Doctor kills wife: चरित्र पर शक की वजह से डॉक्टर पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Doctor kills wife

महाराष्ट्र में नागपुर के हुडकेश्वर से दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां सिर्फ चरित्र पर शक की वजह से डॉक्टर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या हत्या कर दी। यह घटना हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के लाडेकर लेआउट स्थित एक आवासीय मकान में (Doctor kills wife) घटी। घटना के दौरान पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और उसके भाई ने उसके सिर पर रॉड से वार किया, जिससे डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम डॉक्टर अर्चना राहुले था। महिला डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। हत्या करने के दोनों आरोपी डॉक्टर हैं। इन आरोपियों के नाम पति अनिल राहुले और देवर रवि राहुले हैं। आरोपी पति डॉ. अनिल (52) छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। मृतक का एक बेटा है जो तेलंगाना राज्य के करीमनगर में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष में पढ़ रहा है, जो अपनी मां की हत्या पिता के द्वारा किए जाने से गह्ररे सदमे में है। बता दें कि डॉक्टर दंपति ने प्रेम विवाह किया था। खैर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  

आरोपी राजू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उतार दिया मौत (Doctor kills wife) के घाट

School crime

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अनिल राहुले अर्चना के चरित्र पर शक करता था। आए दिन वह अर्चना के साथ विवाद किया करता था। अनिल अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और मारपीट किया करता था। इसके चलते दोनों की शादीशुदा जिंदगी बड़ी तनावपूर्ण चल रही थी। विगत 8 अप्रैल को अनिल ने खैरलांजी में रहने वाले अपने बड़े भाई राजू को बताया कि अर्चना के किसी के साथ अनैतिक संबंध हैं। फिर उसने कुछ आपत्तिजनक देखने की भी बात की और फिर परिवार की बदनामी के डर से राजू को अर्चना की हत्या करने के लिए तैयार किया। योजना के तहत 9 अप्रैल की शाम राजू खैरलांजी से और अनिल रायपुर से नागपुर पहुंच गए। घर के समीप एक गली में मुलाकात की और सीधे घर में गए। घर जाने पर अनिल और अर्चना के बीच गरमागरम बहस हुई। इसी दौरान अनिल ने अर्चना के पैर पकड़ लिए और राजू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर मौत (Doctor kills wife) के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि “हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए।”

खुद ही दी पुलिस को हत्या की (Doctor kills wife) सूचना 

फिर 3 दिन बाद अनिल 12 अप्रैल को अपने घर लौटा और शोर मचाया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी (Doctor kills wife) सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने प्रथमदृष्टया इसे डकैती का मामला समझा। फिर पुलिस की नजर शव पर पड़ी। शव का सिर सड़ चुका था। इस अनिल बेचैन था और रह रहकर बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अनिल ऐसे नाटक कर रहा था जैसे मानो पत्नी की मौत का गहरा सदमा पहुंचा है। बड़ी बात यह कि घर की कोई भी वस्तु गायब नहीं हुई थी। अर्चना के दोनों फोन भी वहीं पड़े थे। पुलिस को उसकी इस हरकत पर शक हुआ। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं हुई है। पुलिस ने तुरंत कॉल डिटेल्स खंगाले और पहला संदेह अनिल पर ही हुआ। 

इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा

9 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर रायपुर चला गया था (Doctor kills wife) डॉक्टर पति 

अधिकारी ने बताया कि “पूछताछ के दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की।” जिसके बाद उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कहीं कोई और मकसद तो नहीं था? पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने 9 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर पर (Doctor kills wife) ही छोड़कर रायपुर चला गया था। शनिवार को घर लौटने पर दरवाजा खोलते ही अनजान होने का नाटक करते हुए आरोपी पति ने उसकी पत्नी की हत्या हो जाने की बात कही। रविवार को दोपहर में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। खैर, आजकल रिश्तों में दरार होना बड़ी आम बात है। लोग शक होने पर भी वर्षों पुराने रिश्ते भी तोड़ देते हैं। कभी-कभी तो छोटा-मोटा विवाद होने पर ही लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बन जाते हैं। 

Latest News in Hindi Today Hindi News Doctor kills wife

#DoctorKillsWife #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #CharacterDoubt #IndiaCrime #BreakingNews #WifeMurder #FamilyCrime #ShockingNews

Translate »