यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद देश भर से पतियों की हत्या की ख़बरें सुर्खियां बनने लगी हैं। इसी तरह का एक और मामला हरियाणा के भिवानी से प्रकाश में आया है, जहाँ आरोपी कातिल पत्नी ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का गला घोंट (Wife murders husband) दिया और शव को नाले में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक प्रवीण हत्याकांड में 19 दिन तक पुलिस ने जांच की। और के बाद रवीना और उसके प्रेमी यूट्यूबर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें दोनों बाइक पर नजर आए और शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से हत्या का खुलासा हुआ।
छह साल पहले 35 वर्षीय प्रवीण की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना (Wife murders husband) से हुई थी

मामला है हरियाणा के भिवानी का, जहाँ पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी के रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी में रहने वाली 32 साल की रवीना से छह साल पहले शादी हुई थी। दोनों का छह साल का एक बेटा भी है। शादी के शुरुआती वर्षों में सब ठीक था। मजे से दोनों की जिंदगी कट रही थी। इस बीच सोशल मीडिया के दौर में औरों की तरह रवीना को भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भूत सवार हुआ। अक्सर वो इंस्टाग्राम पर छोटे-मोटे रील बनाकर उपलोड किया करती थी। फिर एक दिन इंस्टाग्राम पर ही उसकी सुरेश से मुलाकात हुई। दोनों का शौक एक ही था। फिर क्या था, अब दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे। शुरूआती मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती, प्यार में बदलते देर नहीं लगी। खैर, पति प्रवीण को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता था। क्योंकि प्रवीण को लगता था कि मॉडर्न ज़माने में रील वगैरा बनाना (Wife murders husband) आम है।
इसे भी पढ़ें:- मस्जिद के सामने महिला पर भीड़ ने ‘लाठी-डंडे और पत्थर से बोला हमला, कर्नाटक में ‘तालिबानी सजा’ का खौफनाक मंजर
भेद खुलने पर दोनों ने प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया
इस बीच दोनों करीब आते गए। और फिर दोनों इतने करीब आ गए कि उन्होंने सभी हदों को पार करने की ठान ली। और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। इस दरम्यान एक दिन प्रवीण ने दोनों को एक-साथ हमबिस्तर होते देख लिया। भेद न खुल जाए इसलिए दोनों ने मिलकर प्रवीण को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। ऐसे में दोनों ने भेद खुलने पर प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट (Wife murders husband) दिया। और फिर प्रवीण की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने रात होने का इंतजार किया। रात होते ही रवीना और सुरेश ने करीबन ढाई बजे शव को बाइक पर ले जाकर छह किलोमीटर दूर एक नाल में में फेंक दिया। इस बीच 28 मार्च को शव के पास कुत्तों के मंडराने लगे तो लोगों को शक हुआ। शुरुआत में परिजनों को शक हुआ कि ज्यादा शराब पीने की वजह से वो नाले में गिर गया होगा। खैर, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस बीच पुलिस को रवीना और सुरेश के संबंधों के बारे में भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल्स और आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। तभी पुलिस को एक कैमरे में दोनों बाइक पर साथ जाते दिखे। मामला पानी की तरह साफ़ था। पुलिस ने बिना देर किये 19 दिन बाद यानि 12 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Latest News in Hindi Today Hindi News Wife murders husband
#wifemurder #youtuberlove #murdermystery #crimeindia #truecrime #husbandmurder #viralnews #indianews #shockingcrime #breakingnews



