Shiladitya Bose case: वायुसेना अधिकारी शिलादित्य बोस पर हुआ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Shiladitya Bose case

बेंगलुरु में हुए मामूली रोडरेज विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस पर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है। गौरतलब हो कि पहले विंग कमांडर ने आरोप लगाया था कि उन पर एक कन्नड़ शख्स ने जानलेवा हमला (Shiladitya Bose case) किया था। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो भी पोस्ट किया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोडरेज से जुड़ी यह घटना बेंगलुरु के सीवी रमन नगर की है। जहां डीआरडीओ कॉलोनी से एयरफोर्स अधिकारी अपनी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता बोस के साथ एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में विकास कुमार नामक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर सामने रोक दिया। और फिर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा में गालियां देना शुरू कर दीं। 

म डीआरडीओ से हो, यह कन्नड़ भूमि है, मैं तुम्हें देख (Shiladitya Bose case) लूंगा

घटना के बाद विंग कमांडर बोस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि “उस व्यक्ति ने उनकी कार पर डीआरडीओ का स्टिकर देखकर कहा कि “तुम डीआरडीओ से हो, यह कन्नड़ भूमि है। मैं तुम्हें देख (Shiladitya Bose case) लूंगा।” इतना कहकर उसने विंग कमांडर के सिर पर कार की चाबी से हमला किया। इस हमले में बोस लहूलुहान हो गए। यही नहीं स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता बोस, जो गाड़ी चला रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि “बाइक सवार व्यक्ति तेजी से गाड़ी चला रहा था और लगभग उनकी कार से टकरा गया था। इसके बाद उस व्यक्ति ने गाड़ी के सामने अपनी बाइक रोक दी। और फिर दोनों को अनायास गालियां देने लगा।” आगे उन्होंने कहा कि “इस बीच जब उनके पति गाड़ी से बाहर निकले, तो उस व्यक्ति ने पत्थर से हमला किया और भीड़ भी मारपीट करने लगी।” 

विंग कमांडर ने पहले बाइक सवार को धक्का दिया और फिर गुस्से में उसे मुक्का Shiladitya Bose case) जड़ दिया

Indian Air Force Wing Commander Aditya Boss

खैर, घटना के अगले दिन, एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। जिसमें देखा गया कि विंग कमांडर बोस और बाइक सवार एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि विंग कमांडर ने पहले बाइक सवार को धक्का दिया और फिर गुस्से में मुक्का जड़ दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा।  फिर वह व्यक्ति भी उठकर बोस को लात मारते हुए (Shiladitya Bose case) दिखा। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया और यह एक रोडरेज का क्लासिक मामला है। जानकारी के मुताबिक घटना के कुछ घंटों बाद बाइक सवार विकास कुमार ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर विंग कमांडर शिलादित्य बोस के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 

इसे भी पढ़ें:-  बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी दंपति से मारपीट, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह मामला एक सामान्य सड़क विवाद है। जिसे गलत रूप से सोशल मीडिया पर जातीय रंग दिया गया (Shiladitya Bose case) है

पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) देवराज डी ने बताया कि “यह कतई ही कन्नड़ बनाम गैर-कन्नड़ का मामला नहीं है। बल्कि यह मामला एक सामान्य सड़क विवाद है। जिसे गलत रूप से सोशल मीडिया पर जातीय रंग दिया गया (Shiladitya Bose case) है। तो वहीं, बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि “सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो डालने से पहले लोग पुलिस को जानकारी दें, ताकि एकतरफा बयानबाज़ी से बचा जा सके। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “दोनों पक्षों से पर्याप्त वीडियो फुटेज मिले हैं और पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी।” हालाँकि इस बीच उन्होंने यह भी साफ किया कि “जांच अभी भी शुरुआती फेज में है। आगे की कार्रवाई सबूतों पर आधारित होगी।” 

Latest News in Hindi Today Hindi News Shiladitya Bose case

#ShiladityaBose #IAFOfficer #AttemptToMurder #AirForceScandal #IndianAirForce #CrimeNews #BreakingNews #MilitaryNews #FIRFiled #LatestUpdate

Translate »