अमृतसर में जहरीली शराब के चलते ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। अमृतसर स्थित मजीठा ब्लॉक के 5 गांवों में जहीरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) गई है। ये लोग भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन गांव के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को इन 5 गांवो से लोगों की संदिग्ध हालातों में मौत की खबरें आने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। खैर, पुलिस ने अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मेन स्पलायर परबजीत सिंह को पकड़ लिया गया है और शराब के स्त्रोत की जांच की जा रही है। बता दें कि इस हादसे के बाद अब सूबे में पूरे नकली शराब नेटवर्क की जांच की जा रही है। यही नहीं, सरकार ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से जांच करने के आदेश दिए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भी कहना है कि “जहरीली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत हुई है।”
तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) है- एसएसपी मनिंदर सिंह

खैर, इस पूरे मामले पर एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि “हमें कल रात सूचना मिली कि नकली शराब पीने से यहां लोगों की मौत (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। हमने 2 एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की मृत्यु हो गई है और 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोषियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और एक्साइज एक्ट 61A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सरकार हर संभव मदद कर रही है, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े- डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि “मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। हमें कल रात पता चला, हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वालों की हालत गंभीर है। हमने तुरंत अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। अब तक 14 लोगों की मौत हो (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े। इसके लिए हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या नहीं, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। हमने सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।”
इसे भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा
स्थनीय प्रशासन की मिलीभगत से ही चलता है नकली शराब का कारोबार
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) हो। इससे पहले भी पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश तथा गुजरात साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से इस तरह के मामले आ आ चुके हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि स्थनीय प्रशासन की मिलीभगत से ही यह कारोबार चलता है। जब भी इस तरह की कोई बड़ी घटना होती तब प्रशासन की नींद टूटती है और लोगों की आत्मसंतुष्टि के लिए कुछ लोगों पर कार्रवाई कर देती है। कुछ दिन बाद सब पहले की तरह नार्मल हो जाता है। ऐसे में कोई और किसी की जान न जा सके इसलिए प्रशासन को जहरीली शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar
#ToxicLiquor #AmritsarTragedy #HoochDeaths #IllegalAlcohol #PunjabNews #AlcoholPoisoning #HoochTragedy #AmritsarNews #BreakingNews #LiquorDeaths



