Shiv

Bijnor Murder

Bijnor Murder: 8 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद की लव मैरिज, फिर सवा साल बाद इस वजह से पति का घोंटा गला

मेरठ के मुस्कान और साहिल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी के बिजनौर (Bijnor Murder) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुई छोटी सी कहासुनी ने इस कदर विकराल रूप लिया कि गुस्साई पत्नी ने अपने ही पति का गला घोंट दिया। दरअसल, आठ साल पहले दीपक और शिवानी की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। दोनों हल्दौर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों की क्लास 12th  में पढ़ते समय मुलाकात हुई। मुलाकात देखते ही देखते प्यार में बदल गई। इस बीच दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। रेलवे में नौकरी लगने के बाद दीपक ने शिवानी के साथ 17 जनवरी 2024 को शादी कर ली। बता दें कि हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मुकरंदपुर निवासी दीपक कुमार नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर तैनात था।  दीपक चाहता था कि शिवानी घरवालों के साथ ही रहे (Bijnor Murder)  हालांकि दीपक के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बावजूद साल भर वो पति के साथ ससुराल में ही रहे। इस दौरान शिवानी लगातार अकेले रहने की जिद कर रही थी। दीपक चाहता था कि शिवानी घरवालों के साथ ही रहे। इसी को लेकर अब दोनों में झगड़े होने लगे। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर दीपक शिवानी को नजीबाबाद (Bijnor Murder) ले आया और नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर में माकन किराये पर लेकर, अपने छह महीने बेटे के साथ रहने लगा। इसके बावजूद दोनों के संबंध बिगड़ने लगे थे। अब दीपक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। उस लगता था कि उसका किसी ने किसी का साथ चक्कर जरूर चल रहा है। और शिवानी दीपक को रास्ते से हटाकर उसकी नौकरी हड़पना चाहती थी। इस बीच वो मौका तलाशने लगी।  दाहिना हाथ फ्रैक्चर था सो, बाएं हाथ से घोंट (Bijnor Murder) दिया पति का गला जानकारी के मुताबिक चार अप्रैल की सुबह दीपक लगातार दो शिफ्ट की ड्यूटी कर आया था। सुबह करीब 11 बजे शिवानी ने नाश्ते में उसे मखाने और अन्य खाने-पीने की चीजों में नशे की चार गोलियां मिला दी। नाश्ता करने के थोड़ी देर बाद ही दवाइयों ने अपना असर दिखाना शुरू किया और दीपक बेहोश हो गया। दीपक के बेहोश होते ही शिवानी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कमाल की बात यह कि शिवानी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर था। सो, उसने अपने बाएं हाथ से पति का गला घोंट (Bijnor Murder) दिया। गला घोंटने के बाद शिवानी ने बड़ी चालाकी से मकान मालिक और ममेरे देवर शुभम को दिल का दौरा पड़ने की सूचना दी। और आनन-फानन में पहले पूजा अस्पताल और फिर बिजनौर में मेडिकल कालेज अस्पताल में शव को ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसे भी पढ़ें:-  जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग शिवानी अकेले हत्या नहीं कर (Bijnor Murder) सकती है मृतक के भाई मुकुल को शक हुआ। भाई की शिकायत पर दीपक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने का राज खुला। मृतक के भाई मुकुल ने शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन तक जांच और पूछताछ के बाद सोमवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया। और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मृतक के भाई मुकुल का आरोप है कि हत्या में शिवानी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। वह अकेले हत्या नहीं कर (Bijnor Murder) सकती है। दीपक मजबूत कदकाठी का था। बीएसएसफ में जवान रह चुका है। इसलिए शिवानी और पुलिस की कहानी गले नहीं उतर रही है। मुकुल का कहना है कि “दीपक ने सवा साल पहले उसके साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसका व्यवहार बदला हुआ था।” तो वहीं शिवानी का कहना है कि “पति दीपक उसके चरित्र पर शक और मारपीट करता था। इसके अलावा अपने स्वजन के साथ घर पर ही रखने की जिद कर रहा था। इसीके चलते उसने अपने पति का अपने हाथों से गला घोंट दिया। पूछताछ में शिवानी ने दो युवकों से प्रेम संबंध होने की बात कही।” दीपक की हत्या  (Bijnor Murder) के मामले में अभी किसी और की भूमिका सामने नहीं आई है- एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि “जांच में दीपक की हत्या  (Bijnor Murder) के मामले में अभी किसी और की भूमिका सामने नहीं आई है। शिवानी ने अकेले ही हत्या की है।” पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि “एक माह पहले वह हेतु के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ। जानकारी के मुताबिक आए दिन होने वाले झगड़ों से शिवानी अपने पति से खार खाए बैठी थी।” हालांकि एएसपी सिटी ने बताया कि “अभी तक की जांच में यह पता चला है कि “अकेली शिवानी ने अकेली ही हत्या की है। विवेचना चल रही है। आगे खुलासे होने बाकी हैं।” बता दें कि जांच-पड़ताल पुलिस को शिवानी के मोबाइल में 40 सेकेंड का एक वीडियो मिला है। वीडियो में सिर्फ आवाज आ रही है। वीडियो में उनका बेटा रो रहा है और दोनों में गाली-गालौज हो रही है। इसमें सिर्फ दंपती की आवाज आ रही है। पुलिस ने बतौर सबूत इसे रख लिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Bijnor Murder #BijnorMurder #LoveMarriageGoneWrong #CrimeNews #IndiaCrime #BijnorNews #RelationshipMurder #UPCrime #ViralNews #ShockingCrime #LoveTurnedFatal

आगे और पढ़ें
Jaipur SUV Traged

Jaipur SUV accident: जयपुर में अनियंत्रित एसयूवी ने दर्जनों को बेहरहमी से कुचला, 3 की मौत, आरोपी उस्मान निकला कोंग्रेसी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार रात नशे में धुत्त एसयूबी चालक ने सरे राह 12 लोगों को बेरहमी से कुचल (Jaipur SUV accident) दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही कार (RJ14UJ6504) ने नाहरगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रौंद दिया।  दरम्यान कार ने कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी चपेट में ले लिया।टक्कर के बाद कार चालक उस्मान मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। इस बीच घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।  मामला (Jaipur SUV accident) रात तकरीबन 9.30 बजे का है बता दें कि आरोपी का नाम उस्मान है और कांग्रेस का शहर जिला उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर उस्मान खान (62) लोहे के पलंग की फैक्ट्री का मालिक है। बता दें कि मामला रात तकरीबन 9.30 बजे का है। जानकारी के मुताबिक शहर की एमआई रोड पर भीड़भाड़ वाले इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने लोगों को कुचल (Jaipur SUV accident) दिया था और भागते हुए शहर की तंग गलियों में जा घुसी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस भीषण हादसे के बाद मंगलवार सुबह लोगों ने नाहरगढ़ थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।  आरोपी (Jaipur SUV accident) का संबंध कांग्रेस से होने की वजह से उसे दिया जा रहा है संरक्षण  नाहरगढ़ थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि “आरोपी (Jaipur SUV accident) का संबंध कांग्रेस से होने की वजह से उसे संरक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक अमीन कागजी उसे बचाकर ले गए। बता दें कि अमीन कागजी पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों को इलाज जारी है। इस हादसे के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है। और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान लोग टायर जलाकर प्रदर्शन करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर न सिर्फ गणगौरी बाजार में रोड बंद की बल्कि बाजार भी बंद करवा रहे हैं। लोग बुलडोज़र एक्शन की मांग कर रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:-  जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग इस हादसे (Jaipur SUV accident) में वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की हो चुकी है मौत  दिल को दहला देने वाले इस हादसे (Jaipur SUV accident) में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों की पहचान विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50) अंशिका (24) मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44) और दीपिका सैनी (17) के रूप में हुई है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Jaipur SUV accident #JaipurAccident #SUVCrash #UsmanCongress #JaipurNews #BreakingNews #Rajasthan #RoadSafety #IndiaNews #ViralVideo #CongressNews

आगे और पढ़ें
Trump's 50% Tariff Threat Triggers China’s Warning

Trump tariff threat: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50% और टैरिफ लगाने की धमकी पर भड़का चीन, दी महाशक्ति को सीधे धमकी

दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन समेत दुनियाभर के 180 देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने का एलान किया था। इसी कड़ी में चीन पर भी 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इससे पहले भी ट्रंप 20 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। इस तरह अमेरिका अब तक चीनी सामानों पर कुल-मिलाकर 54 फीसदी टैरिफ थोप चुका (Trump tariff threat) है। कारण यही जो इस टैरिफ को लेकर चीन का अमेरिका पर बेहद रुख सख्त है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि “चीन अमेरिका के दबाव में किसी भी हाल में नहीं झुकेगा।” चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि “अमेरिका अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार कर रहा है।” गौर करने वाली बात यह कि ट्रंप के टैरिफ एलान के 48 घंटे के भीतर चीन ने अमेरिका को करारा जवाब दिया। उसने भी अमेरिकी सामानों पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। कहने की जरूरत नहीं ट्रंप, चीन के इस कदम से खफा हैं। सोमवार को ट्रंप ने चीन को धमकी भरे लहजे में कहा कि “यदि बीजिंग मंगलवार तक अपने जवाबी शुल्क नहीं हटाता है, तो इसी सप्ताह चीनी आयात पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे।” इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि “चीन के साथ होने वाली सभी बैठकों को भी रद कर दिया जाएगा।” अमेरिका के टैरिफ के आगे झुकेगा (Trump tariff threat) नहीं चीन  इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि चाहे कुछ भी हो, चीन अमेरिका के टैरिफ के आगे झुकेगा (Trump tariff threat) नहीं, बल्कि इसके खिलाफ आखिरी तक लड़ेगा। इस पूरे मामले पर चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि “वे अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “चीन पर और टैरिफ लगाने की धमकी एक गलती के ऊपर दूसरी गलती होगी। इससे अमेरिका का ब्लैकमेलिंग स्वभाग उजागर होगा। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। अगर अमेरिका हमें अपने तरीके से चलने पर मजबूर करेगा तो चीन आखिरी तक उसका मुकाबला करेगा। और अगर अमेरिका ने टैरिफ की दर बढ़ाई तो चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा में जवाबी कदम उठाएगा।” इसके साथ ही चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि “वह अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता है। ट्रेड वार में कोई विजेता नहीं होता है।” बता दें कि टैरिफ के ऐलान के बाद से ही वैश्विक बाजार में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। इसे भी पढ़ें:– क्या टैरिफ से 90 दिन के लिए राहत देंगे ट्रंप? अपने सलाहकार के बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई  ट्रंप के टैरिफ (Trump tariff threat) से बौखला उठा है चीन  इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ट्रंप के टैरिफ (Trump tariff threat) से चीन बौखला उठा। बदले में उसने भी अमेरिकी सामान पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। चीन की इस घोषणा से ट्रंप खफा हैं। इसके बाद खार खाए ट्रंप ने चीन पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी। कहने की जरूरत नहीं, दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच टैरिफ युद्ध ने वैश्विक मंदी की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Trump tariff threat #TrumpTariffThreat #ChinaVsUS #TradeWar #TrumpNews #50PercentTariff #ChinaReaction #GlobalTrade #USChinaConflict #DonaldTrump #TariffHike

आगे और पढ़ें
Fake doctor

Fake doctor : ब्रिटिश कार्डियोलॉजिस्ट बनकर की हार्ट सर्जरी, 7 लोगों की गई जान, फर्जी डॉक्टर प्रयागराज से हुआ अरेस्ट

अक्सर अपने फर्जी पुलिस, फर्जी आईएएस और फर्जी पत्रकार से जुड़ी खबरें सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के बारे में सुना है? फर्जी पुलिस या पत्रकार बनकर आप कुछ पैसे ही ऐंठ सकते हैं। यह इतना घातक नहीं है, लेकिन फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ बन हार्ट सर्जरी कर देना, वो भी एक दो नहीं, बल्कि 15, ये न सिर्फ घातक है बल्कि जानलेवा भी है। कहने का अर्थ यह कि आप सीधे-सीधे दूसरे की जान से खेल रहे हैं। फर्जी डॉक्टर, (Fake doctor) वो भी दूसरे का नाम इस्तेमाल कर हार्ट सर्जरी कर देना। जाहिर सी बात है, मामला गंभीर है। पोल खुलने पर कई दिनों से फरार चल रहे फर्जी डॉक्टर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ का नाम है डॉक्टर नरेंद्र यादव। डॉक्टर यादव को खुद को लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजोन केम बताते थे। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर यादव ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर दिए। जिनमें से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है।  फर्जी डॉक्टर (Fake doctor) को प्रयागराज के औद्योगिक थाना के ओमेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 511 से किया गया गिरफ्तार  मामला प्रकाश में आने के बाद से फर्जी डॉक्टर (Fake doctor) फरार चल रहे थे। दरअसल, 4 अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें मिशनरी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव द्वारा हार्ट सर्जरी की गई जिसमें 7 मरीजों की मौत के बारे में बताया गया था। इस पोस्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज के औद्योगिक थाना के ओमेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 511 से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से कई फर्जी आईडी भी मिली है। आरोपी अगस्त 2024 से पहचान बदलकर यहां रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस उसे दमोह लेकर चली गई। आरोपी ने ब्रिटिश डॉक्टर से मिलते-जुलते फर्जी प्रमाण पत्र (Fake doctor) किए थे जमा  दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि “हमारी टीम ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। हमारी टीम उसे यहां ला रही है।” उन्होंने आगे बताया कि “आरोपी को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। और उसके बाद सीएमएचओ द्वारा शिकायत में उठाए गए सवालों पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।” हालांकि एसपी सोमवंशी ने यह भी कहा कि “अस्पताल में मरीजों की मौत के संबंध में जिलाधिकारी ने सीएमएचओ की रिपोर्ट के बाद जांच जबलपुर मेडिकल कॉलेज को सौंपी है। उनकी (जबलपुर मेडिकल कॉलेज) रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।” जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों ने अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की जाँच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने ब्रिटिश डॉक्टर से मिलते-जुलते फर्जी प्रमाण पत्र (Fake doctor) जमा किए थे। दमोह के जिलाधिकारी सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि “मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इसे भी पढ़ें:-  जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टरों (Fake doctor) की सही संख्या बता पाना बहुत ही मुश्किल है हालांकि मेडिकल फर्जीवाड़े का यह कोई पहला मामला नहीं है। साल 2023 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक घटना देखने को मिली थी, जहां झोलाछाप डॉक्टर की वजह से 33 लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए थे। वैसे भी भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टरों (Fake doctor) की सही संख्या बता पाना मुश्किल है। मजे की बात यह कि सरकार के पास भी इसकी कोई  जानकारी नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग 2-3 लाख फर्जी डॉक्टर हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Fake doctor #FakeDoctor #BritishCardiologist #HeartSurgeryScam #PrayagrajNews #MedicalFraud #IndiaNews #CrimeAlert #DoctorArrested #HealthScam #BreakingNews

आगे और पढ़ें
RCB Beats MI After 10 Years

RCB beats MI after 10 years: 10 साल बाद अपने ही घर में मुंबई इंडियंस को आरसीबी से मिली करारी शिकस्त

7 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया। बता दें कि ये आरसीबी की वानखेड़े स्टेडियम में 10 साल बाद पहली (RCB beats MI after 10 years) जीत है। वानखड़े स्टेडियम में आखिरी बार साल 2015 में आरसीबी को जीत मिली थी। दरअसल, टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बड़ी दमदार रही। आरसीबी के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के छक्के छुड़ा दिए। आरसीबी की सलामी जोड़ी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।  कोहली और रजत पाटीदार ने मिलकर तूफानी पारी (RCB beats MI after 10 years) खेली पहली ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद फिल सॉल्ट बोल्ड हो गई। इसके बाद विराट कोहली और पड्डिकल के बीच बढ़िया पार्टनरशिप हुई और दोनों स्कोर 90 रन के पार लेकर गए। इस बीच पड्डिकल 37 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली और रजत पाटीदार ने मिलकर तूफानी पारी (RCB beats MI after 10 years) खेली। कोहली ने 67 रन बनाए  तो वहीं, पाटीदार ने 64 रन बनाए। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए। इस तरह आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।  मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब (RCB beats MI after 10 years) रही 222 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब (RCB beats MI after 10 years) रही। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन वह 17 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। और उनके साथ बल्लेबाजी करने आये रिकेल्टन ने भी 10 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने लड़खड़ाती पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही 22 और 28 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 56 जबकि हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 42 रन की पारी खेली। आरसीबी के विशाल स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने आरसीबी की जीत के हीरो (RCB beats MI after 10 years) कृणाल पांड्या रहे इस रोमांचक मैच में आरसीबी की जीत के हीरो (RCB beats MI after 10 years) कृणाल पांड्या रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर मैच ही पलट दिया। दरअसल, आखिरी ओवर तक टीम मैच में बनी हुई थी, लेकिन कृणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में 19 रन बचाए और मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए। गौर करने वाली बात यह कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 RCB beats MI after 10 years #RCBvsMI #RCBVictory #MIvsRCB2025 #WankhedeWin #RCBFans #MumbaiIndians #IPL2025 #CricketFever #RCBForever #RoyalChallengersBangalore

आगे और पढ़ें
Ajit Pawar statement

Ajit Pawar statement: नहीं भूला पाए पत्नी सुनेत्रा की हार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का झलका दर्द, कही यह बड़ी बात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुई बगावत के बाद बारामती की दावेदारी को लेकर अजित पवार और वरिष्ठ नेता शरद पवार के बीच होड़ देखने को मिल रही है। आये दिन दोनों नेता अपने कार्यों को एक दूसरे से बड़ा दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बता दें कि बारामती की जनता ने लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले को जितवा कर शरद पवार का साथ दिया था तो वहीं विधानसभा चुनाव में युगेंद्र को हरा कर अजित पवार का। बड़ी बात यह कि अजित आज भी लोकसभा चुनाव में हुई पत्नी सुनेत्रा की हार का दर्द भूल नहीं पाए हैं। रविवार को उनका यह दर्द आखिरकार झलक ही उठा। दरअसल, बारामती दौरे पर आए अजित पवार (Ajit Pawar statement) ने वोटरों को बारामती के विकास के लिए किए गए अपने कामों की याद दिलाई। बारामती के विकास के लिए सर्वाधिक काम मैंने ही किया है (Ajit Pawar statement) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारामती पंचायत समिति दिव्यांगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar statement) ने याद दिलाया कि “बजट में डीपीडीसी को 22,000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसका एक प्रतिशत दिव्यांगों पर खर्च करने के लिए दिया गया है। दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं चाहिए, उन्हें समान अवसर चाहिए। हमने दिव्यांगों को पदोन्नति में चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। कार्यक्रम में दिव्यांगों को निशुल्क साइकिलें भी वितरित की गईं।” गौर करने वाली बात यह कि इस कार्यक्रम में अजित ने अपने चाचा व वरिष्ठ नेता शरद पवार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने खुद को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ विधायक व नेता बताते हुए कहा कि “बारामती के विकास के लिए सर्वाधिक काम मैंने ही किया है।” वो यहीं नहीं थमे, खुद के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने आगे कहा कि “साल 1991 से वह बारामती विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन 1952 से अब तक जितने भी विधायक यहां से विधायक बने हैं, सभी के द्वारा किए गए कार्यों की तुलना मेरे कार्यों से कर लें। मेरे जैसा विधायक दोबारा नहीं मिलेगा। मैं अभी और काम करूंगा।”  इसे भी पढ़ें:- मराठी बनाम हिंदी विवाद से डरा महाराष्ट्र का उद्योग जगत, कारोबारियों को सता रहा मजदूरों के पलायन का डर ऐसी हरकत करनेवाला यदि मेरा बेहद खास कार्यकर्ता या उसका बेटा भी होगा, तो उसे छोड़ना नहीं (Ajit Pawar statement) अजित पवार बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हुई नृशंस हत्या मामले से बेहद आहत दिखे। खैर बीच, इसी तरह के बारामती के दो युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई के सीसीटीवी फुटेज पर उन्होंने तल्ख टिप्पणी की और पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “इन्हें अच्छा सबक सिखाएं (Ajit Pawar statement)।” यही नहीं, इस घटना का उदाहरण देते हुए उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ऐसी हरकतों से बाज आने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “मुझसे मदद की उम्मीद नहीं करना।” अजीत पवार ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ऐसी हरकत करनेवाला यदि मेरा बेहद खास कार्यकर्ता या उसका बेटा भी होगा तो उसे छोड़ना नहीं । Latest News in Hindi Today Hindi News Ajit Pawar statement #AjitPawar #SunetraPawar #AjitPawarStatement #MaharashtraPolitics #NCPNews #EmotionalSpeech #PoliticalNews #DeputyCM #Election2024 #IndianPolitics

आगे और पढ़ें
Fuel Price Hike Excise Duty Up ₹2 on Petrol, Diesel

Fuel cost rise India: केंद्रीय उत्पाद शुल्क बढ़ा 2 रुपये प्रति लीटर, क्या सच में महंगा होगा पेट्रोल और डीजल?

एक बार फिर मिडल क्लास पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। एक तो ऐसे ही लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं, ऊपर से सरकार की नीतियों और फैसलों ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। एक बार फिर मोदी सरकार झटका देने के मूड में है। जानकारी के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने सोमवार यानी आज पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। यह आदेश कल यानी 8 अप्रैल से लागू होगा। इसका अर्थ अब आपको प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल खरीदने हेतु अधिक पैसे (Fuel cost rise India) चुकाने होंगे। दरअसल, सरकार ने यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रम्प के टैरिफ के बीच लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बाबत सेंट्रल एक्साइज़ के अंडर सेक्रेटरी धीरज शर्मा ने नोटिस भी जारी कर दिया है। खबर के मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालाँकि इस खबर से खुदरा ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह बताया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया (Fuel cost rise India) गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया (Fuel cost rise India) गया है। हालांकि आदेश में यह नहीं बताया गया है कि इसका खुदरा कीमतों पर क्या असर होगा। लेकिन उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को समायोजित किए जाने की संभावना है।  इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर आज ही शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और बढे दाम (Fuel cost rise India) आपको बता दें कि आज ही शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सुबह से ही शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। गौर करने वाली बात यह कि यह जून की शुरुआत के बाद से  शेयर बाजार में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3, 939.68 अंक की भारी गिरावट के साथ 71,425.01 अंक पर, निफ्टी 1,160.8 अंक फिसलकर 21,743.65 अंक पर आ गया था। इसे संजोग कहें  या कुछ और आज ही सरकार ने सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की (Fuel cost rise India) बढ़ोतरी कर दी है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Fuel cost rise India #FuelPriceHikeIndia #PetrolPriceToday #DieselPriceUpdate #ExciseDutyHike #FuelCost2025 #IndiaFuelRates #PetrolDieselPrice #CentralTaxRise #FuelNewsIndia #OilPriceUpdate

आगे और पढ़ें
Love Jihad Horror Unfolds in Jodhpur

Love Jihad Jodhpur: जोधपुर में दिखी लव जिहाद की झांकी, फ्रीज से लेकर सूटकेस में भरे पड़े थे लड़कियों के कटे अंग

रविवार को देशभर में रामनवमी त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश भर में शोभायात्रा और झांकियां निकाली गई। इस दौरान कई हिंदू संगठनों ने पदयात्रा निकाली। इसी कड़ी में जोधपुर में भी रामनवमी के मौके पर आलीशान शोभायात्रा निकाली गई। जानकारी के मुताबिक इस शोभा यात्रा में करीब तकरीबन 450 झांकियां थी। एक के बाद एक झांकियां गुजर ही रहीं थी कि इन झांकियों में शामिल एक झांकी को देखकर सभी का कालेज मुंह को आ गया। दरअसल, यह झांकी लव जिहाद (Love Jihad Jodhpur) के मुद्दे पर बनाई गई थी। इस झांकी में लव जिहाद की शिकार हुई लड़कियों की कहानी दर्शाने की कोशिश की गई थी। यह झांकी जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से शोभायात्रा में शामिल होने आई थी। लव जिहाद की शिकार हुई लड़कियों का क्या हश्र होता है? इस झांकी में इसका संदेश देने का प्रयास किया गया था।   सूटकेस में कटी हुई लड़कियों की बॉडी (Love Jihad Jodhpur) को दिखाया गया था  बता दें कि हिंदू लड़कियां लव जेहाद की शिकार हो जाती है और फिर उनकी कहानी दर्दनाक मौत की चौखट पर जाकर ही खत्म होती है। ध्यान देने वाली बात यह कि इस झांकी के लिए पुलिस ने खास सुरक्षा इंतजाम कर रखे थे। बता दें कि इस झांकी में फ्रिज और सूटकेस में लड़कियों की बॉडी के खून से सने कृत्रिम अंगों को दर्शाया गया था। लड़कियों की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में टुकड़े डाले रखे गए थे। यही नहीं, इसके साथ ही सूटकेस में भी कटी हुई लड़कियों की बॉडी (Love Jihad Jodhpur) को दिखाया गया था।  इसे भी पढ़ें:- मराठी बनाम हिंदी विवाद से डरा महाराष्ट्र का उद्योग जगत, कारोबारियों को सता रहा मजदूरों के पलायन का डर लव जिहाद (Love Jihad Jodhpur) का शिकार होने से बचने का दिया गया था संदेश झांकी को तैयार करने वाले लोगों ने बताया कि “हिंदू युवतियों को इस झांकी के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे लव जिहाद (Love Jihad Jodhpur) का शिकार होने से बचें।” आयोजनकर्तओं का कहना था कि “आज देशभर में हिन्दू लड़िकयों को प्रेम जाल में फंसा कर लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। भोली भाली लड़कियों की बेरहमी से कत्ल किए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब हिंदू लड़कियों को जागरुक होने की जरुरत है। इसलिए रामनवमी महोत्सव में यह खास झांकी की तैयार की गई है ताकि हिंदू लड़कियों में जागरुकता आ सके। गौरतलब हो कि विगत वर्षों में लव जिहाद के मामलों में वृद्धि देखी है। जिसके चलते युवतियों को इसके प्रति जागरूक होना जरूर है। बेशक इस तरह की झांकियां समाज को जगाने का काम करती हैं। कहने की जरूरत नहीं जोधपुर की इस झांकी ने राज्य से देश का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। लव जिहाद के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह एक सराहनीय कदम है। ऐसे में वर्तमान समय में लोगों के इसकी जागरूकता होना भी जरूरी है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Love Jihad Jodhpur #LoveJihad #JodhpurNews #SuitcaseMurder #CrimeInIndia #ReligiousViolence #BreakingNews #JodhpurHorror #IndianNews #LoveJihadCase #ViralNews

आगे और पढ़ें
Waqf Amendment Bill)

देश भर में हो रहा Waqf Amendment Bill का विरोध, कोई लैंड जिहाद खत्म होने की दे रहा दुहाई, तो कोई बता रहा मजहबी मामला

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 (Waqf Amendment Bill) पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब यह कानून पूरे देश में लागू हो चुका है। इस विधेयक को संसद के बजट सत्र में पारित किया गया था। बता दें की लोकसभा में 3 अप्रैल की सुबह और राज्यसभा में 4 अप्रैल की सुबह हुई मतदान प्रक्रिया में इसे मंजूरी मिली। लोकसभा में 520 में से 288 सांसदों ने इसके पक्ष में और 232 ने विरोध में वोट दिया, जबकि राज्यसभा में 128 सांसदों ने समर्थन और 95 ने विरोध किया। सरकार को उम्मीद है कि इससे वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण और उचित उपयोग को नई दिशा मिलेगी। लेकिन विरोधी पक्ष इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर खतरे के रूप में देख रहा है। बिल के पास होते ही विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने इसके खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। यही नहीं, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आप विधायक अमानतुल्लाह खान सहित कई लोगों ने विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। इसके साथ ही एक गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने भी वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। इस कानून (Waqf Amendment Bill) के जरिए सरकार मुस्लिमों का छीन रही है हक  वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 (Waqf Amendment Bill) का विरोध थमता नहीं दिख रहा है। वक्फ कानून पर जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने बड़ा बयान दिया है। मदनी ने कहा है कि “इस कानून के जरिए सरकार मुस्लिमों का हक छीन रही है। वक्फ हमारे मजहब का मामला है इसलिए इससे हम खुद निपट लेंगे।” यही नहीं, मदनी ने वक्फ कमेटी में हिंदुओं के रखे जाने पर सवाल उठाया और इस कानून का विरोध करने वाले विपक्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि “विपक्ष के जो नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे मुस्लिमों को उनका हक देंगे। आज नहीं तो कल हमारा हक मिलेगा।” मदनी ने आगे यह भी कहा कि “सरकार को वक्फ मंत्रालय भी किसी मुस्लिम को दे देना चाहिए था।” संशोधित वक्फ विधेयक (Waqf Amendment Bill) देश में भूमि जिहाद को खत्म करने में करेगा मदद  इसके अलावा तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने रविवार को दावा किया कि संशोधित वक्फ विधेयक (Waqf Amendment Bill) देश में भूमि जिहाद को खत्म करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि “भारत में भगवा सरकार के सत्ता में आने के बाद से भूमि जिहाद में शामिल लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।” कल तक जो लोग वक्फ नोटिस जारी करके भूमि जिहाद के नाम पर बोर्ड लगाते थे, जैसे कि यह उनके पिता की संपत्ति हो, वे अब ऐसे बोर्ड नहीं लगा पाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। जब भारत आजाद हुआ तो ‘वक्फ बोर्ड वालों’ के पास करीब 4,000 एकड़ जमीन थी। उन्हें 9,50,000 (9.5 लाख) एकड़ जमीन कैसे मिली? बता दें कि पिछले सप्ताह भारतीय संसद के दोनों सदनों में में लंबी बहस और कड़े विरोध के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपनी मंजूरी दिए जाते ही शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 कानून बन गया। गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर अब यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995 हो गया है। इसे भी पढ़ें:- मराठी बनाम हिंदी विवाद से डरा महाराष्ट्र का उद्योग जगत, कारोबारियों को सता रहा मजदूरों के पलायन का डर नए कानून का मुख्य उद्देश्य (Waqf Amendment Bill) वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोकना है नए कानून का मुख्य उद्देश्य (Waqf Amendment Bill) वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग, पक्षपात और अतिक्रमण को रोकना है। सरकार का दावा है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी और कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस कानून का विरोध करने वाले मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दलों का कहना है कि “यह धार्मिक स्वायत्तता पर हमला है। खास तौर पर वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को वे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप मानते हैं।”  विरोधियों का यह भी तर्क है कि यह कदम वक्फ की मूल भावना को कमजोर करता है। Latest News in Hindi Today Hindi News Waqf Amendment Bill #WaqfAmendmentBill #LandJihadDebate #WaqfProtests #ReligiousFreedom #IndiaPolitics #WaqfBill2025 #MinorityRights #WaqfLandIssue #WaqfControversy #SecularIndia

आगे और पढ़ें
Varanasi gangrape case

Varanasi gangrape case: वाराणसी में मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने 7 दोस्तों से करवाया अपनी ही गर्लफ्रेंड का गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिला अपराध पर जीरो टोलेरेंस नीति पर काम कर रही है। इसके बावजूद लोगों के मन में खौफ न के बराबर ही है। सरकार की सख्ती होने के बावजूद सूबे में दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। अपराधी इस कदर बेख़ौफ़ हैं कि बेबाक होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला है धर्म नगरी वाराणसी का, जहां दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, वाराणसी में एथलीट लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित 7 लोगों ने गैंगरेप (Varanasi gangrape case) की वारदात को अंजाम दिया है। ⁠घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने अपने पिता को इस घिनौनी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता और पिता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के ⁠बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की सुसंगति धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर साजिद नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने ही अपने अन्य दोस्तों से भी फ्रेंडशिप करवाई। 2 अप्रैल को बॉयफ्रेंड साजिद ने उसे मिलने बुलाया। फिर उसके बाद साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार से जुड़ा एक व्यक्ति भी शामिल है।  2 अप्रैल की शाम को एथलीट को उसका ब्वॉयफ्रेंड हुक्का बार लेकर गया था (Varanasi gangrape case)⁠ जानकारी के मुताबिक घटना (Varanasi gangrape case)⁠ वाराणसी के थाना लालपुर पांडेय क्षेत्र की है। युवती बीपीएड में एडमिशन की तैयारी कर रही थी, इसके साथ ही कॉलेज में रनिंग के लिए भी जाया करती थी। उसके पिता ड्राइवर हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। पीड़िता अपने माता-पिता की सबसे छोटी बेटी है। बीते 2 अप्रैल की शाम को एथलीट को उसका ब्वॉयफ्रेंड हुक्का बार लेकर गया था। हुक्का बार से निकलते ही ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की को अपने दोस्त की कार में ले गया और दोनों कार की पीछे वाली सीट पर बैठ गए। इसके बाद कार से कचहरी इलाके में पहुंचा। फिर वहां और एक दोस्त को ब्वॉयफ्रेंड ने कार में बैठा लिया। फिर कार हुकुलगंज रोड पर पहुंची। हुकुलगंज रोड पर उसके बॉयफ्रेंड ने एक और दोस्त को बैठा लिया।  इसे भी पढ़ें:–चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस सभी ने बारी-बारी से रेप (Varanasi gangrape case) किया इस दौरान पीछे बैठी लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने रेप किया। कुछ देर बार ब्वॉयफ्रेंड ने फोन कर अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया। यहां से वे तीन युवक भी कार में बैठ गए। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से रेप (Varanasi gangrape case) किया। खिलाड़ी की हालत गंभीर होने पर उसे घर से कुछ दूर फेंककर भाग गए। घटना के बाद युवती ने परिजनों को बताया कि 29 मार्च को उसका बॉयफ्रेंड उसे लेकर मलदहिया के एक हुक्का बार लेकर गया था। वहां उसके बाकी साथी भी थे। उनमें से दो युवक लड़की के परिचित थे। जबकि, बाकी को वो नहीं जानती थी। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में उन सभी होटलों और हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य लोगों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Varanasi gangrape case #VaranasiGangrapeCase #MuslimBoyfriend #UPCrime #JusticeForVictim #CrimeAgainstWomen #VaranasiNews #IndiaCrimeReport #GangrapeCase #LatestNewsIndia #UttarPradeshCrime

आगे और पढ़ें
Translate »