Mother Kills Sons: पति ने कही ऐसी बात कि दोनों बेटों का गला रेतने के बाद महिला ने दी कूदकर जान

Mother kills sons

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। जन्मजन्मांतर के लिए एक दूसरे के बंधन में बंधने वाले हर पति-पत्नी में थोड़ी बहुत तो तू-तू , मैं-मैं होती ही है। मामूली विवाद होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि नौबत आत्महत्या या हत्या तक आ जाती है। इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है तेलंगाना के हैदराबाद से, जहाँ एक पत्नी अपने पति की बातों से इस कदर आहात हुई कि पहले उसने अपने दो मासूम बेटों को मौत के घाट (Mother Kills Sons) उतार दिया और फिर खुद भी छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। दिल को दहला देने वाली यह घटना हैदराबाद के जीदीमेटला पुलिस थाना क्षेत्र के गजुला रामाराम की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय तेजस्विनी अपने दो बच्चों और पति के साथ रहा करती थी। खैर, घर में आये दिन पति से उसकी बहस हुआ करती थी। दरअसल, तेजस्विनी कई वर्षों से आंखों की बीमारी से पीड़ित थीं। जाहिर सी बात है, माँ की बीमारी का असर उसके बेटों पर भी पड़ा। उन्हें दिखाई पड़ सके इसलिए हर चार घंटे के अंतराल में आँख में दवा डालनी पड़ती थी। इस बीमारी में उन्हें काफी परेशानी होती थी। 

पति की बात इस कदर चुभी कि कर (Mother Kills Sons) ली आत्महत्या 

इस बीमारी से न सिर्फ तेजस्विनी बल्कि उसका पति भी परेशान था। उसे लगता था कि तेजस्विनी के कारण ही उसके बच्चों को भी नाहक ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। कई बार तो नौबत हाथापाई तक आ जाती थी। कहते हैं कि झगड़े के दौरान उसका पति कथित तौर पर कहा करता था कि “यदि तुम मरना चाहती हो, तो मर जाओ।” इस कदर कसर उसका पति उसे ताने मारा करता था। रोज-रोज के तानों से वो तंग आ चुकी थी। जाहिर सी बात है एक तो बीमारी ऊपर से अपने ही पति की कड़वी बातें किसी के भी मनोबल को गिरा सकती है। ऐसे ही एक दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में आदतन पति ने फिर कहा कि “यदि तुम मरना चाहती हो, तो मर जाओ।” झगड़े के दौरान पति की कही हुई ये बात पत्नी तेजस्विनी को इस कदर चुभी कि उसने आत्महत्या कर (Mother Kills Sons) ली। इस बीच आत्महत्या करने से पहले उसने सबसे पहले एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। 

इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर

नारियल काटने वाले चाकू से गला रेता (Mother Kills Sons) बेटों का गला 

जानकारी के मुताबिक सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने बड़ी बेदर्दी से अपने दोनों बेटों अर्शित रेड्डी और आशीष रेड्डी की नारियल काटने वाले चाकू से गला रेत (Mother Kills Sons) दिया। बेटों को मौत की नींद सुलाने के बाद उसने खुद भी 5 मंजिला अपार्टमेंट की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी। बड़ा बेटा अर्शित और तेजस्विनी जगह पर ही दम तोड़ चुके थे। छोटे बेटे की साँसे अभी चल रही थी। इस बीच जैसे ही इस घटना की जानकारी घरवालों को हुई, आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफ़सोस इससे पहले कि वो अस्पताल पहुँच पता उसकी भी साँसे उखड़ चुकी थी। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी। तभी पुलिस को तेजस्विनी का सुसाइड नोट हाथ लगा। अपने सुसाइड नोट में उसने कहा कि “इन-इन परिस्थितियों के कारण उसने अपने बच्चों को मार डाला और खुद भी जान दे दी।” खैर, कहने की जरूरत नहीं, पल भर के गुस्से ने एक हँसते खेलते परिवार को हमेशा के लिए मौत की आगोश में सुला दिया। 

Latest News in Hindi Today Hindi News Mother Kills Sons

#MotherKillsSons #MurderSuicide #CrimeNews #ShockingCrime #FamilyTragedy #IndiaNews #DomesticDispute #WomanKillsChildren #SuicideNews #HeartbreakingNews

Translate »