पष्ट संदेश भी हैं कि जनता वही पार्टी चुनेगी जो उनके लिए काम करती है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दों पर जो काम किया है, उसका असर अब दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है।

गुजरात जैसे राज्य जहां बीजेपी (BJP) की मजबूत पकड़ रही है, वहां भी अब बदलाव की हवा बहती दिख रही है। विसावदर सीट पर मिली जीत इस बात का संकेत है कि लोग अब पारंपरिक राजनीति से ऊपर उठकर परिणामों पर ध्यान दे रहे हैं।

गुजरात और पंजाब (Gujrat and Punjab) में मिली इस जीत ने आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी है। यह जीत न सिर्फ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है, बल्कि यह पूरे देश की राजनीति में एक नया संकेत भी दे रही है कि जनता अब विकल्प चाहती है और वह विकल्प उन्हें काम करने वाली पार्टियों में दिख रहा है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के शब्दों में साल 2027 में तूफान आने वाला बयान सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि आने वाले सालों में भारतीय राजनीति की दिशा और दशा को दर्शाने वाला संकेत भी हो सकता है।

Latest News in Hindi Today Hindi news Arvind Kejriwal

#Visavadar #Ludhiana #Election2025 #AAP #Arvindkejriwal

Translate »