KKR won by 8 wicket: आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात

KKR Beats RR by 8 Wickets in IPL 2025 Match 6 | Highlights

बुधवार को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का (KKR won by 8 wicket) मुंह देखना पड़ा। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 151 रन ही बना सकी। केकेआर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बेबस नजर आये। राजस्थान की तरफ से ध्रुव जुरेल सबसे अधिक 33 रन बनाये। तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 29 रन बनाए। बात करें केकेआर के गेंदबाजों की तो हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए, तो वहीं स्पेंसर जॉनसन ने 1 विकेट झटके। इसके जवाब में कोलकाता ने क्विंटन डिकॉक के नाबाद 97 रन की बदौलत 2.3 ओवर पहले ही 2 विकेट खोकर आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया। गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता की यह पहली जीत है। 

8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली (KKR won by 8 wicket) जीत दर्ज की

KKR Beats RR by 8 Wickets in IPL 2025 Match 6 Highlights

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  केकआर के क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंदों में सर्वाधिक 97 बनाए। डिकॉक ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। तो और अंगकृष रघुवंशी ने 17 गेंदों में 22* रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 (15) रन की बनाए। इस तरह अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी पहली (KKR won by 8 wicket) जीत दर्ज की। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ मैच में उतरी हैं। केकेआर की टीम में सुनील नरेन की जगह मोईन अली को जगह मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की एकादश में फज़लहक फारूकी की जगह वनिंदु हसरंगा को शामिल किया। बेशक केकेआर की इस जीत के प्रशंसक का उत्साह सातवें आसमान पर है। 

इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी 11 रनों से मात 

बात करें दोनों टीमों के प्लेइंग-11 की तो…(KKR won by 8 wicket) 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11:

क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन,नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 KKR won by 8 wicket

#KKRvsRR #KKR #IPL2025 #RRvsKKR #KolkataKnightRiders #RajasthanRoyals #CricketMatch #T20Cricket #IPLUpdates #CricketFans

Translate »