दो फोन, एक कनेक्शन: मिवी सुपरपॉड्स कॉन्सर्टो टीडब्ल्यूएस हुआ लॉन्च
मिवी (Mivi) एक प्रसिद्धि भारतीय कंज्यूमर एलेक्ट्रॉनिस ब्रांड है जो हाई क्वालिटी ऑडियो प्रोडक्ट जिसमें हेडफोन, ईयरफोन, स्पीकर और अन्य उपकरणों का निर्माण करने के लिए जानी जाती है। भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार यह कंपनी बेहतरीन डिजाइन और किफायती प्रोडक्ट्स को बनाती है। यह कंपनी समय-समय पर नए उतपदों को लांच करे रहते हैं। कम समय में ही इस कंपनी के उत्पादों ने लोकप्रियता हासिल की है। हाल ही ने इन्होने एक नए उत्पाद को लांच किया है, जो कई फीचर्स के साथ उपलब्ध है। इस उत्पाद का नाम है मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS)। आइए पाएं पूरी जानकारी मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस के बारे में विस्तार से और जानें इसके फीचर्स के बारे में। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस: पाएं जानकारी मिवी (Mivi) ने इंडियन मार्किट में एक नया उत्पाद निकाला है जिसके विशेष फीचर्स इसे और खास बना रहे हैं।इसकी कीमत भी किफायती है, यही कारण है कि यह कम समय में ही चर्चा का विषय बन सकता है। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) प्रीमियम Hi-Res ऑडियो, LDAC, एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन और कई अन्य फीचर्स के साथ उपलब्ध है। जैसे इसकी बैटरी लाइफ जो लगभग साथ घंटे तक की है। यानी अगर आप इन्हें एक बार चार्ज कर ली हैं तो यह लम्बे समय तक चलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें एक समय पर दो डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं और यह आईओएस व एंड्राइड दोनों के साथ काम करते हैं। यह ईयरबड्स (Earbuds) ग्लास फिनिश के साथ आते हैं यानी इसका डिजाइन और फिनिश भी बेहतरीन है। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) की कीमत मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) की कीमत 3,999 रुपये है और यह कई रंगों में उपलब्ध है। इसमें चार रंग उपलब्ध हैं जो इस प्रकार हैं स्पेस ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर, मेटैलिक ब्लू और रॉयल शैंपेन। इन ईयरबड्स (Earbuds) को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यानी, मिवी (Mivi) की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजॉन, फ्लिपकार्ड से इसे खरीदा जा सकता है। आप ऑफलाइन स्टोर्स से भी इसे बाय कर सकते हैं। आपको इन ईयरबड्स (Earbuds) के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस के फीचर्स मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं प्रदान कर रही है। इन ईयरबड्स (Earbuds) के कई फीचर्स हैं जैसे Hi-Res ऑडियो, LDAC और एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन फीचर्स। एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन से एंबिएंट नॉयस को रोका जा सकता है। इसके अलावा मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी मिलेगा जिसकी वजह से ग्राहकों को बिलकुल साफ आवाज सुनाई देगी। यह ईयरबड्स (Earbuds) 3डी साउंडस्टेज के साथ हैं जो मिवी (Mivi) की खास ऑडियो टेक्नोलॉजी है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक और बेहतर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च? मिवी (Mivi) सुपर कनेक्ट ऐप का इन ईयरपॉड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आप आईओएस और एंड्राइड दोनों प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह ईयरपॉड्स टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज होते हैं जो एक तेज चार्जिग स्पोर्ट है। इसमें दस मिनट की चार्जिंग से पांच सौ मिनट्स तक प्लेटाइम मिलेगा। इन ईयरबड्स (Earbuds) का वजन 44 ग्राम है और इसका मेजरमेंट 5.9×5.9×3.1 सेमी है। इनमें माइक्रो-टेक्सचर्ड यूनी-बॉडी मेटल डिजाइन के साथ उपलब्ध है। मिवी की सह-संस्थापक और सीएमओ, मिधुला देवभक्तुनी ने इन ईयरबड्स (Earbuds) को लांच किया। उनके अनुसार मिवी सुपरपॉड्स कंसर्टो टीडब्ल्यूएस (Mivi Superpods Concerto TWS) को 5 इंडस्ट्री लीडिंग टेक्नोलॉजीज द्वारा बनाया गया है। यह बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। देवभक्तुनी ने यंग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने वाले इस ऑडियो प्रॉडक्स्ट प्रदान करने के मिवी (Mivi) के मिशन को मजबूत करने में गर्व व्यक्त किया है। Latest News in Hindi Today Hindi news Mivi Superpods Concerto TWS #MiviSuperpodsConcertoTWS #Mivi #earbuds #Superpods

