Elon Musk sells X: एलन मस्क ने इस शख्स को दो लाख 82 हजार करोड़ रुपए में बेचा  X

Elon Musk's xAI Acquires X in $33 Billio

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क अपने हैरतअंगेज निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। ऐसा इसलिए कि उन्होंने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स नीलाम कर दिया है। पहले तो साल 2022 में उन्होंने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था और फिर नाम बदलकर X किया। न सिर्फ नाम में बदलाव किया बल्कि उन्होंने अभद्र भाषा और यूजर वेरिफिकेशन और गलत सूचना पर पॉलिसी में बदलाव किया था। यही नहीं मस्‍क ने मैनेजमेंट संभालते ही कई बदलाव किए और लोगों से ब्‍लू टिक के लिए फीस वसूली जाने लगी। इस बीच मजे की बात यह कि अब उन्होंने X को ही बेच दिया (Elon Musk sells X)। वो भी 33 बिलियन डॉलर (28,23,43,71,00,00 रुपए) में। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन रईस है जिसने एलन को इतनी बड़ी रकम दी। आखिर कौन है वो शख्स और क्या करती है उसकी कंपनी, जिसने X ख़रीदा। आइये जानते हैं कौन वो खरीदार जिसने इतनी बड़ी डील की। 

 एलन मस्‍क की ही दूसरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने खरीदा है (Elon Musk sells X)

Elon Musk's xAI Acquires X in $33 Billio

बता दें कि वो रईसजादा कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क स्वयं ही हैं। उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि अपनी ही कंपनी (Elon Musk sells X) को बेचा है। बता दें कि xAI यूएस आधारित अमेरिकी पब्लिक-बेनेफिट कॉरपोरेशन है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करती है। बड़ी बात यह कि इस कंपनी को खुद एलन मस्क ने ही साल 2023 में शुरू किया था। इस कंपनी का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में स्थित है। कुल मिलाकर बड़ी बात यह कि एक्‍स को किसी और ने ही नहीं बल्कि एलन मस्‍क की ही दूसरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने खरीदा है। यह डील 33 अरब डॉलर में हुई है। भारतीय करेंसी में यह राशि दो लाख 82 हजार करोड़ में बिकी। 

इसे भी पढ़ें:- म्यामार-थाईलैंड में भूकंप के तेज झटके, गगनचुंबी इमारतें हुईं धराशाही

हमारा लक्ष्य सच्चाई की खोज करना और ज्ञान को बढ़ाना है (Elon Musk sells X) 

जानकारी के मुताबिक दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने हाल ही में X पर एक पोस्ट शेयर किया है। शेयर किये पोस्ट में उन्होंने बताया कि X और xAI का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम मॉडल, डिस्ट्रीब्यूशन, कंप्यूट, जेटा और टैलेंट को एक साथ लाने की दिशा में कदम उठा (Elon Musk sells X) रहे हैं। इस डील को लेकर एलन मस्क का कहना है कि “X की विशाल पहुंच और xAI की एडवांस एआई क्षमता, दोनों ही एक साथ मिलकर आपार संभावनाओं के दरवाजों को खोलेंगे। अपनी बात को रखते हुए एलन मस्क ने कहा कि “हमारा लक्ष्य सच्चाई की खोज करना और ज्ञान को बढ़ाना है। इसी के साथ हम अरबों लोगों को ज्यादा उपयोगी और बेहतर एक्सपीरियंस देने का काम करेंगे।” बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X को अपनी ही कंपनी xAI को बेच दिया है। ये डील 33 बिलियन डॉलर (लगभग 28,23,43,71,00,00 रुपए) में हुई है। ध्यान देने वाली बात यह कि इस सौदे की घोषणा के बाद X और xAI के प्रवक्ताओं ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। सौदे के कई पहलू अभी अस्पष्ट हैं, जैसे कि निवेशकों को मुआवजा कैसे मिलेगा, X के नेतृत्व का नई कंपनी में एकीकरण कैसे होगा, या नियामक जांच की संभावना क्या है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Elon Musk sells X

#ElonMusk #xAI #XCorp #TechNews #AIIntegration #SocialMedia #BusinessAcquisition #Innovation #ArtificialIntelligence #TechUpdate

Translate »