27 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 (IPL 2025) के 18वें सीजन के दो मुकाबले खेले गए। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। बात करें लखनऊ सुपरजायंट्स की तो ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने शुरुआती 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की थी। लेकिन नौवें और 10वें मैच में हारने के बाद एलएसजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि लखनऊ को 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो बाकी बचे 4 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। बात करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तो आरसीबी ने अपने 10 में से 7 मैच जीत लिए हैं। जीत के साथ आरसीबी 14 अंक के साथ प्लेऑफ में लगभग जगह बना चुकी है।
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस सीजन का (IPL 2025) 45वां मुकाबला खेला गया

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस सीजन का (IPL 2025) 45वां मुकाबला खेला गया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। दरअसल, लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। 215 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में महज 161 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। गौरतलब हो कि मुंबई के लिए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके।
इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने
रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का (IPL 2025) 46 वां मुकाबला खेला गया
बता करें रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले हुए आईपीएल के (IPL 2025) 46वे मुकाबले की तो, इस मैच को बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 163 रन का लक्ष्य दिया। 163 रनों के लक्ष्य को बेगंलुरु ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या इस जीत के हारो रहे। दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक के बदौलत मैच अपने पाले में कर लिया। बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम 14 अंक के साथ प्लेऑफ में लगभग जगह बना चुकी है। गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स 12-12 अंक हासिल कर चुकी हैं। बड़ी बात यह कि पंजाब किंग्स भी 11 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में एलएसजी से आगे निकल चुकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एलएसजी को कड़ी मेहनत करनी होगी।
Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 IndianPremierLeague
#IPL2025 #MumbaiIndians #LucknowSuperGiants #RCB #RoyalChallengersBangalore #DelhiCapitals #IPLHighlights #MIvsLSG #RCBvsDC #CricketNews




