दमदार फीचर्स और शानदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Kia EV6 Facelift 

Kia EV6 Facelift Launched – Features, Specs & Range

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ती जा रही है और इसी बढ़ती डिमांड्स को देखते हुए Kia India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 Facelift को लॉन्च किया है। Kia EV6 Facelift अपने शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्निक और दमदार बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च की गई है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत ₹65.9 लाख (एक्स-शोरूम) रुपय रखी है, जो इस गाड़ी की शुरुआती कीमत है। इस बार यह कार सिर्फ GT Line AWD वेरिएंट में उपलब्ध होगी। Kia ने इस मॉडल में कई नई एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं, जिससे  Kia EV6 Facelift और भी आकर्षक हो चुकी है। 

 Kia EV6 Facelift: डिजाइन और लुक 

Kia ने इस नई इलेक्ट्रिक कार में 15 बदलाव किए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है। यह किआ के ‘Opposites United’ डिजाइन से प्रेरित है, जो इसे एक अलग पहचान देता है।

  • नई स्टार मैप ग्राफिक कनेक्टेड DRL के साथ इसे मॉडर्न टच दिया गया है।
  • सिक्वेंशियल इंडिकेटर्स और GT Line फ्रंट बंपर इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।
  • 19-इंच के ग्लॉसी-फिनिश एलॉय व्हील्स के साथ कार का एयरोडायनैमिक डिज़ाइन भी बेहतर किया गया है।
  • स्टार मैप LED रियर कॉम्बिनेशन लाइट्स से कार की पिछली प्रोफाइल भी शानदार दिखती है।

लक्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स

EV6 Facelift के इंटीरियर को बेहद प्रीमियम और स्पेसियस बनाया गया है, ताकि यात्रियों को एक शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल सके।

  • D-Cut स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें हैंड-ऑन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी मौजूद है।
  • 12.3-इंच का पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले इसमें शामिल किया गया है, जो ड्राइवर के लिए बहुत ही सहज अनुभव प्रदान करता है।
  • Kia Connect 2.0 टेक्नोलॉजी के जरिए ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे 34 ECU कंट्रोलर्स को रिमोटली अपडेट किया जा सकता है।
  • डिजिटल की और अल्ट्रा-वाइडबैंड टेक्नोलॉजी जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS और 27 एडवांस फीचर्स

Kia EV6 Facelift को सेफ्टी के लिहाज से भी काफी अपडेट किया गया है। इसमें ADAS 2.0 पैकेज दिया गया है, जिसमें 27 एडवांस सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं- 

  • ऑटोनोमस सेफ्टी फीचर्स: जंक्शन टर्निंग, जंक्शन क्रॉसिंग, लेन चेंज असिस्ट जैसी तकनीक शामिल की गई हैं।
  • स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम: इसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

शक्तिशाली बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

Kia EV6 Facelift को कंपनी के E-GMP (Electric Global Modular Platform) पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार हुआ है- 

  • 84-kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिससे यह कार 663 किमी तक की रेंज प्रदान करती है।
  • यह कार 325 PS की अधिकतम पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे इसकी ड्राइविंग परफॉर्मेंस शानदार बनती है।
  • अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ, यह कार 350 kW के चार्जर से सिर्फ 18 मिनट में 10-80% चार्ज हो सकती है।

कलर ऑप्शन और उपलब्धता

Kia EV6 Facelift को कंपनी ने 5 आकर्षक रंगों में पेश किया है:

  • स्नो वाइट पर्ल 
  • ऑरोरा ब्लैक पर्ल
  • वुल्फ ग्रे 
  • रनवे रेड 
  • एचट ब्लू मैट 

इसे भी पढ़ें: Oppo का शानदार वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन 24,000 से कम में?

क्या Kia EV6 Facelift खरीदना फायदेमंद रहेगा?

अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, जो शानदार रेंज, बेहतरीन फीचर्स और अत्याधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस हो, तो Kia EV6 Facelift एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह कार लग्जरी, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन प्रदान करती है।

Kia ने EV6 Facelift को भारत में लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसकी लंबी रेंज, स्पोर्टी लुक, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और फास्ट चार्जिंग तकनीक इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं। अगर आप फ्यूचरिस्टिक और हाई-परफॉर्मेंस EV की तलाश में हैं, तो यह कार निश्चित रूप से आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो बेहतर रेंज, एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस Kia EV6 Facelift बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि कीमत के मामले में KIA की EV6 Facelift महंगी है। ऐसे में आप अपने बजट को ध्यान में रखकर कार ले सकते हैं। 

Latest News in Hindi Today Hindi Kia EV6 Facelift

#KiaEV6Facelift #KiaEV6 #ElectricCar #EVRevolution #KiaMotors #EV6Facelift #ElectricSUV #CarLaunch #EVFuture #KiaCars

Translate »